Proverbs 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 My son, pay attention to my wisdom; incline your ear to my insight,

HINIRV

1 हे मेरे पुत्र, मेरी बुद्धि की बातों पर ध्यान दे, मेरी समझ की ओर कान लगा;

BSB

2 that you may maintain discretion and your lips may preserve knowledge.

HINIRV

2 जिससे तेरा विवेक सुरक्षित बना रहे, और तू ज्ञान की रक्षा करे।

BSB

3 Though the lips of the forbidden woman drip honey and her speech is smoother than oil,

HINIRV

3 क्योंकि पराई स्त्री के होठों से मधु टपकता है, और उसकी बातें तेल से भी अधिक चिकनी होती हैं;

BSB

4 in the end she is bitter as wormwood, sharp as a double-edged sword.

HINIRV

4 परन्तु इसका परिणाम नागदौना के समान कड़वा और दोधारी तलवार के समान पैना होता है।

BSB

5 Her feet go down to death; her steps lead straight to Sheol.

HINIRV

5 उसके पाँव मृत्यु की ओर बढ़ते हैं; और उसके पग अधोलोक तक पहुँचते हैं।

BSB

6 She does not consider the path of life; she does not know that her ways are unstable.

HINIRV

6 वह जीवन के मार्ग के विषय विचार नहीं करती; उसके चाल चलन में चंचलता है, परन्तु उसे वह स्वयं नहीं जानती।

BSB

7 So now, my sons, listen to me, and do not turn aside from the words of my mouth.

HINIRV

7 इसलिए अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों से मुँह न मोड़ो।

BSB

8 Keep your path far from her; do not go near the door of her house,

HINIRV

8 ऐसी स्त्री से दूर ही रह, और उसकी डेवढ़ी के पास भी न जाना;

BSB

9 lest you concede your vigor to others, and your years to one who is cruel;

HINIRV

9 कहीं ऐसा न हो कि तू अपना यश औरों के हाथ, और अपना जीवन क्रूर जन के वश में कर दे;

BSB

10 lest strangers feast on your wealth, and your labors enrich the house of a foreigner.

HINIRV

10 या पराए तेरी कमाई से अपना पेट भरें, और परदेशी मनुष्य तेरे परिश्रम का फल अपने घर में रखें;

BSB

11 At the end of your life you will groan when your flesh and your body are spent,

HINIRV

11 और तू अपने अन्तिम समय में जब तेरे शरीर का बल खत्म हो जाए तब कराह कर,

BSB

12 and you will say, “How I hated discipline, and my heart despised reproof!

HINIRV

12 तू यह कहेगा “मैंने शिक्षा से कैसा बैर किया, और डाँटनेवाले का कैसा तिरस्कार किया!

BSB

13 I did not listen to the voice of my teachers or incline my ear to my mentors.

HINIRV

13 मैंने अपने गुरुओं की बातें न मानीं और अपने सिखानेवालों की ओर ध्यान न लगाया।

BSB

14 I am on the brink of utter ruin in the midst of the whole assembly.”

HINIRV

14 मैं सभा और मण्डली के बीच में पूर्णतः विनाश की कगार पर जा पड़ा।”

BSB

15 Drink water from your own cistern, and running water from your own well.

HINIRV

15 तू अपने ही कुण्ड से पानी, और अपने ही कुएँ के सोते का जल पिया करना।

BSB

16 Why should your springs flow in the streets, your streams of water in the public squares?

HINIRV

16 क्या तेरे सोतों का पानी सड़क में, और तेरे जल की धारा चौकों में बह जाने पाए?

BSB

17 Let them be yours alone, never to be shared with strangers.

HINIRV

17 यह केवल तेरे ही लिये रहे, और तेरे संग अनजानों के लिये न हो।

BSB

18 May your fountain be blessed, and may you rejoice in the wife of your youth:

HINIRV

18 तेरा सोता धन्य रहे; और अपनी जवानी की पत्नी के साथ आनन्दित रह,

BSB

19 A loving doe, a graceful fawn—may her breasts satisfy you always; may you be captivated by her love forever.

HINIRV

19 वह तेरे लिए प्रिय हिरनी या सुन्दर सांभरनी के समान हो, उसके स्तन सर्वदा तुझे सन्तुष्ट रखें, और उसी का प्रेम नित्य तुझे मोहित करता रहे।

BSB

20 Why be captivated, my son, by an adulteress, or embrace the bosom of a stranger?

HINIRV

20 हे मेरे पुत्र, तू व्यभिचारिणी पर क्यों मोहित हो, और पराई स्त्री को क्यों छाती से लगाए?

BSB

21 For a man’s ways are before the eyes of the LORD, and the LORD examines all his paths.

HINIRV

21 क्योंकि मनुष्य के मार्ग यहोवा की दृष्टि से छिपे नहीं हैं, और वह उसके सब मार्गों पर ध्यान करता है।

BSB

22 The iniquities of a wicked man entrap him; the cords of his sin entangle him.

HINIRV

22 दुष्ट अपने ही अधर्म के कर्मों से फँसेगा, और अपने ही पाप के बन्धनों में बन्धा रहेगा।

BSB

23 He dies for lack of discipline, led astray by his own great folly.

HINIRV

23 वह अनुशासन का पालन न करने के कारण मर जाएगा, और अपनी ही मूर्खता के कारण भटकता रहेगा।

Questions about Proverbs 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.