Proverbs 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 My son, if you have put up security for your neighbor, if you have struck hands in pledge with a stranger,

HINIRV

1 हे मेरे पुत्र, यदि तू अपने पड़ोसी के जमानत का उत्तरदायी हुआ हो, अथवा परदेशी के लिये शपथ खाकर उत्तरदायी हुआ हो,

BSB

2 if you have been trapped by the words of your lips, ensnared by the words of your mouth,

HINIRV

2 तो तू अपने ही शपथ के वचनों में फँस जाएगा, और अपने ही मुँह के वचनों से पकड़ा जाएगा।

BSB

3 then do this, my son, to free yourself, for you have fallen into your neighbor’s hands: Go, humble yourself, and press your plea with your neighbor.

HINIRV

3 इस स्थिति में, हे मेरे पुत्र एक काम कर और अपने आपको बचा ले, क्योंकि तू अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है तो जा, और अपनी रिहाई के लिए उसको साष्टांग प्रणाम करके उससे विनती कर।

BSB

4 Allow no sleep to your eyes or slumber to your eyelids.

HINIRV

4 तू न तो अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे;

BSB

5 Free yourself, like a gazelle from the hand of the hunter, like a bird from the snare of the fowler.

HINIRV

5 और अपने आपको हिरनी के समान शिकारी के हाथ से, और चिड़िया के समान चिड़ीमार के हाथ से छुड़ा।

BSB

6 Walk in the manner of the ant, O slacker; observe its ways and become wise.

HINIRV

6 हे आलसी, चींटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो जा।

BSB

7 Without a commander, without an overseer or ruler,

HINIRV

7 उनके न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करनेवाला,

BSB

8 it prepares its provisions in summer; it gathers its food at harvest.

HINIRV

8 फिर भी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं।

BSB

9 How long will you lie there, O slacker? When will you get up from your sleep?

HINIRV

9 हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी?

BSB

10 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest,

HINIRV

10 थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना,

BSB

11 and poverty will come upon you like a robber, and need like a bandit.

HINIRV

11 तब तेरा कंगालपन राह के लुटेरे के समान और तेरी घटी हथियार-बन्द के समान आ पड़ेगी।

BSB

12 A worthless person, a wicked man, walks with a perverse mouth,

HINIRV

12 ओछे और अनर्थकारी को देखो, वह टेढ़ी-टेढ़ी बातें बकता फिरता है,

BSB

13 winking his eyes, speaking with his feet, and pointing with his fingers.

HINIRV

13 वह नैन से सैन और पाँव से इशारा, और अपनी अंगुलियों से संकेत करता है,

BSB

14 With deceit in his heart he devises evil; he continually sows discord.

HINIRV

14 उसके मन में उलट-फेर की बातें रहतीं, वह लगातार बुराई गढ़ता है और झगड़ा-रगड़ा उत्पन्न करता है।

BSB

15 Therefore calamity will come upon him suddenly; in an instant he will be shattered beyond recovery.

HINIRV

15 इस कारण उस पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, वह पल भर में ऐसा नाश हो जाएगा, कि बचने का कोई उपाय न रहेगा।

BSB

16 There are six things that the LORD hates, seven that are detestable to Him:

HINIRV

16 छः वस्तुओं से यहोवा बैर रखता है, वरन् सात हैं जिनसे उसको घृणा है:

BSB

17 haughty eyes, a lying tongue, hands that shed innocent blood,

HINIRV

17 अर्थात् घमण्ड से चढ़ी हुई आँखें, झूठ बोलनेवाली जीभ, और निर्दोष का लहू बहानेवाले हाथ,

BSB

18 a heart that devises wicked schemes, feet that run swiftly to evil,

HINIRV

18 अनर्थ कल्पना गढ़नेवाला मन, बुराई करने को वेग से दौड़नेवाले पाँव,

BSB

19 a false witness who gives false testimony, and one who stirs up discord among brothers.

HINIRV

19 झूठ बोलनेवाला साक्षी और भाइयों के बीच में झगड़ा उत्पन्न करनेवाला मनुष्य।

BSB

20 My son, keep your father’s commandment, and do not forsake your mother’s teaching.

HINIRV

20 हे मेरे पुत्र, अपने पिता की आज्ञा को मान, और अपनी माता की शिक्षा को न तज।

BSB

21 Bind them always upon your heart; tie them around your neck.

HINIRV

21 उनको अपने हृदय में सदा गाँठ बाँधे रख; और अपने गले का हार बना ले।

BSB

22 When you walk, they will guide you; when you lie down, they will watch over you; when you awake, they will speak to you.

HINIRV

22 वह तेरे चलने में तेरी अगुआई, और सोते समय तेरी रक्षा, और जागते समय तुझे शिक्षा देगी।

BSB

23 For this commandment is a lamp, this teaching is a light, and the reproofs of discipline are the way to life,

HINIRV

23 आज्ञा तो दीपक है और शिक्षा ज्योति, और अनुशासन के लिए दी जानेवाली डाँट जीवन का मार्ग है,

BSB

24 to keep you from the evil woman, from the smooth tongue of the adulteress.

HINIRV

24 वे तुझको अनैतिक स्त्री से और व्यभिचारिणी की चिकनी चुपड़ी बातों से बचाएगी।

BSB

25 Do not lust in your heart for her beauty or let her captivate you with her eyes.

HINIRV

25 उसकी सुन्दरता देखकर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फँसाने न पाए;

BSB

26 For the levy of the prostitute is poverty, and the adulteress preys upon your very life.

HINIRV

26 क्योंकि वेश्‍यागमन के कारण मनुष्य रोटी के टुकड़ों का भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।

BSB

27 Can a man embrace fire and his clothes not be burned?

HINIRV

27 क्या हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रख ले; और उसके कपड़े न जलें?

BSB

28 Can a man walk on hot coals without scorching his feet?

HINIRV

28 क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पाँव न झुलसें?

BSB

29 So is he who sleeps with another man’s wife; no one who touches her will go unpunished.

HINIRV

29 जो पराई स्त्री के पास जाता है, उसकी दशा ऐसी है; वरन् जो कोई उसको छूएगा वह दण्ड से न बचेगा।

BSB

30 Men do not despise the thief if he steals to satisfy his hunger.

HINIRV

30 जो चोर भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करे, उसको तो लोग तुच्छ नहीं जानते;

BSB

31 Yet if caught, he must pay sevenfold; he must give up all the wealth of his house.

HINIRV

31 फिर भी यदि वह पकड़ा जाए, तो उसको सात गुणा भर देना पड़ेगा; वरन् अपने घर का सारा धन देना पड़ेगा।

BSB

32 He who commits adultery lacks judgment; whoever does so destroys himself.

HINIRV

32 जो परस्त्रीगमन करता है वह निरा निर्बुद्ध है; जो ऐसा करता है, वह अपने प्राण को नाश करता है।

BSB

33 Wounds and dishonor will befall him, and his reproach will never be wiped away.

HINIRV

33 उसको घायल और अपमानित होना पड़ेगा, और उसकी नामधराई कभी न मिटेगी।

BSB

34 For jealousy enrages a husband, and he will show no mercy in the day of vengeance.

HINIRV

34 क्योंकि जलन से पुरुष बहुत ही क्रोधित हो जाता है, और जब वह बदला लेगा तब कोई दया नहीं दिखाएगा।

BSB

35 He will not be appeased by any ransom, or persuaded by lavish gifts.

HINIRV

35 वह मुआवजे में कुछ न लेगा, और चाहे तू उसको बहुत कुछ दे, तो भी वह न मानेगा।

Questions about Proverbs 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.