Proverbs 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Does not wisdom call out, and understanding raise her voice?

HINCV

1 क्या ज्ञान आह्वान नहीं करता? क्या समझ उच्च स्वर में नहीं पुकारती?

BSB

2 On the heights overlooking the road, at the crossroads she takes her stand.

HINCV

2 वह गलियों के ऊंचे मार्ग पर, चौराहों पर जाकर खड़ी हो जाती है;

BSB

3 Beside the gates to the city, at the entrances she cries out:

HINCV

3 वह नगर प्रवेश द्वार के सामने खड़ी रहती है, उसके द्वार के सामने खड़ी होकर वह उच्च स्वर में पुकारती रहती है:

BSB

4 “To you, O men, I call out, and my cry is to the sons of men.

HINCV

4 “मनुष्यो, मैं तुम्हें संबोधित कर रही हूं; मेरी पुकार मनुष्यों की सन्तति के लिए है.

BSB

5 O simple ones, learn to be shrewd; O fools, gain understanding.

HINCV

5 साधारण सरल व्यक्तियो, चतुराई सीख लो; अज्ञानियो, बुद्धिमत्ता सीख लो.

BSB

6 Listen, for I speak of noble things, and the opening of my lips will reveal right.

HINCV

6 क्योंकि मैं तुम पर उत्कृष्ट बातें प्रकट करूंगी; मेरे मुख से वही सब निकलेगा जो सुसंगत ही है,

BSB

7 For my mouth will speak the truth, and wickedness is detestable to my lips.

HINCV

7 क्योंकि मेरे मुख से मात्र सत्य ही निकलेगा, मेरे होंठों के लिए दुष्टता घृणास्पद है.

BSB

8 All the words of my mouth are righteous; none are crooked or perverse.

HINCV

8 मेरे मुख से निकला हर एक शब्द धर्ममय ही होता है; उनमें न तो छल-कपट होता है, न ही कोई उलट फेर का विषय.

BSB

9 They are all plain to the discerning, and upright to those who find knowledge.

HINCV

9 जिस किसी ने इनका मूल्य पहचान लिया है, उनके लिए ये उपयुक्त हैं, और जिन्हें ज्ञान की उपलब्धि हो चुकी है, उनके लिए ये उत्तम हैं.

BSB

10 Receive my instruction instead of silver, and knowledge rather than pure gold.

HINCV

10 चांदी के स्थान पर मेरी शिक्षा को संग्रहीत करो, वैसे ही उत्कृष्ट स्वर्ण के स्थान पर ज्ञान को,

BSB

11 For wisdom is more precious than rubies, and nothing you desire compares with her.

HINCV

11 क्योंकि ज्ञान रत्नों से अधिक कीमती है, और तुम्हारे द्वारा अभिलाषित किसी भी वस्तु से इसकी तुलना नहीं की जा सकती.

BSB

12 I, wisdom, dwell together with prudence, and I find knowledge and discretion.

HINCV

12 “मैं ज्ञान हूं और व्यवहार कुशलता के साथ मेरा सह अस्तित्व है, मेरे पास ज्ञान और विवेक है.

BSB

13 To fear the LORD is to hate evil; I hate arrogant pride, evil conduct, and perverse speech.

HINCV

13 पाप से घृणा ही याहवेह के प्रति श्रद्धा है; मुझे घृणा है अहंकार, गर्वोक्ति, बुराई तथा छलपूर्ण बातों से.

BSB

14 Counsel and sound judgment are mine; I have insight and strength.

HINCV

14 मुझमें ही परामर्श है, सद्बुद्धि है; मुझमें समझ है, मुझमें शक्ति निहित है.

BSB

15 By me kings reign, and rulers enact just laws;

HINCV

15 मेरे द्वारा राजा शासन करते हैं, मेरे ही द्वारा वे न्याय संगत निर्णय लेते हैं.

BSB

16 By me princes rule, and all nobles who govern justly.

HINCV

16 मेरे द्वारा ही शासक शासन करते हैं, और समस्त न्यायाध्यक्ष मेरे द्वारा ही न्याय करते हैं.

BSB

17 I love those who love me, and those who seek me early shall find me.

HINCV

17 जिन्हें मुझसे प्रेम है, वे सभी मुझे भी प्रिय हैं, जो मुझे खोजते हैं, मुझे प्राप्‍त भी कर लेते हैं.

BSB

18 With me are riches and honor, enduring wealth and righteousness.

HINCV

18 मेरे साथ ही संलग्न हैं समृद्धि और सम्मान इनके साथ ही चिरस्थायी निधि तथा धार्मिकता.

BSB

19 My fruit is better than gold, pure gold, and my harvest surpasses choice silver.

HINCV

19 मेरा फल स्वर्ण से, हां, उत्कृष्ट स्वर्ण से उत्तम; तथा जो कुछ मुझसे निकलता है, वह चांदी से उत्कृष्ट है.

BSB

20 I walk in the way of righteousness, along the paths of justice,

HINCV

20 धार्मिकता मेरा मार्ग है, जिस पर मैं चालचलन करता हूं, न्यायशीलता ही मेरा मार्ग है,

BSB

21 bestowing wealth on those who love me and making their treasuries full.

HINCV

21 परिणामस्वरूप, जिन्हें मुझसे प्रेम है, उन्हें धन प्राप्‍त हो जाता है और उनके भण्डारगृह परिपूर्ण भरे रहते हैं.

BSB

22 The LORD created me as His first course, before His works of old.

HINCV

22 “जब याहवेह ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की, इसके पूर्व कि वह किसी वस्तु की सृष्टि करते, मैं उनके साथ था;

BSB

23 From everlasting I was established, from the beginning, before the earth began.

HINCV

23 युगों पूर्व ही, सर्वप्रथम, पृथ्वी के अस्तित्व में आने के पूर्व ही मैं अस्तित्व में था.

BSB

24 When there were no watery depths, I was brought forth, when no springs were overflowing with water.

HINCV

24 महासागरों के अस्तित्व में आने के पूर्व, जब सोते ही न थे, मुझे जन्म दिया गया.

BSB

25 Before the mountains were settled, before the hills, I was brought forth,

HINCV

25 इसके पूर्व कि पर्वतों को आकार दिया गया, और पहाड़ियां अस्तित्व में आयीं, मैं अस्तित्व में था;

BSB

26 before He made the land or fields, or any of the dust of the earth.

HINCV

26 इसके पूर्व कि परमेश्वर ने पृथ्वी तथा पृथ्वी की सतह पर मैदानों की रचना की, अथवा भूमि पर सर्वप्रथम धूल देखी गई.

BSB

27 I was there when He established the heavens, when He inscribed a circle on the face of the deep,

HINCV

27 जब परमेश्वर ने आकाशमंडल की स्थापना की, मैं अस्तित्व में था, जब उन्होंने महासागर पर क्षितिज रेखा का निर्माण किया,

BSB

28 when He established the clouds above, when the fountains of the deep gushed forth,

HINCV

28 जब उन्होंने आकाश को हमारे ऊपर सुदृढ़ कर दिया, जब उन्होंने महासागर के सोते प्रतिष्ठित किए,

BSB

29 when He set a boundary for the sea, so that the waters would not surpass His command, when He marked out the foundations of the earth.

HINCV

29 जब उन्होंने महासागर की सीमाएं बांध दी, कि जल उनके आदेश का उल्लंघन न कर सके, जब उन्होंने पृथ्वी की नींव रेखांकित की.

BSB

30 Then I was a skilled craftsman at His side, and His delight day by day, rejoicing always in His presence.

HINCV

30 उस समय मैं उनके साथ साथ कार्यरत था. एक प्रधान कारीगर के समान प्रतिदिन मैं ही उनके हर्ष का कारण था, सदैव मैं उनके समक्ष आनंदित होता रहता था,

BSB

31 I was rejoicing in His whole world, delighting together in the sons of men.

HINCV

31 उनके द्वारा बसाए संसार में तथा इसके मनुष्यों में मेरा आनंद था.

BSB

32 Now therefore, my sons, listen to me, for blessed are those who keep my ways.

HINCV

32 “मेरे पुत्रो, ध्यान से सुनो; मेरे निर्देश सुनकर बुद्धिमान हो जाओ.

BSB

33 Listen to instruction and be wise; do not ignore it.

HINCV

33 इनका परित्याग कभी न करना; धन्य होते हैं वे, जो मेरी नीतियों पर चलते हैं.

BSB

34 Blessed is the man who listens to me, watching daily at my doors, waiting at the posts of my doorway.

HINCV

34 धन्य होता है वह व्यक्ति, जो इन शिक्षाओं के समक्ष ठहरा रहता है, जिसे द्वार पर मेरी प्रतीक्षा रहती है.

BSB

35 For whoever finds me finds life and obtains the favor of the LORD.

HINCV

35 जिसने मुझे प्राप्‍त कर लिया, उसने जीवन प्राप्‍त कर लिया, उसने याहवेह की कृपादृष्टि प्राप्‍त कर ली.

BSB

36 But he who fails to find me harms himself; all who hate me love death.”

HINCV

36 किंतु वह, जो मुझे पाने में असफल होता है, वह स्वयं का नुकसान कर लेता है; वे सभी, जो मुझसे घृणा करते हैं, वे मृत्यु का आलिंगन करते हैं.”

Questions about Proverbs 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.