Proverbs 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The proverbs of Solomon: A wise son brings joy to his father, but a foolish son grief to his mother.

HINIRV

1 सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान सन्तान से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख सन्तान के कारण माता को शोक होता है।

BSB

2 Ill-gotten treasures profit nothing, but righteousness brings deliverance from death.

HINIRV

2 दुष्टों के रखे हुए धन से लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म के कारण मृत्यु से बचाव होता है।

BSB

3 The LORD does not let the righteous go hungry, but He denies the craving of the wicked.

HINIRV

3 धर्मी को यहोवा भूखा मरने नहीं देता, परन्तु दुष्टों की अभिलाषा वह पूरी होने नहीं देता।

BSB

4 Idle hands make one poor, but diligent hands bring wealth.

HINIRV

4 जो काम में ढिलाई करता है, वह निर्धन हो जाता है, परन्तु कामकाजी लोग अपने हाथों के द्वारा धनी होते हैं।

BSB

5 He who gathers in summer is a wise son, but he who sleeps during harvest is a disgraceful son.

HINIRV

5 बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है, परन्तु जो सन्तान कटनी के समय भारी नींद में पड़ा रहता है, वह लज्जा का कारण होता है।

BSB

6 Blessings are on the head of the righteous, but the mouth of the wicked conceals violence.

HINIRV

6 धर्मी पर बहुत से आशीर्वाद होते हैं, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।

BSB

7 The memory of the righteous is a blessing, but the name of the wicked will rot.

HINIRV

7 धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परन्तु दुष्टों का नाम मिट जाता है।

BSB

8 A wise heart will receive commandments, but foolish lips will come to ruin.

HINIRV

8 जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को स्वीकार करता है, परन्तु जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होता है।

BSB

9 He who walks in integrity walks securely, but he who perverts his ways will be found out.

HINIRV

9 जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है। (प्रेरि. 13:10)

BSB

10 He who winks the eye causes grief, and foolish lips will come to ruin.

HINIRV

10 जो नैन से सैन करके बुरे काम के लिए इशारा करता है उससे औरों को दुःख होता है, और जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होगा।

BSB

11 The mouth of the righteous is a fountain of life, but the mouth of the wicked conceals violence.

HINIRV

11 धर्मी का मुँह तो जीवन का सोता है, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।

BSB

12 Hatred stirs up dissension, but love covers all transgressions.

HINIRV

12 बैर से तो झगड़े उत्पन्न होते हैं, परन्तु प्रेम से सब अपराध ढँप जाते हैं । (1 कुरि. 13:7, याकू. 5:20, 1 पत. 4:8)

BSB

13 Wisdom is found on the lips of the discerning, but a rod is for the back of him who lacks judgment.

HINIRV

13 समझवालों के वचनों में बुद्धि पाई जाती है, परन्तु निर्बुद्धि की पीठ के लिये कोड़ा है।

BSB

14 The wise store up knowledge, but the mouth of the fool invites destruction.

HINIRV

14 बुद्धिमान लोग ज्ञान का संग्रह करते है, परन्तु मूर्ख के बोलने से विनाश होता है।

BSB

15 The wealth of the rich man is his fortified city, but poverty is the ruin of the poor.

HINIRV

15 धनी का धन उसका दृढ़ नगर है, परन्तु कंगाल की निर्धनता उसके विनाश का कारण हैं।

BSB

16 The labor of the righteous leads to life, but the gain of the wicked brings punishment.

HINIRV

16 धर्मी का परिश्रम जीवन की ओर ले जाता है; परन्तु दुष्ट का लाभ पाप की ओर ले जाता है।

BSB

17 Whoever heeds instruction is on the path to life, but he who ignores reproof goes astray.

HINIRV

17 जो शिक्षा पर चलता वह जीवन के मार्ग पर है, परन्तु जो डाँट से मुँह मोड़ता, वह भटकता है।

BSB

18 The one who conceals hatred has lying lips, and whoever spreads slander is a fool.

HINIRV

18 जो बैर को छिपा रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो झूठी निन्दा फैलाता है, वह मूर्ख है।

BSB

19 When words are many, sin is unavoidable, but he who restrains his lips is wise.

HINIRV

19 जहाँ बहुत बातें होती हैं, वहाँ अपराध भी होता है, परन्तु जो अपने मुँह को बन्द रखता है वह बुद्धि से काम करता है।

BSB

20 The tongue of the righteous is choice silver, but the heart of the wicked has little worth.

HINIRV

20 धर्मी के वचन तो उत्तम चाँदी हैं; परन्तु दुष्टों का मन बहुत हलका होता है।

BSB

21 The lips of the righteous feed many, but fools die for lack of judgment.

HINIRV

21 धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं।

BSB

22 The blessing of the LORD enriches, and He adds no sorrow to it.

HINIRV

22 धन यहोवा की आशीष ही से मिलता है, और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।

BSB

23 The fool delights in shameful conduct, but a man of understanding has wisdom.

HINIRV

23 मूर्ख को तो महापाप करना हँसी की बात जान पड़ती है, परन्तु समझवाले व्यक्ति के लिए बुद्धि प्रसन्नता का विषय है।

BSB

24 What the wicked man dreads will overtake him, but the desire of the righteous will be granted.

HINIRV

24 दुष्ट जन जिस विपत्ति से डरता है, वह उस पर आ पड़ती है, परन्तु धर्मियों की लालसा पूरी होती है।

BSB

25 When the whirlwind passes, the wicked are no more, but the righteous are secure forever.

HINIRV

25 दुष्ट जन उस बवण्डर के समान है, जो गुजरते ही लोप हो जाता है परन्तु धर्मी सदा स्थिर रहता है।

BSB

26 Like vinegar to the teeth and smoke to the eyes, so is the slacker to those who send him.

HINIRV

26 जैसे दाँत को सिरका, और आँख को धुआँ, वैसे आलसी उनको लगता है जो उसको कहीं भेजते हैं।

BSB

27 The fear of the LORD prolongs life, but the years of the wicked will be cut short.

HINIRV

27 यहोवा के भय मानने से आयु बढ़ती है, परन्तु दुष्टों का जीवन थोड़े ही दिनों का होता है।

BSB

28 The hope of the righteous is joy, but the expectations of the wicked will perish.

HINIRV

28 धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है।

BSB

29 The way of the LORD is a refuge to the upright, but destruction awaits those who do evil.

HINIRV

29 यहोवा खरे मनुष्य का गढ़ ठहरता है, परन्तु अनर्थकारियों का विनाश होता है।

BSB

30 The righteous will never be shaken, but the wicked will not inhabit the land.

HINIRV

30 धर्मी सदा अटल रहेगा, परन्तु दुष्ट पृथ्वी पर बसने न पाएँगे।

BSB

31 The mouth of the righteous brings forth wisdom, but a perverse tongue will be cut out.

HINIRV

31 धर्मी के मुँह से बुद्धि टपकती है, पर उलट-फेर की बात कहनेवाले की जीभ काटी जाएगी।

BSB

32 The lips of the righteous know what is fitting, but the mouth of the wicked is perverse.

HINIRV

32 धर्मी ग्रहणयोग्य बात समझकर बोलता है, परन्तु दुष्टों के मुँह से उलट-फेर की बातें निकलती हैं।

Questions about Proverbs 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.