Proverbs 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A wise son heeds his father’s discipline, but a mocker does not listen to rebuke.

HINIRV

1 बुद्धिमान पुत्र पिता की शिक्षा सुनता है, परन्तु ठट्ठा करनेवाला घुड़की को भी नहीं सुनता।

BSB

2 From the fruit of his lips a man enjoys good things, but the desire of the faithless is violence.

HINIRV

2 सज्जन अपनी बातों के कारण उत्तम वस्तु खाने पाता है, परन्तु विश्वासघाती लोगों का पेट उपद्रव से भरता है।

BSB

3 He who guards his mouth protects his life, but the one who opens his lips invites his own ruin.

HINIRV

3 जो अपने मुँह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो गाल बजाता है उसका विनाश हो जाता है।

BSB

4 The slacker craves yet has nothing, but the soul of the diligent is fully satisfied.

HINIRV

4 आलसी का प्राण लालसा तो करता है, परन्तु उसको कुछ नहीं मिलता, परन्तु कामकाजी हष्ट-पुष्ट हो जाते हैं।

BSB

5 The righteous hate falsehood, but the wicked bring shame and disgrace.

HINIRV

5 धर्मी झूठे वचन से बैर रखता है, परन्तु दुष्ट लज्जा का कारण होता है और लज्जित हो जाता है।

BSB

6 Righteousness guards the man of integrity, but wickedness undermines the sinner.

HINIRV

6 धर्म खरी चाल चलनेवाले की रक्षा करता है, परन्तु पापी अपनी दुष्टता के कारण उलट जाता है।

BSB

7 One pretends to be rich, but has nothing; another pretends to be poor, yet has great wealth.

HINIRV

7 कोई तो धन बटोरता, परन्तु उसके पास कुछ नहीं रहता, और कोई धन उड़ा देता, फिर भी उसके पास बहुत रहता है।

BSB

8 Riches may ransom a man’s life, but a poor man hears no threat.

HINIRV

8 धनी मनुष्य के प्राण की छुड़ौती उसके धन से होती है, परन्तु निर्धन ऐसी घुड़की को सुनता भी नहीं।

BSB

9 The light of the righteous shines brightly, but the lamp of the wicked is extinguished.

HINIRV

9 धर्मियों की ज्योति आनन्द के साथ रहती है, परन्तु दुष्टों का दिया बुझ जाता है।

BSB

10 Arrogance leads only to strife, but wisdom is with the well-advised.

HINIRV

10 अहंकार से केवल झगड़े होते हैं, परन्तु जो लोग सम्मति मानते हैं, उनके पास बुद्धि रहती है।

BSB

11 Dishonest wealth will dwindle, but what is earned through hard work will be multiplied.

HINIRV

11 धोखे से कमाया धन जल्दी घटता है, परन्तु जो अपने परिश्रम से बटोरता, उसकी बढ़ती होती है।

BSB

12 Hope deferred makes the heart sick, but desire fulfilled is a tree of life.

HINIRV

12 जब आशा पूरी होने में विलम्ब होता है, तो मन निराश होता है, परन्तु जब लालसा पूरी होती है, तब जीवन का वृक्ष लगता है।

BSB

13 He who despises instruction will pay the penalty, but the one who respects a command will be rewarded.

HINIRV

13 जो वचन को तुच्छ जानता, उसका नाश हो जाता है, परन्तु आज्ञा के डरवैये को अच्छा फल मिलता है।

BSB

14 The teaching of the wise is a fountain of life, turning one from the snares of death.

HINIRV

14 बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच सकते हैं।

BSB

15 Good understanding wins favor, but the way of the faithless is difficult.

HINIRV

15 सुबुद्धि के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु विश्वासघातियों का मार्ग कड़ा होता है।

BSB

16 Every prudent man acts with knowledge, but a fool displays his folly.

HINIRV

16 विवेकी मनुष्य ज्ञान से सब काम करता हैं, परन्तु मूर्ख अपनी मूर्खता फैलाता है।

BSB

17 A wicked messenger falls into trouble, but a faithful envoy brings healing.

HINIRV

17 दुष्ट दूत बुराई में फँसता है, परन्तु विश्वासयोग्य दूत मिलाप करवाता है।

BSB

18 Poverty and shame come to him who ignores discipline, but whoever heeds correction is honored.

HINIRV

18 जो शिक्षा को अनसुनी करता वह निर्धन हो जाता है और अपमान पाता है, परन्तु जो डाँट को मानता, उसकी महिमा होती है।

BSB

19 Desire fulfilled is sweet to the soul, but turning from evil is detestable to fools.

HINIRV

19 लालसा का पूरा होना तो प्राण को मीठा लगता है, परन्तु बुराई से हटना, मूर्खों के प्राण को बुरा लगता है।

BSB

20 He who walks with the wise will become wise, but the companion of fools will be destroyed.

HINIRV

20 बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।

BSB

21 Disaster pursues sinners, but prosperity is the reward of the righteous.

HINIRV

21 विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, परन्तु धर्मियों को अच्छा फल मिलता है।

BSB

22 A good man leaves an inheritance to his children’s children, but the sinner’s wealth is passed to the righteous.

HINIRV

22 भला मनुष्य अपने नाती-पोतों के लिये सम्पत्ति छोड़ जाता है, परन्तु पापी की सम्पत्ति धर्मी के लिये रखी जाती है ।

BSB

23 Abundant food is in the fallow ground of the poor, but without justice it is swept away.

HINIRV

23 निर्बल लोगों को खेती-बारी से बहुत भोजनवस्तु मिलता है, परन्तु अन्याय से उसको हड़प लिया जाता है।

BSB

24 He who spares the rod hates his son, but he who loves him disciplines him diligently.

HINIRV

24 जो बेटे पर छड़ी नहीं चलाता वह उसका बैरी है, परन्तु जो उससे प्रेम रखता, वह यत्न से उसको शिक्षा देता है।

BSB

25 A righteous man eats to his heart’s content, but the stomach of the wicked is empty.

HINIRV

25 धर्मी पेट भर खाने पाता है, परन्तु दुष्ट भूखे ही रहते हैं।

Questions about Proverbs 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.