Proverbs 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A gentle answer turns away wrath, but a harsh word stirs up anger.

HINCV

1 मृदु प्रत्युत्तर कोप शांत कर देता है, किंतु कठोर प्रतिक्रिया से क्रोध भड़कता है.

BSB

2 The tongue of the wise commends knowledge, but the mouth of the fool spouts folly.

HINCV

2 बुद्धिमान के मुख से ज्ञान निकलता है, किंतु मूर्ख का मुख मूर्खता ही उगलता है.

BSB

3 The eyes of the LORD are in every place, observing the evil and the good.

HINCV

3 याहवेह की दृष्टि सब स्थान पर बनी रहती है, उनके नेत्र उचित-अनुचित दोनों पर निगरानी रखते हैं.

BSB

4 A soothing tongue is a tree of life, but a perverse tongue crushes the spirit.

HINCV

4 सांत्वना देनेवाली बातें जीवनदायी वृक्ष है, किंतु कुटिलतापूर्ण वार्तालाप उत्साह को दुःखित कर देता है.

BSB

5 A fool rejects his father’s discipline, but whoever heeds correction is prudent.

HINCV

5 मूर्ख पुत्र की दृष्टि में पिता के निर्देश तिरस्कारीय होते हैं, किंतु विवेकशील होता है वह पुत्र, जो पिता की डांट पर ध्यान देता है.

BSB

6 The house of the righteous has great treasure, but the income of the wicked is trouble.

HINCV

6 धर्मी के घर में अनेक-अनेक बहुमूल्य वस्तुएं पाई जाती हैं, किंतु दुष्ट की आय ही उसके संकट का कारण बन जाती है.

BSB

7 The lips of the wise spread knowledge, but not so the hearts of fools.

HINCV

7 बुद्धिमान के होंठों से ज्ञान का प्रसरण होता है, किंतु मूर्ख के हृदय से ऐसा कुछ नहीं होता.

BSB

8 The sacrifice of the wicked is detestable to the LORD, but the prayer of the upright is His delight.

HINCV

8 दुष्ट द्वारा अर्पित की गई बलि याहवेह के लिए घृणास्पद है, किंतु धर्मी द्वारा की गई प्रार्थना उन्हें स्वीकार्य है.

BSB

9 The LORD detests the way of the wicked, but He loves those who pursue righteousness.

HINCV

9 याहवेह के समक्ष बुराई का चालचलन घृणास्पद होता है, किंतु जो धर्मी का निर्वाह करता है वह उनका प्रिय पात्र हो जाता है.

BSB

10 Discipline is harsh for him who leaves the path; he who hates correction will die.

HINCV

10 उसके लिए घातक दंड निर्धारित है, जो सन्मार्ग का परित्याग कर देता है और वह; जो डांट से घृणा करता है, मृत्यु आमंत्रित करता है.

BSB

11 Sheol and Abaddon lie open before the LORD—how much more the hearts of men!

HINCV

11 जब मृत्यु और विनाश याहवेह के समक्ष खुली पुस्तक-समान हैं, तो मनुष्य के हृदय कितने अधिक स्पष्ट न होंगे!

BSB

12 A mocker does not love to be reproved, nor will he consult the wise.

HINCV

12 हंसी मजाक करनेवाले को डांट पसंद नहीं है, इसलिए वे ज्ञानी से दूर रखते हैं.

BSB

13 A joyful heart makes a cheerful countenance, but sorrow of the heart crushes the spirit.

HINCV

13 प्रसन्‍न हृदय मुखमंडल को भी आकर्षक बना देता है, किंतु दुःखित हृदय आत्मा तक को निराश कर देता है.

BSB

14 A discerning heart seeks knowledge, but the mouth of a fool feeds on folly.

HINCV

14 विवेकशील हृदय ज्ञान की खोज करता रहता है, किंतु मूर्खों का वार्तालाप उत्तरोत्तर मूर्खता विकसित करता है.

BSB

15 All the days of the oppressed are bad, but a cheerful heart has a continual feast.

HINCV

15 गरीबी-पीड़ित के सभी दिन क्लेशपूर्ण होते हैं, किंतु उल्‍लसित हृदय के कारण प्रतिदिन उत्सव सा आनंद रहता है.

BSB

16 Better a little with the fear of the LORD than great treasure with turmoil.

HINCV

16 याहवेह के प्रति श्रद्धा में सीमित धन ही उत्तम होता है, इसकी अपेक्षा कि अपार संपदा के साथ विपत्तियां भी संलग्न हों.

BSB

17 Better a dish of vegetables where there is love than a fattened ox with hatred.

HINCV

17 प्रेमपूर्ण वातावरण में मात्र सादा साग का भोजन ही उपयुक्त होता है, इसकी अपेक्षा कि अनेक व्यंजनों का आमिष भोज घृणा के साथ परोसा जाए.

BSB

18 A hot-tempered man stirs up strife, but he who is slow to anger calms dispute.

HINCV

18 क्रोधी स्वभाव का व्यक्ति कलह उत्पन्‍न करता है, किंतु क्रोध में विलंबी व्यक्ति कलह को शांत कर देता है.

BSB

19 The way of the slacker is like a hedge of thorns, but the path of the upright is a highway.

HINCV

19 मूर्खों की जीवनशैली कंटीली झाड़ी के समान होती है, किंतु धर्मी के जीवन का मार्ग सीधे-समतल राजमार्ग समान होता है.

BSB

20 A wise son brings joy to his father, but a foolish man despises his mother.

HINCV

20 बुद्धिमान पुत्र अपने पिता के लिए आनंद एवं गर्व का विषय होता है, किंतु मूर्ख होता है वह, जिसे अपनी माता से घृणा होती है.

BSB

21 Folly is joy to one who lacks judgment, but a man of understanding walks a straight path.

HINCV

21 समझ रहित व्यक्ति के लिए मूर्खता ही आनन्दप्रदायी मनोरंजन है, किंतु विवेकशील व्यक्ति धर्मी के मार्ग पर सीधा आगे बढ़ता जाता है.

BSB

22 Plans fail for lack of counsel, but with many advisers they succeed.

HINCV

22 उपयुक्त परामर्श के अभाव में योजनाएं विफल हो जाती हैं, किंतु अनेक परामर्शक उसे विफल नहीं होने देते.

BSB

23 A man takes joy in a fitting reply—and how good is a timely word!

HINCV

23 अवसर के अनुकूल दिया गया उपयुक्त उत्तर हर्ष का विषय होता है. कैसा मनोहर होता है, अवसर के अनुकूल दिया गया सुसंगत शब्द!

BSB

24 The path of life leads upward for the wise, that he may avoid going down to Sheol.

HINCV

24 बुद्धिमान और विवेकी व्यक्ति का जीवन मार्ग ऊपर की तरफ जाता है, कि वह नीचे, अधोलोक-उन्मुख मृत्यु के मार्ग से बच सके.

BSB

25 The LORD tears down the house of the proud, but He protects the boundaries of the widow.

HINCV

25 याहवेह अहंकारी के घर को चिथड़े-चिथड़े कर देते हैं, किंतु वह विधवा की सीमाएं सुरक्षित रखते हैं.

BSB

26 The LORD detests the thoughts of the wicked, but the words of the pure are pleasant to Him.

HINCV

26 दुष्ट का विचार मंडल ही याहवेह के लिए घृणित है, किंतु करुणामय बातें उन्हें सुखद लगती हैं.

BSB

27 He who is greedy for unjust gain brings trouble on his household, but he who hates bribes will live.

HINCV

27 लालची अपने ही परिवार में विपत्ति ले आता है. किंतु वह, जो घूस से घृणा करता है, जीवित रहता है.

BSB

28 The heart of the righteous ponders how to answer, but the mouth of the wicked blurts out evil.

HINCV

28 उत्तर देने के पूर्व धर्मी अपने हृदय में अच्छी रीति से विचार कर लेता है, किंतु दुष्ट के मुख से मात्र दुर्वचन ही निकलते हैं.

BSB

29 The LORD is far from the wicked, but He hears the prayer of the righteous.

HINCV

29 याहवेह धर्मी की प्रार्थना का उत्तर अवश्य देते हैं, किंतु वह दुष्टों से दूरी बनाए रखते हैं.

BSB

30 The light of the eyes cheers the heart, and good news nourishes the bones.

HINCV

30 संदेशवाहक की नेत्रों में चमक सभी के हृदय में आनंद का संचार करती है, तथा शुभ संदेश अस्थियों तक में नवस्फूर्ति ले आता है.

BSB

31 He who listens to life-giving reproof will dwell among the wise.

HINCV

31 वह व्यक्ति, जो जीवन-प्रदायी ताड़ना को स्वीकार करता है, बुद्धिमान के साथ निवास करेगा.

BSB

32 He who ignores discipline despises himself, but whoever heeds correction gains understanding.

HINCV

32 वह जो अनुशासन का परित्याग करता है, स्वयं से छल करता है, किंतु वह, जो प्रताड़ना स्वीकार करता है, समझ प्राप्‍त करता है.

BSB

33 The fear of the LORD is the instruction of wisdom, and humility comes before honor.

HINCV

33 वस्तुतः याहवेह के प्रति श्रद्धा ही ज्ञान उपलब्धि का साधन है, तथा विनम्रता महिमा की पूर्ववर्ती है.

Questions about Proverbs 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.