Proverbs 16

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The plans of the heart belong to man, but the reply of the tongue is from the LORD.

HINCV

1 मनुष्य के मन में योजना अवश्य होती हैं, किंतु कार्य का आदेश याहवेह के द्वारा ही किया जाता है.

BSB

2 All a man’s ways are pure in his own eyes, but his motives are weighed out by the LORD.

HINCV

2 मनुष्य की दृष्टि में उसका अपना समस्त चालचलन शुद्ध ही होता है, किंतु याहवेह ही उसकी अंतरात्मा को परखते हैं.

BSB

3 Commit your works to the LORD and your plans will be achieved.

HINCV

3 अपना समस्त उपक्रम याहवेह पर डाल दो, कि वह तुम्हारी योजनाओं को सफल कर सकें.

BSB

4 The LORD has made everything for His purpose—even the wicked for the day of disaster.

HINCV

4 याहवेह ने हर एक वस्तु को एक विशेष उद्देश्य से सृजा— यहां तक कि दुष्ट को घोर विपत्ति के दिन के लिए.

BSB

5 Everyone who is proud in heart is detestable to the LORD; be assured that he will not go unpunished.

HINCV

5 हर एक अहंकारी हृदय याहवेह के लिए घृणास्पद है; स्मरण रहे: दंड से कोई भी नहीं बचेगा.

BSB

6 By loving devotion and faithfulness iniquity is atoned for, and by the fear of the LORD one turns aside from evil.

HINCV

6 निस्वार्थ प्रेम तथा खराई द्वारा अपराधों का प्रायश्चित किया जाता है; तथा याहवेह के प्रति श्रद्धा के द्वारा बुराई से मुड़ना संभव होता है.

BSB

7 When a man’s ways please the LORD, He makes even the man’s enemies live at peace with him.

HINCV

7 जब किसी व्यक्ति का चालचलन याहवेह को भाता है, वह उसके शत्रुओं तक को उसके प्रति मित्र बना देते हैं.

BSB

8 Better a little with righteousness than great gain with injustice.

HINCV

8 सीमित संसाधनों के साथ धर्मी का जीवन अनुचित रूप से अर्जित अपार संपत्ति से उत्तम है.

BSB

9 A man’s heart plans his course, but the LORD determines his steps.

HINCV

9 मानवीय मस्तिष्क अपने लिए उपयुक्त मार्ग निर्धारित कर लेता है, किंतु उसके पैरों का निर्धारण याहवेह ही करते हैं.

BSB

10 A divine verdict is on the lips of a king; his mouth must not betray justice.

HINCV

10 राजा के मुख द्वारा घोषित निर्णय दिव्य वाणी के समान होते हैं, तब उसके निर्णयों में न्याय-विसंगति अनुपयुक्त है.

BSB

11 Honest scales and balances are from the LORD; all the weights in the bag are His concern.

HINCV

11 शुद्ध माप याहवेह द्वारा निर्धारित होते हैं; सभी प्रकार के माप पर उन्हीं की स्वीकृति है.

BSB

12 Wicked behavior is detestable for kings, for a throne is established through righteousness.

HINCV

12 बुराई राजा पर शोभा नहीं देती, क्योंकि सिंहासन की स्थिरता धर्म पर आधारित है.

BSB

13 Righteous lips are a king’s delight, and he who speaks honestly is beloved.

HINCV

13 राजाओं को न्यायपूर्ण वाणी भाती है; जो जन सत्य बोलता है, वह उसे ही मान देता है.

BSB

14 The wrath of a king is a messenger of death, but a wise man will pacify it.

HINCV

14 राजा का कोप मृत्यु के दूत के समान होता है, किंतु ज्ञानवान व्यक्ति इस कोप को ठंडा कर देता है.

BSB

15 When a king’s face brightens, there is life; his favor is like a rain cloud in spring.

HINCV

15 राजा के मुखमंडल का प्रकाश जीवनदान है; उसकी कृपादृष्टि उन मेघों के समान है, जो वसन्त ऋतु की वृष्टि लेकर आते हैं.

BSB

16 How much better to acquire wisdom than gold! To gain understanding is more desirable than silver.

HINCV

16 स्वर्ण की अपेक्षा ज्ञान को प्राप्‍त करना कितना अधिक उत्तम है, और बुद्धिमत्ता की उपलब्धि चांदी पाने से.

BSB

17 The highway of the upright leads away from evil; he who guards his way protects his life.

HINCV

17 धर्मी का राजमार्ग कुटिलता को देखे बिना उसे दूर छोड़ता हुआ आगे बढ़ जाता है. जो अपने चालचलन के प्रति न्यायी रहता है, अपने जीवन की रक्षा ही करता है.

BSB

18 Pride goes before destruction, and a haughty spirit before a fall.

HINCV

18 सर्वनाश के पूर्व अहंकार, तथा ठोकर के पूर्व घमंड प्रकट होता है.

BSB

19 It is better to be lowly in spirit among the humble than to divide the spoil with the proud.

HINCV

19 निर्धनों के मध्य विनम्र भाव में रहना दिन के साथ लूट की सामग्री में सम्मिलित होने से उत्तम है.

BSB

20 Whoever heeds instruction will find success, and blessed is he who trusts in the LORD.

HINCV

20 जो कोई शिक्षा को ध्यानपूर्वक सुनता है, उत्तम प्रतिफल प्राप्‍त करता है और धन्य होता है वह, जिसने याहवेह पर भरोसा रखा है.

BSB

21 The wise in heart are called discerning, and pleasant speech promotes instruction.

HINCV

21 कुशाग्रबुद्धि के व्यक्ति अनुभवी व्यक्ति के रूप में प्रख्यात हो जाते हैं, और मधुर बातों से अभिव्यक्ति ग्रहण योग्य हो जाती है.

BSB

22 Understanding is a fountain of life to its possessor, but the discipline of fools is folly.

HINCV

22 बुद्धिमान व्यक्ति में समझ जीवन-प्रदायी सोता समान है, किंतु मूर्ख को अपनी ही मूर्खता के द्वारा दंड प्राप्‍त हो जाता है.

BSB

23 The heart of the wise man instructs his mouth and adds persuasiveness to his lips.

HINCV

23 बुद्धिमानों के मन उनके मुंह को समझदार बनाते हैं और उनके ओंठ ज्ञान प्रसार करते हैं, और उसका वक्तव्य श्रोता स्वीकार भी कर लेते हैं.

BSB

24 Pleasant words are a honeycomb, sweet to the soul and healing to the bones.

HINCV

24 सुहावने शब्द मधु के छत्ते-समान होते हैं, जिनसे मन को शांति तथा देह को स्वास्थ्य प्राप्‍त होता है.

BSB

25 There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death.

HINCV

25 एक ऐसा मार्ग है, जो उपयुक्त जान पड़ता है, किंतु इसका अंत है मृत्यु-द्वार.

BSB

26 A worker’s appetite works for him because his hunger drives him onward.

HINCV

26 श्रमिक के श्रम की प्रेरणा है उसकी भूख; अपने उदर की सतत मांग पर ही वह श्रम करता जाता है.

BSB

27 A worthless man digs up evil, and his speech is like a scorching fire.

HINCV

27 अधर्मी व्यक्ति बुराई की योजना करता रहता है, और जब वह बातें करता है, तो उसके शब्द भड़कती अग्नि-समान होते हैं.

BSB

28 A perverse man spreads dissension, and a gossip divides close friends.

HINCV

28 कुटिल मनोवृत्ति का व्यक्ति कलह फैलाता जाता है, तथा परम मित्रों में फूट का कारण वह व्यक्ति होता है, जो कानाफूसी करता है.

BSB

29 A violent man entices his neighbor and leads him down a path that is not good.

HINCV

29 हिंसक प्रवृत्ति का व्यक्ति अपने पड़ोसी को आकर्षित कर उसे बुराई के लिए प्रेरित कर देता है.

BSB

30 He who winks his eye devises perversity; he who purses his lips is bent on evil.

HINCV

30 वह, जो अपने नेत्रों से इशारे करता है, वह निश्चयतः कुटिल युक्ति गढ़ रहा होता है; जो अपने ओंठ चबाता है, वह विसंगत युक्ति कर रहा होता है.

BSB

31 Gray hair is a crown of glory; it is attained along the path of righteousness.

HINCV

31 श्वेत केश शानदार मुकुट हैं; ये धर्ममय मार्ग पर चलने से प्राप्‍त होते है.

BSB

32 He who is slow to anger is better than a warrior, and he who controls his temper is greater than one who captures a city.

HINCV

32 एक योद्धा से बेहतर वह है, जो विलंब से क्रोध करता है; जिसने एक नगर को अधीन कर लिया है, उससे भी उत्तम है जिसने अपनी अंतरात्मा पर नियंत्रण कर लिया है!

BSB

33 The lot is cast into the lap, but its every decision is from the LORD.

HINCV

33 किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए मत अवश्य लिया जाता है, किंतु हर एक निष्कर्ष याहवेह द्वारा ही निर्धारित किया जाता है.

Questions about Proverbs 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.