Proverbs 17

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Better a dry morsel in quietness than a house full of feasting with strife.

HINCV

1 सुख-शांति के वातावरण में सूखी रोटी का भोजन कलहपूर्ण उत्सव-भोज से कहीं अधिक उत्तम है.

BSB

2 A wise servant will rule over a disgraceful son and share his inheritance as one of the brothers.

HINCV

2 चतुर, बुद्धिमान सेवक उस पुत्र पर शासन करेगा, जिसका चालचलन लज्जास्पद है.

BSB

3 A crucible for silver and a furnace for gold, but the LORD is the tester of hearts.

HINCV

3 चांदी की परख कुठाली से तथा स्वर्ण की भट्टी से की जाती है, किंतु हृदयों की परख याहवेह करते हैं.

BSB

4 A wicked man listens to evil lips; a liar gives ear to a destructive tongue.

HINCV

4 दुष्ट अनर्थ में रुचि लेता रहता है; झूठा व्यक्ति विनाशकारी जीभ पर ध्यान देता है.

BSB

5 He who mocks the poor insults their Maker; whoever gloats over calamity will not go unpunished.

HINCV

5 जो निर्धन को उपहास का पात्र बनाता है, वह उसके सृजनहार का उपहास करता है; और जो दूसरों की विपत्ति को देख आनंदित होता है, निश्चयतः दंड प्राप्‍त करता है.

BSB

6 Grandchildren are the crown of the aged, and the glory of a son is his father.

HINCV

6 वयोवृद्धों का गौरव उनके नाती-पोतों में होता है, तथा संतान का गौरव उनके माता-पिता में.

BSB

7 Eloquent words are unfit for a fool; how much worse are lying lips to a ruler!

HINCV

7 अशोभनीय होती है मूर्ख द्वारा की गई दीर्घ बात; इससे कहीं अधिक अशोभनीय होती है प्रशासक द्वारा की गई झूठी बात.

BSB

8 A bribe is a charm to its giver; wherever he turns, he succeeds.

HINCV

8 वह, जो घूस देता है, उसकी दृष्टि में घूस जादू-समान प्रभाव डालता है; इसके द्वारा वह अपना कार्य पूर्ण कर ही लेता है.

BSB

9 Whoever conceals an offense promotes love, but he who brings it up separates friends.

HINCV

9 प्रेम का खोजी अन्य के अपराध पर आवरण डालता है, किंतु वह, जो अप्रिय घटना का उल्लेख बार-बार करता है, परम मित्रों तक में फूट डाल देता है.

BSB

10 A rebuke cuts into a man of discernment deeper than a hundred lashes cut into a fool.

HINCV

10 बुद्धिमान व्यक्ति पर एक डांट का जैसा गहरा प्रभाव पड़ता है, मूर्ख पर वैसा प्रभाव सौ लाठी के प्रहारों से भी संभव नहीं है.

BSB

11 An evil man seeks only rebellion; a cruel messenger will be sent against him.

HINCV

11 दुष्ट का लक्ष्य मात्र विद्रोह ही हुआ करता है; इसके दमन के लिए क्रूर दूत भेजा जाना अनिवार्य हो जाता है.

BSB

12 It is better to meet a bear robbed of her cubs than a fool in his folly.

HINCV

12 किसी मूर्ख की मूर्खता में उलझने से उत्तम यह होगा, कि उस रीछनी से सामना हो जाए, जिसके बच्‍चे छीन लिए गए हैं.

BSB

13 If anyone returns evil for good, evil will never leave his house.

HINCV

13 जो व्यक्ति किसी हितकार्य का प्रतिफल बुराई कार्य के द्वारा देता है, उसके परिवार में बुराई का स्थायी वास हो जाता है.

BSB

14 To start a quarrel is to release a flood; so abandon the dispute before it breaks out.

HINCV

14 कलह का प्रारंभ वैसा ही होता है, जैसा विशाल जल राशि का छोड़ा जाना; तब उपयुक्त यही होता है कि कलह के प्रारंभ होते ही वहां से पलायन कर दिया जाए.

BSB

15 Acquitting the guilty and condemning the righteous—both are detestable to the LORD.

HINCV

15 याहवेह की दृष्टि में दोनों ही घृणित हैं; वह, जो दोषी को छोड़ देता है तथा जो धर्मी को दोषी घोषित कर देता है.

BSB

16 Why should the fool have money in his hand with no intention of buying wisdom?

HINCV

16 ज्ञानवर्धन के लिए किसी मूर्ख के धन का क्या लाभ? जब उसे ज्ञान का मूल्य ही ज्ञात नहीं है.

BSB

17 A friend loves at all times, and a brother is born for adversity.

HINCV

17 मित्र वह है, जिसका प्रेम चिरस्थायी रहता है, और भाई का अस्तित्व विषम परिस्थिति में सहायता के लिए ही होता है.

BSB

18 A man lacking judgment strikes hands in pledge and puts up security for his neighbor.

HINCV

18 वह मूर्ख ही होता है, जो हाथ पर हाथ मारकर शपथ करता तथा अपने पड़ोसी के लिए आर्थिक ज़मानत देता है.

BSB

19 He who loves transgression loves strife; he who builds his gate high invites destruction.

HINCV

19 जो कोई झगड़े से प्यार रखता है, वह पाप से प्यार करता है; जो भी एक ऊंचा फाटक बनाता है विनाश को आमंत्रित करता है.

BSB

20 The one with a perverse heart finds no good, and he whose tongue is deceitful falls into trouble.

HINCV

20 कुटिल प्रवृत्ति का व्यक्ति अवश्य ही विपत्ति में जा पड़ेगा; वैसे ही वह भी, जो झूठ बोलने वाला है.

BSB

21 A man fathers a fool to his own grief; the father of a fool has no joy.

HINCV

21 वह, जो मन्दबुद्धि पुत्र को जन्म देता है, अपने ही ऊपर शोक ले आता है; मूर्ख के पिता के समक्ष आनंद का कोई विषय नहीं रह जाता.

BSB

22 A joyful heart is good medicine, but a broken spirit dries up the bones.

HINCV

22 आनंदित हृदय स्वास्थ्य देनेवाली औषधि है, किंतु टूटा दिल अस्थियों को तक सुखा देता है.

BSB

23 A wicked man takes a covert bribe to subvert the course of justice.

HINCV

23 दुष्ट गुप्‍त रूप से घूस लेता रहता है, कि न्याय की नीति को कुटिल कर दे.

BSB

24 Wisdom is the focus of the discerning, but the eyes of a fool wander to the ends of the earth.

HINCV

24 बुद्धिमान सदैव ज्ञान की ही खोज करता रहता है, किंतु मूर्ख का मस्तिष्क विचलित होकर सर्वत्र भटकता रहता है.

BSB

25 A foolish son brings grief to his father and bitterness to her who bore him.

HINCV

25 मूर्ख पुत्र अपने पिता के लिए शोक का कारण होता है और जिसने उसे जन्म दिया है उसके हृदय की कड़वाहट का कारण.

BSB

26 It is surely not good to punish the innocent or to flog a noble for his honesty.

HINCV

26 यह कदापि उपयुक्त नहीं है कि किसी धर्मी को दंड दिया जाए, और न किसी सज्जन पर प्रहार किया जाए.

BSB

27 A man of knowledge restrains his words, and a man of understanding maintains a calm spirit.

HINCV

27 ज्ञानी जन शब्दों पर नियंत्रण रखता है, और समझदार जन शांत बना रहता है.

BSB

28 Even a fool is considered wise if he keeps silent, and discerning when he holds his tongue.

HINCV

28 जब तक मूर्ख मौन रहता है, बुद्धिमान माना जाता है, उसे उस समय तक बुद्धिमान समझा जाता है, जब तक वह वार्तालाप में सम्मिलित नहीं होता.

Questions about Proverbs 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.