Proverbs 17

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Better a dry morsel in quietness than a house full of feasting with strife.

HINIRV

1 चैन के साथ सूखा टुकड़ा, उस घर की अपेक्षा उत्तम है, जो मेलबलि-पशुओं से भरा हो, परन्तु उसमें झगड़े-रगड़े हों।

BSB

2 A wise servant will rule over a disgraceful son and share his inheritance as one of the brothers.

HINIRV

2 बुद्धि से चलनेवाला दास अपने स्वामी के उस पुत्र पर जो लज्जा का कारण होता है प्रभुता करेगा, और उस पुत्र के भाइयों के बीच भागी होगा।

BSB

3 A crucible for silver and a furnace for gold, but the LORD is the tester of hearts.

HINIRV

3 चाँदी के लिये कुठाली, और सोने के लिये भट्ठी होती है, परन्तु मनों को यहोवा जाँचता है। (1 पत. 1:17)

BSB

4 A wicked man listens to evil lips; a liar gives ear to a destructive tongue.

HINIRV

4 कुकर्मी अनर्थ बात को ध्यान देकर सुनता है, और झूठा मनुष्य दुष्टता की बात की ओर कान लगाता है।

BSB

5 He who mocks the poor insults their Maker; whoever gloats over calamity will not go unpunished.

HINIRV

5 जो निर्धन को उपहास में उड़ाता है, वह उसके कर्त्ता की निन्दा करता है; और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निर्दोष नहीं ठहरेगा।

BSB

6 Grandchildren are the crown of the aged, and the glory of a son is his father.

HINIRV

6 बूढ़ों की शोभा उनके नाती पोते हैं; और बाल-बच्चों की शोभा उनके माता-पिता हैं।

BSB

7 Eloquent words are unfit for a fool; how much worse are lying lips to a ruler!

HINIRV

7 मूर्ख के मुख से उत्तम बात फबती नहीं, और इससे अधिक प्रधान के मुख से झूठी बात नहीं फबती।

BSB

8 A bribe is a charm to its giver; wherever he turns, he succeeds.

HINIRV

8 घूस देनेवाला व्यक्ति घूस को मोह लेनेवाला मणि समझता है; ऐसा पुरुष जिधर फिरता, उधर उसका काम सफल होता है।

BSB

9 Whoever conceals an offense promotes love, but he who brings it up separates friends.

HINIRV

9 जो दूसरे के अपराध को ढाँप देता है, वह प्रेम का खोजी ठहरता है, परन्तु जो बात की चर्चा बार बार करता है, वह परम मित्रों में भी फूट करा देता है।

BSB

10 A rebuke cuts into a man of discernment deeper than a hundred lashes cut into a fool.

HINIRV

10 एक घुड़की समझनेवाले के मन में जितनी गड़ जाती है, उतना सौ बार मार खाना मूर्ख के मन में नहीं गड़ता।

BSB

11 An evil man seeks only rebellion; a cruel messenger will be sent against him.

HINIRV

11 बुरा मनुष्य दंगे ही का यत्न करता है, इसलिए उसके पास क्रूर दूत भेजा जाएगा।

BSB

12 It is better to meet a bear robbed of her cubs than a fool in his folly.

HINIRV

12 बच्चा–छीनी–हुई–रीछनी से मिलना, मूर्खता में डूबे हुए मूर्ख से मिलने से बेहतर है।

BSB

13 If anyone returns evil for good, evil will never leave his house.

HINIRV

13 जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।

BSB

14 To start a quarrel is to release a flood; so abandon the dispute before it breaks out.

HINIRV

14 झगड़े का आरम्भ बाँध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहले उसको छोड़ देना उचित है।

BSB

15 Acquitting the guilty and condemning the righteous—both are detestable to the LORD.

HINIRV

15 जो दोषी को निर्दोष, और जो निर्दोष को दोषी ठहराता है, उन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

BSB

16 Why should the fool have money in his hand with no intention of buying wisdom?

HINIRV

16 बुद्धि मोल लेने के लिये मूर्ख अपने हाथ में दाम क्यों लिए है? वह उसे चाहता ही नहीं।

BSB

17 A friend loves at all times, and a brother is born for adversity.

HINIRV

17 मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, और विपत्ति के दिन भाई बन जाता है।

BSB

18 A man lacking judgment strikes hands in pledge and puts up security for his neighbor.

HINIRV

18 निर्बुद्धि मनुष्य बाध्यकारी वायदे करता है, और अपने पड़ोसी के कर्ज का उत्तरदायी होता है।

BSB

19 He who loves transgression loves strife; he who builds his gate high invites destruction.

HINIRV

19 जो झगड़े-रगड़े में प्रीति रखता, वह अपराध करने से भी प्रीति रखता है, और जो अपने फाटक को बड़ा करता, वह अपने विनाश के लिये यत्न करता है।

BSB

20 The one with a perverse heart finds no good, and he whose tongue is deceitful falls into trouble.

HINIRV

20 जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट-फेर की बात करनेवाला विपत्ति में पड़ता है।

BSB

21 A man fathers a fool to his own grief; the father of a fool has no joy.

HINIRV

21 जो मूर्ख को जन्म देता है वह उससे दुःख ही पाता है; और मूर्ख के पिता को आनन्द नहीं होता।

BSB

22 A joyful heart is good medicine, but a broken spirit dries up the bones.

HINIRV

22 मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियाँ सूख जाती हैं।

BSB

23 A wicked man takes a covert bribe to subvert the course of justice.

HINIRV

23 दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, अपनी गाँठ से घूस निकालता है।

BSB

24 Wisdom is the focus of the discerning, but the eyes of a fool wander to the ends of the earth.

HINIRV

24 बुद्धि समझनेवाले के सामने ही रहती है, परन्तु मूर्ख की आँखें पृथ्वी के दूर-दूर देशों में लगी रहती हैं।

BSB

25 A foolish son brings grief to his father and bitterness to her who bore him.

HINIRV

25 मूर्ख पुत्र से पिता उदास होता है, और उसकी जननी को शोक होता है।

BSB

26 It is surely not good to punish the innocent or to flog a noble for his honesty.

HINIRV

26 धर्मी को दण्ड देना, और प्रधानों को खराई के कारण पिटवाना, दोनों काम अच्छे नहीं हैं।

BSB

27 A man of knowledge restrains his words, and a man of understanding maintains a calm spirit.

HINIRV

27 जो सम्भलकर बोलता है, वह ज्ञानी ठहरता है; और जिसकी आत्मा शान्त रहती है, वही समझवाला पुरुष ठहरता है।

BSB

28 Even a fool is considered wise if he keeps silent, and discerning when he holds his tongue.

HINIRV

28 मूर्ख भी जब चुप रहता है, तब बुद्धिमान गिना जाता है; और जो अपना मुँह बन्द रखता वह समझवाला गिना जाता है।

Questions about Proverbs 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.