Proverbs 18

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 He who isolates himself pursues selfish desires; he rebels against all sound judgment.

HINIRV

1 जो दूसरों से अलग हो जाता है, वह अपनी ही इच्छा पूरी करने के लिये ऐसा करता है, और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है।

BSB

2 A fool does not delight in understanding, but only in airing his opinions.

HINIRV

2 मूर्ख का मन समझ की बातों में नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है ।

BSB

3 With a wicked man comes contempt as well, and shame is accompanied by disgrace.

HINIRV

3 जहाँ दुष्टता आती, वहाँ अपमान भी आता है; और निरादर के साथ निन्दा आती है।

BSB

4 The words of a man’s mouth are deep waters; the fountain of wisdom is a bubbling brook.

HINIRV

4 मनुष्य के मुँह के वचन गहरे जल होते है; बुद्धि का स्रोत बहती धारा के समान हैं।

BSB

5 Showing partiality to the wicked is not good, nor is depriving the innocent of justice.

HINIRV

5 दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक़ मारना, अच्छा नहीं है।

BSB

6 A fool’s lips bring him strife, and his mouth invites a beating.

HINIRV

6 बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।

BSB

7 A fool’s mouth is his ruin, and his lips are a snare to his soul.

HINIRV

7 मूर्ख का विनाश उसकी बातों से होता है, और उसके वचन उसके प्राण के लिये फंदे होते हैं।

BSB

8 The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being.

HINIRV

8 कानाफूसी करनेवाले के वचन स्वादिष्ट भोजन के समान लगते हैं; वे पेट में पच जाते हैं।

BSB

9 Whoever is slothful in his work is brother to him who destroys.

HINIRV

9 जो काम में आलस करता है, वह बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।

BSB

10 The name of the LORD is a strong tower; the righteous run to it and are safe.

HINIRV

10 यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है; धर्मी उसमें भागकर सब दुर्घटनाओं से बचता है।

BSB

11 A rich man’s wealth is his fortified city; it is like a high wall in his imagination.

HINIRV

11 धनी का धन उसकी दृष्टि में शक्तिशाली नगर है, और उसकी कल्पना ऊँची शहरपनाह के समान है।

BSB

12 Before his downfall a man’s heart is proud, but humility comes before honor.

HINIRV

12 नाश होने से पहले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहले नम्रता होती है।

BSB

13 He who answers a matter before he hears it—this is folly and disgrace to him.

HINIRV

13 जो बिना बात सुने उत्तर देता है, वह मूर्ख ठहरता है, और उसका अनादर होता है।

BSB

14 The spirit of a man can endure his sickness, but who can survive a broken spirit?

HINIRV

14 रोग में मनुष्य अपनी आत्मा से सम्भलता है; परन्तु जब आत्मा हार जाती है तब इसे कौन सह सकता है?

BSB

15 The heart of the discerning acquires knowledge, and the ear of the wise seeks it out.

HINIRV

15 समझवाले का मन ज्ञान प्राप्त करता है; और बुद्धिमान ज्ञान की बात की खोज में रहते हैं।

BSB

16 A man’s gift opens doors for him, and brings him before great men.

HINIRV

16 भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है।

BSB

17 The first to state his case seems right until another comes and cross-examines him.

HINIRV

17 मुकद्दमे में जो पहले बोलता, वही सच्चा जान पड़ता है, परन्तु बाद में दूसरे पक्षवाला आकर उसे जाँच लेता है।

BSB

18 Casting the lot ends quarrels and separates strong opponents.

HINIRV

18 चिट्ठी डालने से झगड़े बन्द होते हैं, और बलवन्तों की लड़ाई का अन्त होता है।

BSB

19 An offended brother is harder to win than a fortified city, and disputes are like the bars of a castle.

HINIRV

19 चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, और झगड़े राजभवन के बेंड़ों के समान हैं।

BSB

20 From the fruit of his mouth a man’s belly is filled; with the harvest from his lips he is satisfied.

HINIRV

20 मनुष्य का पेट मुँह की बातों के फल से भरता है; और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उससे वह तृप्त होता है।

BSB

21 Life and death are in the power of the tongue, and those who love it will eat its fruit.

HINIRV

21 जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा।

BSB

22 He who finds a wife finds a good thing and obtains favor from the LORD.

HINIRV

22 जिसने स्त्री ब्याह ली, उसने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।

BSB

23 The poor man pleads for mercy, but the rich man answers harshly.

HINIRV

23 निर्धन गिड़गिड़ाकर बोलता है, परन्तु धनी कड़ा उत्तर देता है।

BSB

24 A man of many companions may come to ruin, but there is a friend who stays closer than a brother.

HINIRV

24 मित्रों के बढ़ाने से तो नाश होता है, परन्तु ऐसा मित्र होता है, जो भाई से भी अधिक मिला रहता है।

Questions about Proverbs 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.