Proverbs 19

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Better a poor man who walks with integrity than a fool whose lips are perverse.

HINIRV

1 जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है।

BSB

2 Even zeal is no good without knowledge, and he who hurries his footsteps misses the mark.

HINIRV

2 मनुष्य का ज्ञानरहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है।

BSB

3 A man’s own folly subverts his way, yet his heart rages against the LORD.

HINIRV

3 मूर्खता के कारण मनुष्य का मार्ग टेढ़ा होता है, और वह मन ही मन यहोवा से चिढ़ने लगता है।

BSB

4 Wealth attracts many friends, but a poor man is deserted by his friend.

HINIRV

4 धनी के तो बहुत मित्र हो जाते हैं, परन्तु कंगाल के मित्र उससे अलग हो जाते हैं।

BSB

5 A false witness will not go unpunished, and one who utters lies will not escape.

HINIRV

5 झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा।

BSB

6 Many seek the favor of the prince, and everyone is a friend of the gift giver.

HINIRV

6 उदार मनुष्य को बहुत से लोग मना लेते हैं, और दानी पुरुष का मित्र सब कोई बनता है।

BSB

7 All the brothers of a poor man hate him—how much more do his friends avoid him! He may pursue them with pleading, but they are nowhere to be found.

HINIRV

7 जब निर्धन के सब भाई उससे बैर रखते हैं, तो निश्चय है कि उसके मित्र उससे दूर हो जाएँ। वह बातें करते हुए उनका पीछा करता है, परन्तु उनको नहीं पाता।

BSB

8 He who acquires wisdom loves himself; one who safeguards understanding will find success.

HINIRV

8 जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण को प्रेमी ठहराता है; और जो समझ को रखे रहता है उसका कल्याण होता है।

BSB

9 A false witness will not go unpunished, and one who pours out lies will perish.

HINIRV

9 झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है।

BSB

10 Luxury is unseemly for a fool—how much worse for a slave to rule over princes!

HINIRV

10 जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे!

BSB

11 A man’s insight gives him patience, and his virtue is to overlook an offense.

HINIRV

11 जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है।

BSB

12 A king’s rage is like the roar of a lion, but his favor is like dew on the grass.

HINIRV

12 राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।

BSB

13 A foolish son is his father’s ruin, and a quarrelsome wife is like a constant dripping.

HINIRV

13 मूर्ख पुत्र पिता के लिये विपत्ति है, और झगड़ालू पत्नी सदा टपकने वाले जल के समान हैं।

BSB

14 Houses and wealth are inherited from fathers, but a prudent wife is from the LORD.

HINIRV

14 घर और धन पुरखाओं के भाग से, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।

BSB

15 Laziness brings on deep sleep, and an idle soul will suffer hunger.

HINIRV

15 आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है।

BSB

16 He who keeps a commandment preserves his soul, but he who is careless in his ways will die.

HINIRV

16 जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चाल चलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है।

BSB

17 Kindness to the poor is a loan to the LORD, and He will repay the lender.

HINIRV

17 जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा। (मत्ती 25:40)

BSB

18 Discipline your son, for in that there is hope; do not be party to his death.

HINIRV

18 जब तक आशा है तब तक अपने पुत्र की ताड़ना कर, जान बूझकर उसको मार न डाल।

BSB

19 A man of great anger must pay the penalty; if you rescue him, you will have to do so again.

HINIRV

19 जो बड़ा क्रोधी है, उसे दण्ड उठाने दे; क्योंकि यदि तू उसे बचाए, तो बारम्बार बचाना पड़ेगा।

BSB

20 Listen to counsel and accept discipline, that you may be wise the rest of your days.

HINIRV

20 सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, ताकि तू अपने अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे।

BSB

21 Many plans are in a man’s heart, but the purpose of the LORD will prevail.

HINIRV

21 मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है।

BSB

22 The desire of a man is loving devotion; better to be poor than a liar.

HINIRV

22 मनुष्य में निष्ठा सर्वोत्तम गुण है, और निर्धन जन झूठ बोलनेवाले से बेहतर है।

BSB

23 The fear of the LORD leads to life, that one may rest content, without visitation from harm.

HINIRV

23 यहोवा का भय मानने से जीवन बढ़ता है; और उसका भय माननेवाला ठिकाना पाकर सुखी रहता है; उस पर विपत्ति नहीं पड़ने की।

BSB

24 The slacker buries his hand in the dish; he will not even bring it back to his mouth.

HINIRV

24 आलसी अपना हाथ थाली में डालता है, परन्तु अपने मुँह तक कौर नहीं उठाता।

BSB

25 Strike a mocker, and the simple will beware; rebuke the discerning man, and he will gain knowledge.

HINIRV

25 ठट्ठा करनेवाले को मार, इससे भोला मनुष्य समझदार हो जाएगा; और समझवाले को डाँट, तब वह अधिक ज्ञान पाएगा।

BSB

26 He who assaults his father or evicts his mother is a son who brings shame and disgrace.

HINIRV

26 जो पुत्र अपने बाप को उजाड़ता, और अपनी माँ को भगा देता है, वह अपमान और लज्जा का कारण होगा।

BSB

27 If you cease to hear instruction, my son, you will stray from the words of knowledge.

HINIRV

27 हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा को सुनना छोड़ दे, तो तू ज्ञान की बातों से भटक जाएगा।

BSB

28 A corrupt witness mocks justice, and a wicked mouth swallows iniquity.

HINIRV

28 अधर्मी साक्षी न्याय को उपहास में उड़ाता है, और दुष्ट लोग अनर्थ काम निगल लेते हैं।

BSB

29 Judgments are prepared for mockers, and beatings for the backs of fools.

HINIRV

29 ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं।

Questions about Proverbs 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.