Proverbs 20

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Wine is a mocker, strong drink is a brawler, and whoever is led astray by them is not wise.

HINIRV

1 दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।

BSB

2 The terror of a king is like the roar of a lion; whoever provokes him forfeits his own life.

HINIRV

2 राजा का क्रोध, जवान सिंह के गर्जन समान है; जो उसको रोष दिलाता है वह अपना प्राण खो देता है।

BSB

3 It is honorable for a man to resolve a dispute, but any fool will quarrel.

HINIRV

3 मुकद्दमे से हाथ उठाना, पुरुष की महिमा ठहरती है; परन्तु सब मूर्ख झगड़ने को तैयार होते हैं।

BSB

4 The slacker does not plow in season; at harvest time he looks, but nothing is there.

HINIRV

4 आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिए कटनी के समय वह भीख माँगता, और कुछ नहीं पाता।

BSB

5 The intentions of a man’s heart are deep waters, but a man of understanding draws them out.

HINIRV

5 मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तो भी समझवाला मनुष्य उसको निकाल लेता है।

BSB

6 Many a man proclaims his loving devotion, but who can find a trustworthy man?

HINIRV

6 बहुत से मनुष्य अपनी निष्ठा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा व्यक्ति कौन पा सकता है?

BSB

7 The righteous man walks with integrity; blessed are his children after him.

HINIRV

7 वह व्यक्ति जो अपनी सत्यनिष्ठा पर चलता है, उसके पुत्र जो उसके पीछे चलते हैं, वे धन्य हैं।

BSB

8 A king who sits on a throne to judge sifts out all evil with his eyes.

HINIRV

8 राजा जो न्याय के सिंहासन पर बैठा करता है, वह अपनी दृष्टि ही से सब बुराई को छाँट लेता है।

BSB

9 Who can say, “I have kept my heart pure; I am cleansed from my sin”?

HINIRV

9 कौन कह सकता है कि मैंने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूँ?

BSB

10 Differing weights and unequal measures—both are detestable to the LORD.

HINIRV

10 घटते-बढ़ते बटखरे और घटते-बढ़ते नपुए इन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

BSB

11 Even a young man is known by his actions—whether his conduct is pure and upright.

HINIRV

11 लड़का भी अपने कामों से पहचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है, या नहीं।

BSB

12 Ears that hear and eyes that see—the LORD has made them both.

HINIRV

12 सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आँखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।

BSB

13 Do not love sleep, or you will grow poor; open your eyes, and you will have plenty of food.

HINIRV

13 नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आँखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।

BSB

14 “Worthless, worthless!” says the buyer, but on the way out, he gloats.

HINIRV

14 मोल लेने के समय ग्राहक, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं,” कहता है; परन्तु चले जाने पर बढ़ाई करता है।

BSB

15 There is an abundance of gold and rubies, but lips of knowledge are a rare treasure.

HINIRV

15 सोना और बहुत से बहुमूल्य रत्न तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणि ठहरी हैं।

BSB

16 Take the garment of the one who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner.

HINIRV

16 किसी अनजान के लिए जमानत देनेवाले के वस्त्र ले और पराए के प्रति जो उत्तरदायी हुआ है उससे बँधक की वस्तु ले रख।

BSB

17 Food gained by fraud is sweet to a man, but later his mouth is full of gravel.

HINIRV

17 छल-कपट से प्राप्त रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु बाद में उसका मुँह कंकड़ों से भर जाता है।

BSB

18 Set plans by consultation, and wage war under sound guidance.

HINIRV

18 सब कल्पनाएँ सम्मति ही से स्थिर होती हैं; और युक्ति के साथ युद्ध करना चाहिये।

BSB

19 He who reveals secrets is a constant gossip; avoid the one who babbles with his lips.

HINIRV

19 जो लुतराई करता फिरता है वह भेद प्रगट करता है; इसलिए बकवादी से मेल जोल न रखना।

BSB

20 Whoever curses his father or mother, his lamp will be extinguished in deepest darkness.

HINIRV

20 जो अपने माता-पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अंधकार हो जाता है।

BSB

21 An inheritance gained quickly will not be blessed in the end.

HINIRV

21 जो भाग पहले उतावली से मिलता है, अन्त में उस पर आशीष नहीं होती।

BSB

22 Do not say, “I will avenge this evil!” Wait on the LORD, and He will save you.

HINIRV

22 मत कह, “मैं बुराई का बदला लूँगा;” वरन् यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझको छुड़ाएगा। (1 थिस्स. 5:15)

BSB

23 Unequal weights are detestable to the LORD, and dishonest scales are no good.

HINIRV

23 घटते-बढ़ते बटखरों से यहोवा घृणा करता है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।

BSB

24 A man’s steps are from the LORD, so how can anyone understand his own way?

HINIRV

24 मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; मनुष्य अपना मार्ग कैसे समझ सकेगा?

BSB

25 It is a trap for a man to dedicate something rashly, only later to reconsider his vows.

HINIRV

25 जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मानकर पूछपाछ करने लगे, वह फंदे में फँसेगा।

BSB

26 A wise king separates out the wicked and drives the threshing wheel over them.

HINIRV

26 बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, और उन पर दाँवने का पहिया चलवाता है।

BSB

27 The spirit of a man is the lamp of the LORD, searching out his inmost being.

HINIRV

27 मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है। (1 कुरि. 2:11)

BSB

28 Loving devotion and faithfulness preserve a king; by these he maintains his throne.

HINIRV

28 राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी सम्भलती है।

BSB

29 The glory of young men is their strength, and gray hair is the splendor of the old.

HINIRV

29 जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।

BSB

30 Lashes and wounds scour evil, and beatings cleanse the inmost parts.

HINIRV

30 चोट लगने से जो घाव होते हैं, वे बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है।

Questions about Proverbs 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.