Proverbs 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The king’s heart is a waterway in the hand of the LORD; He directs it where He pleases.

HINIRV

1 राजा का मन जल की धाराओं के समान यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उसको मोड़ देता है।

BSB

2 All a man’s ways seem right to him, but the LORD weighs the heart.

HINIRV

2 मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जाँचता है,

BSB

3 To do righteousness and justice is more desirable to the LORD than sacrifice.

HINIRV

3 धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

BSB

4 Haughty eyes and a proud heart—the guides of the wicked—are sin.

HINIRV

4 चढ़ी आँखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।

BSB

5 The plans of the diligent bring plenty, as surely as haste leads to poverty.

HINIRV

5 कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करनेवाले को केवल घटती होती है।

BSB

6 Making a fortune by a lying tongue is a vanishing mist, a deadly pursuit.

HINIRV

6 जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जानेवाला कुहरा है, उसके ढूँढ़नेवाले मृत्यु ही को ढूँढ़ते हैं।

BSB

7 The violence of the wicked will sweep them away because they refuse to do what is just.

HINIRV

7 जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उससे उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इन्कार करते हैं।

BSB

8 The way of a guilty man is crooked, but the conduct of the innocent is upright.

HINIRV

8 पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।

BSB

9 Better to live on a corner of the roof than to share a house with a quarrelsome wife.

HINIRV

9 लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से, छत के कोने पर रहना उत्तम है।

BSB

10 The soul of the wicked man craves evil; his neighbor finds no favor in his eyes.

HINIRV

10 दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नहीं करता।

BSB

11 When a mocker is punished, the simple gain wisdom; and when a wise man is instructed, he acquires knowledge.

HINIRV

11 जब ठट्ठा करनेवाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।

BSB

12 The Righteous One considers the house of the wicked and brings the wicked to ruin.

HINIRV

12 धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है, और परमेश्वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।

BSB

13 Whoever shuts his ears to the cry of the poor, he too shall cry out and receive no answer.

HINIRV

13 जो कंगाल की दुहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।

BSB

14 A gift in secret soothes anger, and a covert bribe pacifies great wrath.

HINIRV

14 गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठंडा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।

BSB

15 Justice executed is a joy to the righteous, but a terror to the workers of iniquity.

HINIRV

15 न्याय का काम करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।

BSB

16 The man who strays from the path of understanding will rest in the assembly of the dead.

HINIRV

16 जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।

BSB

17 He who loves pleasure will become poor; the one who loves wine and oil will never be rich.

HINIRV

17 जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल हो जाता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।

BSB

18 The wicked become a ransom for the righteous, and the faithless for the upright.

HINIRV

18 दुष्ट जन धर्मी की छुड़ौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों के बदले दण्ड भोगते हैं।

BSB

19 Better to live in the desert than with a contentious and ill-tempered wife.

HINIRV

19 झगड़ालू और चिढ़नेवाली पत्नी के संग रहने से, जंगल में रहना उत्तम है।

BSB

20 Precious treasures and oil are in the dwelling of the wise, but a foolish man consumes them.

HINIRV

20 बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है।

BSB

21 He who pursues righteousness and loving devotion finds life, righteousness, and honor.

HINIRV

21 जो धर्म और कृपा का पीछा करता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।

BSB

22 A wise man scales the city of the mighty and pulls down the stronghold in which they trust.

HINIRV

22 बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।

BSB

23 He who guards his mouth and tongue keeps his soul from distress.

HINIRV

23 जो अपने मुँह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

BSB

24 Mocker is the name of the proud and arrogant man—of him who acts with excessive pride.

HINIRV

24 जो अभिमान से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।

BSB

25 The craving of the slacker kills him because his hands refuse to work.

HINIRV

25 आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।

BSB

26 All day long he covets more, but the righteous give without restraint.

HINIRV

26 कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।

BSB

27 The sacrifice of the wicked is detestable—how much more so when brought with ill intent!

HINIRV

27 दुष्टों का बलिदान घृणित है; विशेष करके जब वह बुरे उद्देश्य के साथ लाता है।

BSB

28 A lying witness will perish, but the man who listens to truth will speak forever.

HINIRV

28 झूठा साक्षी नाश हो जाएगा, परन्तु सच्चा साक्षी सदा स्थिर रहेगा।

BSB

29 A wicked man hardens his face, but the upright man makes his way sure.

HINIRV

29 दुष्ट मनुष्य अपना मुख कठोर करता है, और धर्मी अपनी चाल सीधी रखता है ।

BSB

30 There is no wisdom, no understanding, no counsel that can prevail against the LORD.

HINIRV

30 यहोवा के विरुद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।

BSB

31 A horse is prepared for the day of battle, but victory is of the LORD.

HINIRV

31 युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है।

Questions about Proverbs 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.