Proverbs 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A good name is more desirable than great riches; favor is better than silver and gold.

HINIRV

1 बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है, और सोने चाँदी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है।

BSB

2 The rich and the poor have this in common: The LORD is Maker of them all.

HINIRV

2 धनी और निर्धन दोनों में एक समानता है; यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है।

BSB

3 The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and suffer the consequences.

HINIRV

3 चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं।

BSB

4 The rewards of humility and the fear of the LORD are wealth and honor and life.

HINIRV

4 नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

BSB

5 Thorns and snares lie on the path of the perverse; he who guards his soul stays far from them.

HINIRV

5 टेढ़े मनुष्य के मार्ग में काँटे और फंदे रहते हैं; परन्तु जो अपने प्राणों की रक्षा करता, वह उनसे दूर रहता है।

BSB

6 Train up a child in the way he should go, and when he is old he will not depart from it.

HINIRV

6 लड़के को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसको चलना चाहिये, और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा। (इफि. 6:4)

BSB

7 The rich rule over the poor, and the borrower is slave to the lender.

HINIRV

7 धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास होता है।

BSB

8 He who sows injustice will reap disaster, and the rod of his fury will be destroyed.

HINIRV

8 जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके रोष का सोंटा टूटेगा।

BSB

9 A generous man will be blessed, for he shares his bread with the poor.

HINIRV

9 दया करनेवाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है। (2 कुरि. 9:10)

BSB

10 Drive out the mocker, and conflict will depart; even quarreling and insults will cease.

HINIRV

10 ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएँगे।

BSB

11 He who loves a pure heart and gracious lips will have the king for a friend.

HINIRV

11 जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है।

BSB

12 The LORD’s eyes keep watch over knowledge, but He frustrates the words of the faithless.

HINIRV

12 यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि करके, उसकी रक्षा करता है, परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है।

BSB

13 The slacker says, “There is a lion outside! I will be slain in the streets!”

HINIRV

13 आलसी कहता है, बाहर तो सिंह होगा! मैं चौक के बीच घात किया जाऊँगा।

BSB

14 The mouth of an adulteress is a deep pit; he who is under the wrath of the LORD will fall into it.

HINIRV

14 व्यभिचारिणी का मुँह गहरा गड्ढा है; जिससे यहोवा क्रोधित होता है, वही उसमें गिरता है।

BSB

15 Foolishness is bound up in the heart of a child, but the rod of discipline drives it far from him.

HINIRV

15 लड़के के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है, परन्तु अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह खोलकर उससे दूर की जाती है।

BSB

16 Oppressing the poor to enrich oneself or giving gifts to the rich will surely lead to poverty.

HINIRV

16 जो अपने लाभ के निमित्त कंगाल पर अंधेर करता है, और जो धनी को भेंट देता, वे दोनों केवल हानि ही उठाते हैं।

BSB

17 Incline your ear and hear the words of the wise—apply your mind to my knowledge—

HINIRV

17 कान लगाकर बुद्धिमानों के वचन सुन, और मेरी ज्ञान की बातों की ओर मन लगा;

BSB

18 for it is pleasing when you keep them within you and they are constantly on your lips.

HINIRV

18 यदि तू उसको अपने मन में रखे, और वे सब तेरे मुँह से निकला भी करें, तो यह मनभावनी बात होगी।

BSB

19 So that your trust may be in the LORD, I instruct you today—yes, you.

HINIRV

19 मैंने आज इसलिए ये बातें तुझको बताई है, कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो।

BSB

20 Have I not written for you thirty sayings about counsel and knowledge,

HINIRV

20 मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश और ज्ञान की बातें लिखता आया हूँ,

BSB

21 to show you true and reliable words, that you may soundly answer those who sent you?

HINIRV

21 कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूँ, जिससे जो तुझे काम में लगाएँ, उनको सच्चा उत्तर दे सके।

BSB

22 Do not rob a poor man because he is poor, and do not crush the afflicted at the gate,

HINIRV

22 कंगाल पर इस कारण अंधेर न करना कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना;

BSB

23 for the LORD will take up their case and will plunder those who rob them.

HINIRV

23 क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा।

BSB

24 Do not make friends with an angry man, and do not associate with a hot-tempered man,

HINIRV

24 क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करनेवाले के संग न चलना,

BSB

25 or you may learn his ways and entangle yourself in a snare.

HINIRV

25 कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फंदे में फँस जाए।

BSB

26 Do not be one who gives pledges, who puts up security for debts.

HINIRV

26 जो लोग हाथ पर हाथ मारते हैं, और कर्जदार के उत्तरदायी होते हैं, उनमें तू न होना।

BSB

27 If you have nothing with which to pay, why should your bed be taken from under you?

HINIRV

27 यदि तेरे पास भुगतान करने के साधन की कमी हो, तो क्यों न साहूकार तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए?

BSB

28 Do not move an ancient boundary stone which your fathers have placed.

HINIRV

28 जो सीमा तेरे पुरखाओं ने बाँधी हो, उस पुरानी सीमा को न बढ़ाना।

BSB

29 Do you see a man skilled in his work? He will be stationed in the presence of kings; he will not stand before obscure men.

HINIRV

29 यदि तू ऐसा पुरुष देखे जो काम-काज में निपुण हो, तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं।

Questions about Proverbs 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.