Proverbs 22

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A good name is more desirable than great riches; favor is better than silver and gold.

HINCV

1 विशाल निधि से कहीं अधिक योग्य है अच्छा नाम; तथा स्वर्ण और चांदी से श्रेष्ठ है आदर सम्मान!

BSB

2 The rich and the poor have this in common: The LORD is Maker of them all.

HINCV

2 सम्पन्‍न और निर्धन के विषय में एक समता है: दोनों ही के सृजनहार याहवेह ही हैं.

BSB

3 The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and suffer the consequences.

HINCV

3 चतुर व्यक्ति जोखिम को देखकर छिप जाता है, किंतु अज्ञानी आगे ही बढ़ता जाता है और यातना सहता है.

BSB

4 The rewards of humility and the fear of the LORD are wealth and honor and life.

HINCV

4 विनम्रता तथा याहवेह के प्रति श्रद्धा का प्रतिफल होता है; धन संपदा, सम्मान और जीवन.

BSB

5 Thorns and snares lie on the path of the perverse; he who guards his soul stays far from them.

HINCV

5 कुटिल व्यक्ति के मार्ग पर बिछे रहते हैं कांटे और फंदे, किंतु जो कोई अपने जीवन के प्रति सावधान रहता है, स्वयं को इन सबसे दूर ही दूर रखता है.

BSB

6 Train up a child in the way he should go, and when he is old he will not depart from it.

HINCV

6 अपनी संतान को उसी जीवनशैली के लिए तैयार कर लो, जो सुसंगत है, वृद्ध होने पर भी वह इससे भटकेगा नहीं.

BSB

7 The rich rule over the poor, and the borrower is slave to the lender.

HINCV

7 निर्धन पर धनाढ्य अधिकार कर लेता है, तथा ऋणी महाजन का दास होकर रह जाता है.

BSB

8 He who sows injustice will reap disaster, and the rod of his fury will be destroyed.

HINCV

8 जो कोई अन्याय का बीजारोपण करता है, विपत्ति की उपज एकत्र करता है, तब उसके क्रोध की लाठी भी विफल सिद्ध होती है.

BSB

9 A generous man will be blessed, for he shares his bread with the poor.

HINCV

9 उदार व्यक्ति धन्य रहेगा, क्योंकि वह निर्धन को अपने भोजन में सहभागी कर लेता है.

BSB

10 Drive out the mocker, and conflict will depart; even quarreling and insults will cease.

HINCV

10 यदि छिछोरे और ठट्ठा करनेवाले को सभा से बाहर कर दिया जाए; तो विवाद, कलह और परनिंदा सभी समाप्‍त हो जाएंगे.

BSB

11 He who loves a pure heart and gracious lips will have the king for a friend.

HINCV

11 जिन्हें निर्मल हृदय की महत्ता ज्ञात है, जिनकी बातें मधुर हैं, वे राजा के प्रिय पात्र हो जाएंगे.

BSB

12 The LORD’s eyes keep watch over knowledge, but He frustrates the words of the faithless.

HINCV

12 याहवेह की दृष्टि ज्ञान की रक्षा करती है, किंतु वह कृतघ्न और विश्वासघाती के वक्तव्य को मिटा देते हैं.

BSB

13 The slacker says, “There is a lion outside! I will be slain in the streets!”

HINCV

13 आलसी कहता है, “बाहर सिंह है! बाहर सड़क पर जाने पर मेरी मृत्यु निश्चित है!”

BSB

14 The mouth of an adulteress is a deep pit; he who is under the wrath of the LORD will fall into it.

HINCV

14 चरित्रहीन स्त्री का मुख गहरे गड्ढे-समान है; याहवेह द्वारा शापित व्यक्ति ही इसमें जा गिरता है.

BSB

15 Foolishness is bound up in the heart of a child, but the rod of discipline drives it far from him.

HINCV

15 बालक की प्रकृति में ही मूर्खता बंधी रहती है, अनुशासन की छड़ी से ही यह उससे दूर की जाती है.

BSB

16 Oppressing the poor to enrich oneself or giving gifts to the rich will surely lead to poverty.

HINCV

16 जो अपनी संपत्ति में वृद्धि पाने के उद्देश्य से निर्धन पर अंधेर करने, तथा धनाढ्य को उपहार देने का परिणाम होता है; निर्धनता!

BSB

17 Incline your ear and hear the words of the wise—apply your mind to my knowledge—

HINCV

17 अत्यंत ध्यानपूर्वक बुद्धिमानों का प्रवचन सुनो; और मेरे ज्ञान की बातों को मन में बसा लो,

BSB

18 for it is pleasing when you keep them within you and they are constantly on your lips.

HINCV

18 क्योंकि यह करना तुम्हारे लिए सुखदायी होगा, यदि ये तुम्हारे मन में बसे हुए होंगे, यदि ये सभी तुम्हें मुखाग्र होंगे.

BSB

19 So that your trust may be in the LORD, I instruct you today—yes, you.

HINCV

19 मैं यह सब तुम पर, विशेष रूप से तुम पर इसलिये प्रकट कर रहा हूं, कि तुम्हारा भरोसा याहवेह पर अटल रहे;

BSB

20 Have I not written for you thirty sayings about counsel and knowledge,

HINCV

20 विचार करो, क्या मैंने परामर्श तथा ज्ञान के ये तीस नीति सूत्र इस उद्देश्य से नहीं लिखे कि

BSB

21 to show you true and reliable words, that you may soundly answer those who sent you?

HINCV

21 तुम्हें यह बोध रहे कि सुसंगत और सत्य क्या है, और तुम अपने प्रेषकों को उपयुक्त उत्तर दे सको?

BSB

22 Do not rob a poor man because he is poor, and do not crush the afflicted at the gate,

HINCV

22 किसी निर्धन को इसलिये लूटने न लगो, कि वह निर्धन है, वैसे ही किसी पीड़ित को न्यायालय ले जाकर गुनहगार न बनाना,

BSB

23 for the LORD will take up their case and will plunder those who rob them.

HINCV

23 क्योंकि याहवेह पीड़ित के पक्ष में खड़े होंगे, और उनके प्राण का बदला लेंगे.

BSB

24 Do not make friends with an angry man, and do not associate with a hot-tempered man,

HINCV

24 किसी क्रोधी व्यक्ति को मित्र न बनाना, और न किसी शीघ्र क्रोधी व्यक्ति के किसी कार्य में सहयोगी बनना.

BSB

25 or you may learn his ways and entangle yourself in a snare.

HINCV

25 कहीं ऐसा न हो कि तुम भी उसी के समान बन जाओ और स्वयं किसी फंदे में जा फंसो.

BSB

26 Do not be one who gives pledges, who puts up security for debts.

HINCV

26 तुम उनके जैसे न बनना, जो किसी की ज़मानत लेते हैं, जो किसी ऋणी के ऋण का दायित्व लेते हैं.

BSB

27 If you have nothing with which to pay, why should your bed be taken from under you?

HINCV

27 यदि तुम्हारे पास भुगतान करने के लिए कुछ नहीं है, तो साहूकार तो तुमसे तुम्हारा बिछौना छीन लेगा.

BSB

28 Do not move an ancient boundary stone which your fathers have placed.

HINCV

28 अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित सीमा-चिन्हों को तुम कभी न हटाना.

BSB

29 Do you see a man skilled in his work? He will be stationed in the presence of kings; he will not stand before obscure men.

HINCV

29 क्या आप किसी को अपने काम में कुशल दिखते हैं? उस व्यक्ति का स्थान राजा की उपस्थिति में है; वे नीचे श्रेणी के अधिकारियों के सामने सेवा नहीं करेंगे.

Questions about Proverbs 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.