Proverbs 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The king’s heart is a waterway in the hand of the LORD; He directs it where He pleases.

HINCV

1 याहवेह के हाथों में राजा का हृदय जलप्रवाह-समान है; वही इसे ईच्छित दिशा में मोड़ देते हैं.

BSB

2 All a man’s ways seem right to him, but the LORD weighs the heart.

HINCV

2 मनुष्य की दृष्टि में उसका हर एक कदम सही ही होता है, किंतु याहवेह उसके हृदय को जांचते रहते हैं.

BSB

3 To do righteousness and justice is more desirable to the LORD than sacrifice.

HINCV

3 याहवेह के लिए सच्चाई तथा न्याय्यता कहीं अधिक स्वीकार्य है.

BSB

4 Haughty eyes and a proud heart—the guides of the wicked—are sin.

HINCV

4 घमंडी आंखें, दंभी हृदय तथा दुष्ट का दीप पाप हैं.

BSB

5 The plans of the diligent bring plenty, as surely as haste leads to poverty.

HINCV

5 यह सुनिश्चित होता है कि परिश्रमी व्यक्ति की योजनाएं लाभ में निष्पन्‍न होती हैं, किंतु हर एक उतावला व्यक्ति निर्धन ही हो जाता है.

BSB

6 Making a fortune by a lying tongue is a vanishing mist, a deadly pursuit.

HINCV

6 झूठ बोलने के द्वारा पाया गया धन इधर-उधर लहराती वाष्प होती है, यह मृत्यु का फंदा है.

BSB

7 The violence of the wicked will sweep them away because they refuse to do what is just.

HINCV

7 दुष्ट अपने ही हिंसक कार्यों में उलझ कर विनष्ट हो जाएंगे, क्योंकि वे उपयुक्त और सुसंगत विकल्प को ठुकरा देते हैं.

BSB

8 The way of a guilty man is crooked, but the conduct of the innocent is upright.

HINCV

8 दोषी व्यक्ति कुटिल मार्ग को चुनता है, किंतु सात्विक का चालचलन धार्मिकतापूर्ण होता है.

BSB

9 Better to live on a corner of the roof than to share a house with a quarrelsome wife.

HINCV

9 विवादी पत्नी के साथ घर में निवास करने से कहीं अधिक श्रेष्ठ है छत के एक कोने में रह लेना.

BSB

10 The soul of the wicked man craves evil; his neighbor finds no favor in his eyes.

HINCV

10 दुष्ट के मन की लालसा ही बुराई की होती है; उसके पड़ोसी तक भी उसकी आंखों में कृपा की झलक नहीं देख पाते.

BSB

11 When a mocker is punished, the simple gain wisdom; and when a wise man is instructed, he acquires knowledge.

HINCV

11 जब ज्ञान के ठट्ठा करनेवालों को दंड दिया जाता है, बुद्धिहीनों में ज्ञानोदय हो जाता है; जब बुद्धिमान को शिक्षा दी जाती है, उसमें ज्ञानवर्धन होता जाता है.

BSB

12 The Righteous One considers the house of the wicked and brings the wicked to ruin.

HINCV

12 धर्मी दुष्ट के घर पर दृष्टि बनाए रखता है, और वह दुष्ट को विनाश गर्त में डाल देता है.

BSB

13 Whoever shuts his ears to the cry of the poor, he too shall cry out and receive no answer.

HINCV

13 जो कोई निर्धन की पुकार की अनसुनी करता है, उसकी पुकार के अवसर पर उसकी भी अनसुनी की जाएगी.

BSB

14 A gift in secret soothes anger, and a covert bribe pacifies great wrath.

HINCV

14 गुप्‍त रूप से दिया गया उपहार और चुपचाप दी गई घूस कोप शांत कर देती है.

BSB

15 Justice executed is a joy to the righteous, but a terror to the workers of iniquity.

HINCV

15 बिना पक्षपात न्याय को देख धर्मी हर्षित होते हैं, किंतु यही दुष्टों के लिए आतंक प्रमाणित होता है.

BSB

16 The man who strays from the path of understanding will rest in the assembly of the dead.

HINCV

16 जो ज्ञान का मार्ग छोड़ देता है, उसका विश्रान्ति स्थल मृतकों के साथ निर्धारित है.

BSB

17 He who loves pleasure will become poor; the one who loves wine and oil will never be rich.

HINCV

17 यह निश्चित है कि विलास प्रिय व्यक्ति निर्धन हो जाएगा तथा वह; जिसे दाखमधु तथा शारीरिक सुखों का मोह है, निर्धन होता जाएगा.

BSB

18 The wicked become a ransom for the righteous, and the faithless for the upright.

HINCV

18 धर्मी के लिए दुष्ट फिरौती हो जाता है, तथा विश्वासघाती खराई के लिए.

BSB

19 Better to live in the desert than with a contentious and ill-tempered wife.

HINCV

19 क्रोधी, विवादी और चिड़चिड़ी स्त्री के साथ निवास करने से उत्तम होगा बंजर भूमि में निवास करना.

BSB

20 Precious treasures and oil are in the dwelling of the wise, but a foolish man consumes them.

HINCV

20 अमूल्य निधि और उत्कृष्ट भोजन बुद्धिमान के घर में ही पाए जाते हैं, किंतु मूर्ख इन्हें नष्ट करता चला जाता है.

BSB

21 He who pursues righteousness and loving devotion finds life, righteousness, and honor.

HINCV

21 धर्म तथा कृपा के अनुयायी को प्राप्‍त होता है जीवन, धार्मिकता और महिमा.

BSB

22 A wise man scales the city of the mighty and pulls down the stronghold in which they trust.

HINCV

22 बुद्धिमान व्यक्ति ही योद्धाओं के नगर पर आक्रमण करके उस सुरक्षा को ध्वस्त कर देता है, जिस पर उन्होंने भरोसा किया था.

BSB

23 He who guards his mouth and tongue keeps his soul from distress.

HINCV

23 जो कोई अपने मुख और जीभ को वश में रखता है, स्वयं को विपत्ति से बचा लेता है.

BSB

24 Mocker is the name of the proud and arrogant man—of him who acts with excessive pride.

HINCV

24 अहंकारी तथा दुष्ट व्यक्ति, जो ठट्ठा करनेवाले के रूप में कुख्यात हो चुका है, गर्व और क्रोध के भाव में ही कार्य करता है.

BSB

25 The craving of the slacker kills him because his hands refuse to work.

HINCV

25 आलसी की अभिलाषा ही उसकी मृत्यु का कारण हो जाती है, क्योंकि उसके हाथ कार्य करना ही नहीं चाहते.

BSB

26 All day long he covets more, but the righteous give without restraint.

HINCV

26 सारे दिन वह लालसा ही लालसा करता रहता है, किंतु धर्मी उदारतापूर्वक दान करता जाता है.

BSB

27 The sacrifice of the wicked is detestable—how much more so when brought with ill intent!

HINCV

27 याहवेह के लिए दुष्ट द्वारा अर्पित बलि घृणास्पद है और उससे भी कहीं अधिक उस स्थिति में, जब यह बलि कुटिल अभिप्राय से अर्पित की जाती है.

BSB

28 A lying witness will perish, but the man who listens to truth will speak forever.

HINCV

28 झूठा साक्षी तो नष्ट होगा ही, किंतु वह, जो सच्चा है, सदैव सुना जाएगा.

BSB

29 A wicked man hardens his face, but the upright man makes his way sure.

HINCV

29 दुष्ट व्यक्ति अपने मुख पर निर्भयता का भाव ले आता है, किंतु धर्मी अपने चालचलन के प्रति अत्यंत सावधान रहता है.

BSB

30 There is no wisdom, no understanding, no counsel that can prevail against the LORD.

HINCV

30 याहवेह के समक्ष न तो कोई ज्ञान, न कोई समझ और न कोई परामर्श ठहर सकता है.

BSB

31 A horse is prepared for the day of battle, but victory is of the LORD.

HINCV

31 युद्ध के दिन के लिए घोड़े को सुसज्जित अवश्य किया जाता है, किंतु जय याहवेह के ही अधिकार में रहती है.

Questions about Proverbs 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.