Proverbs 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Wine is a mocker, strong drink is a brawler, and whoever is led astray by them is not wise. | HINCV 1 दाखमधु ठट्ठा करनेवाला, तथा दाखमधु हल्ला मचानेवाला हो जाता है; और जो व्यक्ति इनके प्रभाव में है, वह निर्बुद्धि है. |
| BSB 2 The terror of a king is like the roar of a lion; whoever provokes him forfeits his own life. | HINCV 2 राजा का भय सिंह की दहाड़-समान होता है; जो कोई उसके कोप को उकसाता है, अंततः प्राणों से हाथ धो बैठता है. |
| BSB 3 It is honorable for a man to resolve a dispute, but any fool will quarrel. | HINCV 3 आदरणीय है वह व्यक्ति, जो कलह और विवादों से दूर रहता है, झगड़ालू, वस्तुतः मूर्ख ही होता है. |
| BSB 4 The slacker does not plow in season; at harvest time he looks, but nothing is there. | HINCV 4 आलसी निर्धारित समय पर हल नहीं जोतता; और कटनी के समय पर उपज काटने जाता है, तो वहां कुछ भी नहीं रहेगा. |
| BSB 5 The intentions of a man’s heart are deep waters, but a man of understanding draws them out. | HINCV 5 मनुष्य के मन में निहित युक्तियां गहरे सागर समान होती हैं, ज्ञानवान ही उन्हें निकाल बाहर ला सकता है. |
| BSB 6 Many a man proclaims his loving devotion, but who can find a trustworthy man? | HINCV 6 अनेक अपने उत्कृष्ट प्रेम का दावा करते हुए खड़े हो जाएंगे, किंतु एक सच्चा व्यक्ति किसे प्राप्त होता है? |
| BSB 7 The righteous man walks with integrity; blessed are his children after him. | HINCV 7 धर्मी जन निष्कलंक जीवन जीता है; उसके बाद आनेवाली संतानें धन्य हैं. |
| BSB 8 A king who sits on a throne to judge sifts out all evil with his eyes. | HINCV 8 न्याय-सिंहासन पर विराजमान राजा मात्र अपनी दृष्टि ही से बुराई को भांप लेता है. |
| BSB 9 Who can say, “I have kept my heart pure; I am cleansed from my sin”? | HINCV 9 कौन यह दावा कर सकता है, “मैंने अपने हृदय को पवित्र कर लिया है; मैं पाप से शुद्ध हो चुका हूं”? |
| BSB 10 Differing weights and unequal measures—both are detestable to the LORD. | HINCV 10 याहवेह के समक्ष असमान तुला और असमान माप घृणास्पद हैं. |
| BSB 11 Even a young man is known by his actions—whether his conduct is pure and upright. | HINCV 11 एक किशोर के लिए भी यह संभव है, कि वह अपने चालचलन द्वारा अपनी विशेषता के लक्षण प्रकट कर दे, कि उसकी गतिविधि शुद्धता तथा पवित्रता की ओर है अथवा नहीं? |
| BSB 12 Ears that hear and eyes that see—the LORD has made them both. | HINCV 12 वे कान, जो सुनने के लिए, तथा वे नेत्र, जो देखने के लिए निर्धारित किए गए हैं, याहवेह द्वारा निर्मित हैं. |
| BSB 13 Do not love sleep, or you will grow poor; open your eyes, and you will have plenty of food. | HINCV 13 नींद का मोह तुम्हें गरीबी में डुबो देगा; अपने नेत्र खुले रखो कि तुम्हारे पास भोजन की भरपूरी रहे. |
| BSB 14 “Worthless, worthless!” says the buyer, but on the way out, he gloats. | HINCV 14 ग्राहक तो विक्रेता से यह अवश्य कहता है, “अच्छी नहीं है यह सामग्री!” किंतु वहां से लौटकर वह अन्यों के समक्ष अपनी उत्कृष्ट खरीद की बड़ाई करता है. |
| BSB 15 There is an abundance of gold and rubies, but lips of knowledge are a rare treasure. | HINCV 15 स्वर्ण और मूंगे की कोई कमी नहीं है, दुर्लभ रत्नों के समान दुर्लभ हैं ज्ञान के उद्गार. |
| BSB 16 Take the garment of the one who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner. | HINCV 16 जो किसी अनजान के ऋण की ज़मानत देता है, वह अपने वस्त्र तक गंवा बैठता है; जब कोई अनजान व्यक्तियों की ज़मानत लेने लगे, तब प्रतिभूति सुरक्षा में उसका वस्त्र भी रख ले. |
| BSB 17 Food gained by fraud is sweet to a man, but later his mouth is full of gravel. | HINCV 17 छल से प्राप्त किया गया भोजन उस व्यक्ति को बड़ा स्वादिष्ट लगता है, किंतु अंत में वह पाता है कि उसका मुख कंकड़ों से भर गया है. |
| BSB 18 Set plans by consultation, and wage war under sound guidance. | HINCV 18 किसी भी योजना की सिद्धि का मर्म है सुसंगत परामर्श; तब युद्ध के पूर्व उपयुक्त निर्देश प्राप्त कर रखो. |
| BSB 19 He who reveals secrets is a constant gossip; avoid the one who babbles with his lips. | HINCV 19 कानाफूसी आत्मविश्वास को धोखा देती है; तब ऐसे बकवादी की संगति से दूर रहना ही भला है. |
| BSB 20 Whoever curses his father or mother, his lamp will be extinguished in deepest darkness. | HINCV 20 जो अपने पिता और अपनी माता को शाप देता है, उसका दीपक घोर अंधकार की स्थिति में ही बुझ जाएगा. |
| BSB 21 An inheritance gained quickly will not be blessed in the end. | HINCV 21 प्रारंभ में सरलतापूर्वक और शीघ्रता से प्राप्त की हुई संपत्ति अंततः सुखदायक नहीं होती. |
| BSB 22 Do not say, “I will avenge this evil!” Wait on the LORD, and He will save you. | HINCV 22 मत कहो, “मैं इस अन्याय का प्रतिशोध अवश्य लूंगा!” याहवेह के निर्धारित अवसर की प्रतीक्षा करो, वही तुम्हारा छुटकारा करेंगे. |
| BSB 23 Unequal weights are detestable to the LORD, and dishonest scales are no good. | HINCV 23 असमान माप याहवेह के समक्ष घृणास्पद, तथा छलपूर्ण तुलामान कुटिलता है. |
| BSB 24 A man’s steps are from the LORD, so how can anyone understand his own way? | HINCV 24 जब मनुष्य का चलना याहवेह द्वारा ठहराया जाता है, तब यह कैसे संभव है कि हम अपनी गतिविधियों को स्वयं समझ सकें? |
| BSB 25 It is a trap for a man to dedicate something rashly, only later to reconsider his vows. | HINCV 25 जल्दबाजी में कुछ प्रभु के लिए कुछ समर्पित करना एक जाल जैसा है, क्योंकि तत्पश्चात व्यक्ति मन्नत के बारे में विचार करने लगता है! |
| BSB 26 A wise king separates out the wicked and drives the threshing wheel over them. | HINCV 26 बुद्धिमान राजा दुष्टों को अलग करता जाता है; और फिर उन पर दांवने का पहिया चला देता है. |
| BSB 27 The spirit of a man is the lamp of the LORD, searching out his inmost being. | HINCV 27 मनुष्य की आत्मा याहवेह द्वारा प्रज्वलित वह दीप है, जिसके प्रकाश में वह उसके मन की सब बातों का ध्यान कर लेते हैं. |
| BSB 28 Loving devotion and faithfulness preserve a king; by these he maintains his throne. | HINCV 28 स्वामीश्रद्धा तथा सच्चाई ही राजा को सुरक्षित रखती हैं; तथा बिना पक्षपात का न्याय उसके सिंहासन की स्थिरता होती है. |
| BSB 29 The glory of young men is their strength, and gray hair is the splendor of the old. | HINCV 29 युवाओं की शोभा उनके शौर्य में है, और वरिष्ठ व्यक्ति की उसके सफेद बालों में. |
| BSB 30 Lashes and wounds scour evil, and beatings cleanse the inmost parts. | HINCV 30 बुराई को छोड़ने के लिए अनिवार्य है वह प्रहार, जो घायल कर दे; कोड़ों की मार मन को स्वच्छ कर देती है. |
Questions about Proverbs 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.