Proverbs 19

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Better a poor man who walks with integrity than a fool whose lips are perverse.

HINCV

1 वह निर्धन व्यक्ति, जिसका चालचलन खराई है, उस व्यक्ति से उत्तम है, जो कुटिल है और मूर्ख भी.

BSB

2 Even zeal is no good without knowledge, and he who hurries his footsteps misses the mark.

HINCV

2 ज्ञान-रहित इच्छा निरर्थक होती है तथा वह, जो किसी भी कार्य के लिए उतावली करता है, लक्ष्य प्राप्‍त नहीं कर पाता!

BSB

3 A man’s own folly subverts his way, yet his heart rages against the LORD.

HINCV

3 जब किसी व्यक्ति की मूर्खता के परिणामस्वरूप उसकी योजनाएं विफल हो जाती हैं, तब उसके हृदय में याहवेह के प्रति क्रोध भड़क उठता है.

BSB

4 Wealth attracts many friends, but a poor man is deserted by his friend.

HINCV

4 धन-संपत्ति अनेक नए मित्रों को आकर्षित करती है, किंतु निर्धन व्यक्ति के मित्र उसे छोड़कर चले जाते हैं.

BSB

5 A false witness will not go unpunished, and one who utters lies will not escape.

HINCV

5 झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है, तथा दंडित वह भी होगा, जो झूठा है.

BSB

6 Many seek the favor of the prince, and everyone is a friend of the gift giver.

HINCV

6 उदार व्यक्ति का समर्थन अनेक व्यक्ति चाहते हैं, और उस व्यक्ति के मित्र सभी हो जाते हैं, जो उपहार देने में उदार है.

BSB

7 All the brothers of a poor man hate him—how much more do his friends avoid him! He may pursue them with pleading, but they are nowhere to be found.

HINCV

7 निर्धन व्यक्ति तो अपने संबंधियों के लिए भी घृणा का पात्र हो जाता है. उसके मित्र उससे कितने दूर हो जाते हैं! वह उन्हें मनाता रह जाता है, किंतु इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

BSB

8 He who acquires wisdom loves himself; one who safeguards understanding will find success.

HINCV

8 बुद्धि प्राप्‍त करना स्वयं से प्रेम करना है; तथा ज्ञान को सुरक्षित रखना समृद्धि है.

BSB

9 A false witness will not go unpunished, and one who pours out lies will perish.

HINCV

9 झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है तथा जो झूठा है, वह नष्ट हो जाएगा.

BSB

10 Luxury is unseemly for a fool—how much worse for a slave to rule over princes!

HINCV

10 सुख से रहना मूर्ख को शोभा नहीं देता, ठीक जिस प्रकार दास का शासकों पर शासन करना.

BSB

11 A man’s insight gives him patience, and his virtue is to overlook an offense.

HINCV

11 सद्बुद्धि मनुष्य को क्रोध पर नियंत्रण रखने योग्य बनाती है; और जब वह अपराध को भुला देता है, उसकी प्रतिष्ठा होती है.

BSB

12 A king’s rage is like the roar of a lion, but his favor is like dew on the grass.

HINCV

12 राजा का क्रोध सिंह के गरजने के समान होता है, किंतु उसकी कृपा घास पर पड़ी ओस समान.

BSB

13 A foolish son is his father’s ruin, and a quarrelsome wife is like a constant dripping.

HINCV

13 मूर्ख संतान पिता के विनाश का कारक होती है, और झगड़ालू पत्नी नित टपक रहे जल समान.

BSB

14 Houses and wealth are inherited from fathers, but a prudent wife is from the LORD.

HINCV

14 घर और संपत्ति पूर्वजों का धन होता है, किंतु बुद्धिमती पत्नी याहवेह की ओर से प्राप्‍त होती है.

BSB

15 Laziness brings on deep sleep, and an idle soul will suffer hunger.

HINCV

15 आलस्य का परिणाम होता है गहन नींद, ढीला व्यक्ति भूखा रह जाता है.

BSB

16 He who keeps a commandment preserves his soul, but he who is careless in his ways will die.

HINCV

16 वह, जो आदेशों को मानता है, अपने ही जीवन की रक्षा करता है, किंतु जो अपने चालचलन के विषय में असावधान रहता है, मृत्यु अपना लेता है.

BSB

17 Kindness to the poor is a loan to the LORD, and He will repay the lender.

HINCV

17 वह, जो निर्धनों के प्रति उदार मन का है, मानो याहवेह को ऋण देता है; याहवेह उसे उत्तम प्रतिफल प्रदान करेंगे.

BSB

18 Discipline your son, for in that there is hope; do not be party to his death.

HINCV

18 यथासंभव अपनी संतान पर अनुशासन रखो उसी में तुम्हारी आशा निहित है; किंतु ताड़ना इस सीमा तक न की जाए, कि इसमें उसकी मृत्यु ही हो जाए.

BSB

19 A man of great anger must pay the penalty; if you rescue him, you will have to do so again.

HINCV

19 अति क्रोधी व्यक्ति को इसका दंड भोगना होता है; यदि तुम उसे दंड से बचाओगे तो तुम समस्त प्रक्रिया को दोहराते रहोगे.

BSB

20 Listen to counsel and accept discipline, that you may be wise the rest of your days.

HINCV

20 परामर्श पर विचार करते रहो और निर्देश स्वीकार करो, कि तुम उत्तरोत्तर बुद्धिमान होते जाओ.

BSB

21 Many plans are in a man’s heart, but the purpose of the LORD will prevail.

HINCV

21 मनुष्य के मन में अनेक-अनेक योजनाएं उत्पन्‍न होती रहती हैं, किंतु अंततः याहवेह का उद्देश्य ही पूरा होता है.

BSB

22 The desire of a man is loving devotion; better to be poor than a liar.

HINCV

22 मनुष्य में खराई की अपेक्षा की जाती है; तथा झूठ बोलनेवाले की अपेक्षा निर्धन अधिक उत्तम है.

BSB

23 The fear of the LORD leads to life, that one may rest content, without visitation from harm.

HINCV

23 याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का मार्ग है; तथा जिस किसी में यह भय है, उसका ठिकाना सुखी रहता है, अनिष्ट उसको स्पर्श नहीं करता.

BSB

24 The slacker buries his hand in the dish; he will not even bring it back to his mouth.

HINCV

24 एक आलसी ऐसा भी होता है, जो अपना हाथ भोजन की थाली में डाल तो देता है; किंतु आलस्य में भोजन को मुख तक नहीं ले जाता.

BSB

25 Strike a mocker, and the simple will beware; rebuke the discerning man, and he will gain knowledge.

HINCV

25 ज्ञान के ठट्ठा करनेवाले पर प्रहार करो कि सरल-साधारण व्यक्ति भी बुद्धिमान बन जाये; विवेकशील व्यक्ति को डांटा करो कि उसका ज्ञान बढ़ सके.

BSB

26 He who assaults his father or evicts his mother is a son who brings shame and disgrace.

HINCV

26 जो व्यक्ति अपने पिता के प्रति हिंसक हो जाता तथा अपनी माता को घर से बाहर निकाल देता है, ऐसी संतान है, जो परिवार पर लज्जा और निंदा ले आती है.

BSB

27 If you cease to hear instruction, my son, you will stray from the words of knowledge.

HINCV

27 मेरे पुत्र, यदि तुम शिक्षाओं को सुनना छोड़ दो, तो तुम ज्ञान के वचनों से दूर चले जाओगे.

BSB

28 A corrupt witness mocks justice, and a wicked mouth swallows iniquity.

HINCV

28 कुटिल साक्षी न्याय का उपहास करता है, और दुष्ट का मुख अपराध का समर्थन करता है.

BSB

29 Judgments are prepared for mockers, and beatings for the backs of fools.

HINCV

29 ठट्ठा करनेवालों के लिए दंड निर्धारित है, और मूर्ख की पीठ के लिए कोड़े हैं.

Questions about Proverbs 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.