Proverbs 18

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 He who isolates himself pursues selfish desires; he rebels against all sound judgment.

HINCV

1 जिसने स्वयं को समाज से अलग कर लिया है, वह अपनी ही अभिलाषाओं की पूर्ति में संलिप्‍त रहता है, वह हर प्रकार की प्रामाणिक बुद्धिमत्ता को त्याग चुका है.

BSB

2 A fool does not delight in understanding, but only in airing his opinions.

HINCV

2 विवेकशीलता में मूर्ख की कोई रुचि नहीं होती. उसे तो मात्र अपने ही विचार व्यक्त करने की धुन रहती है.

BSB

3 With a wicked man comes contempt as well, and shame is accompanied by disgrace.

HINCV

3 जैसे ही दृष्टि का प्रवेश होता है, घृणा भी साथ साथ चली आती है, वैसे ही अपमान के साथ साथ निर्लज्जता भी.

BSB

4 The words of a man’s mouth are deep waters; the fountain of wisdom is a bubbling brook.

HINCV

4 मनुष्य के मुख से बोले शब्द गहन जल समान होते हैं, और ज्ञान का सोता नित प्रवाहित उमड़ती नदी समान.

BSB

5 Showing partiality to the wicked is not good, nor is depriving the innocent of justice.

HINCV

5 दुष्ट का पक्ष लेना उपयुक्त नहीं और न धर्मी को न्याय से वंचित रखना.

BSB

6 A fool’s lips bring him strife, and his mouth invites a beating.

HINCV

6 मूर्खों का वार्तालाप कलह का प्रवेश है, उनके मुंह की बातें उनकी पिटाई की न्योता देती हैं.

BSB

7 A fool’s mouth is his ruin, and his lips are a snare to his soul.

HINCV

7 मूर्खों के मुख ही उनके विनाश का हेतु होता हैं, उनके ओंठ उनके प्राणों के लिए फंदा सिद्ध होते हैं.

BSB

8 The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being.

HINCV

8 फुसफुसाहट में उच्चारे गए शब्द स्वादिष्ट भोजन-समान होते हैं; ये शब्द मनुष्य के पेट में समा जाते हैं.

BSB

9 Whoever is slothful in his work is brother to him who destroys.

HINCV

9 जो कोई अपने निर्धारित कार्य के प्रति आलसी है वह विध्वंसक व्यक्ति का भाई होता है.

BSB

10 The name of the LORD is a strong tower; the righteous run to it and are safe.

HINCV

10 याहवेह का नाम एक सुदृढ़ मीनार समान है; धर्मी दौड़कर इसमें छिप जाता और सुरक्षित बना रहता है.

BSB

11 A rich man’s wealth is his fortified city; it is like a high wall in his imagination.

HINCV

11 धनी व्यक्ति के लिए उसका धन एक गढ़ के समान होता है; उनको लगता हैं कि उस पर चढ़ना मुश्किल है!

BSB

12 Before his downfall a man’s heart is proud, but humility comes before honor.

HINCV

12 इसके पूर्व कि किसी मनुष्य पर विनाश का प्रहार हो, उसका हृदय घमंडी हो जाता है, पर आदर मिलने के पहले मनुष्य नम्र होता है!

BSB

13 He who answers a matter before he hears it—this is folly and disgrace to him.

HINCV

13 यदि कोई ठीक से सुने बिना ही उत्तर देने लगे, तो यह मूर्खता और लज्जा की स्थिति होती है.

BSB

14 The spirit of a man can endure his sickness, but who can survive a broken spirit?

HINCV

14 रुग्ण अवस्था में मनुष्य का मनोबल उसे संभाले रहता है, किंतु टूटे हृदय को कौन सह सकता है?

BSB

15 The heart of the discerning acquires knowledge, and the ear of the wise seeks it out.

HINCV

15 बुद्धिमान मस्तिष्क वह है, जो ज्ञान प्राप्‍त करता रहता है. बुद्धिमान का कान ज्ञान की खोज करता रहता है.

BSB

16 A man’s gift opens doors for him, and brings him before great men.

HINCV

16 उपहार उसके देनेवाले के लिए मार्ग खोलता है, जिससे उसका महान व्यक्तियों के पास प्रवेश संभव हो जाता है.

BSB

17 The first to state his case seems right until another comes and cross-examines him.

HINCV

17 यह संभव है कि न्यायालय में, जो व्यक्ति पहले होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करता है, सच्चा ज्ञात हो; जब तक अन्य पक्ष आकर परीक्षण न करे.

BSB

18 Casting the lot ends quarrels and separates strong opponents.

HINCV

18 पासा फेंककर विवाद हल करना संभव है, इससे प्रबल विरोधियों के मध्य सर्वमान्य निर्णय लिया जा सकता है.

BSB

19 An offended brother is harder to win than a fortified city, and disputes are like the bars of a castle.

HINCV

19 एक रुष्ट भाई को मनाना सुदृढ़-सुरक्षित नगर को ले लेने से अधिक कठिन कार्य है; और विवाद राजमहल के बंद फाटक समान होते हैं.

BSB

20 From the fruit of his mouth a man’s belly is filled; with the harvest from his lips he is satisfied.

HINCV

20 मनुष्य की बातों का परिणाम होता है उसके पेट का भरना; उसके होंठों के उत्पाद में उसका संतोष होता है.

BSB

21 Life and death are in the power of the tongue, and those who love it will eat its fruit.

HINCV

21 जिह्वा की सामर्थ्य जीवन और मृत्यु तक व्याप्‍त है, और जिन्हें यह बात ज्ञात है, उन्हें इसका प्रतिफल प्राप्‍त होगा.

BSB

22 He who finds a wife finds a good thing and obtains favor from the LORD.

HINCV

22 जिस किसी को पत्नी प्राप्‍त हो गई है, उसने भलाई प्राप्‍त की है, उसे याहवेह की ओर से ही यह आनंद प्राप्‍त हुआ है.

BSB

23 The poor man pleads for mercy, but the rich man answers harshly.

HINCV

23 संसार में निर्धन व्यक्ति गिड़गिड़ाता रहता है, और धनी उसे कठोरतापूर्व उत्तर देता है.

BSB

24 A man of many companions may come to ruin, but there is a friend who stays closer than a brother.

HINCV

24 मनुष्य के मित्र मैत्री का लाभ उठाते रहते हैं, किंतु सच्चा मित्र वह होता है, जो भाई से भी अधिक उत्तम होता है.

Questions about Proverbs 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.