Proverbs 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When you sit down to dine with a ruler, consider carefully what is set before you,

HINCV

1 जब तुम किसी अधिकारी के साथ भोजन के लिए बैठो, जो कुछ तुम्हारे समक्ष है, सावधानीपूर्वक उसका ध्यान करो.

BSB

2 and put a knife to your throat if you possess a great appetite.

HINCV

2 उपयुक्त होगा कि तुम अपनी भूख पर नियंत्रण रख भोजन की मात्रा कम ही रखो.

BSB

3 Do not crave his delicacies, for that food is deceptive.

HINCV

3 उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा न करना, क्योंकि वे सभी धोखे के भोजन हैं.

BSB

4 Do not wear yourself out to get rich; be wise enough to restrain yourself.

HINCV

4 धनाढ्य हो जाने की अभिलाषा में स्वयं को अतिश्रम के बोझ के नीचे दबा न डालो.

BSB

5 When you glance at wealth, it disappears, for it makes wings for itself and flies like an eagle to the sky.

HINCV

5 जैसे ही तुम्हारी दृष्टि इस पर जा ठहरती है, यह अदृश्य हो जाती है, मानो इसके पंख निकल आए हों, और यह गरुड़ के समान आकाश में उड़ जाता है.

BSB

6 Do not eat the bread of a stingy man, and do not crave his delicacies;

HINCV

6 भोजन के लिए किसी कंजूस के घर न जाना, और न उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा करना;

BSB

7 for he is keeping track, inwardly counting the cost. “Eat and drink,” he says to you, but his heart is not with you.

HINCV

7 क्योंकि वह उस व्यक्ति के समान है, जो कहता तो है, “और खाइए न!” किंतु मन ही मन वह भोजन के मूल्य का हिसाब लगाता रहता है. वस्तुतः उसकी वह इच्छा नहीं होती, जो वह कहता है.

BSB

8 You will vomit up what little you have eaten and waste your pleasant words.

HINCV

8 तुमने जो कुछ अल्प खाया है, वह तुम उगल दोगे, और तुम्हारे अभिनंदन, प्रशंसा और सम्मान के मधुर उद्गार भी व्यर्थ सिद्ध होंगे.

BSB

9 Do not speak to a fool, for he will despise the wisdom of your words.

HINCV

9 जब मूर्ख आपकी बातें सुन रहा हो तब कुछ न कहना. क्योंकि तुम्हारी ज्ञान की बातें उसके लिए तुच्छ होंगी.

BSB

10 Do not move an ancient boundary stone or encroach on the fields of the fatherless,

HINCV

10 पूर्वकाल से चले आ रहे सीमा-चिन्ह को न हटाना, और न किसी अनाथ के खेत को हड़प लेना.

BSB

11 for their Redeemer is strong; He will take up their case against you.

HINCV

11 क्योंकि सामर्थ्यवान है उनका छुड़ाने वाला; जो तुम्हारे विरुद्ध उनका पक्ष लड़ेगा.

BSB

12 Apply your heart to instruction and your ears to words of knowledge.

HINCV

12 शिक्षा पर अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल करो, ज्ञान के तथ्यों पर ध्यान लगाओ.

BSB

13 Do not withhold discipline from a child; although you strike him with a rod, he will not die.

HINCV

13 संतान पर अनुशासन के प्रयोग से न हिचकना; उस पर छड़ी के प्रहार से उसकी मृत्यु नहीं हो जाएगी.

BSB

14 Strike him with a rod, and you will deliver his soul from Sheol.

HINCV

14 यदि तुम उस पर छड़ी का प्रहार करोगे तो तुम उसकी आत्मा को नर्क से बचा लोगे.

BSB

15 My son, if your heart is wise, my own heart will indeed rejoice.

HINCV

15 मेरे पुत्र, यदि तुम्हारे हृदय में ज्ञान का निवास है, तो मेरा हृदय अत्यंत प्रफुल्लित होगा;

BSB

16 My inmost being will rejoice when your lips speak what is right.

HINCV

16 मेरा अंतरात्मा हर्षित हो जाएगा, जब मैं तुम्हारे मुख से सही उद्गार सुनता हूं.

BSB

17 Do not let your heart envy sinners, but always continue in the fear of the LORD.

HINCV

17 दुष्टों को देख तुम्हारे हृदय में ईर्ष्या न जागे, तुम सर्वदा याहवेह के प्रति श्रद्धा में आगे बढ़ते जाओ.

BSB

18 For surely there is a future, and your hope will not be cut off.

HINCV

18 भविष्य सुनिश्चित है, तुम्हारी आशा अपूर्ण न रहेगी.

BSB

19 Listen, my son, and be wise, and guide your heart on the right course.

HINCV

19 मेरे बालक, मेरी सुनकर विद्वत्ता प्राप्‍त करो, अपने हृदय को सुमार्ग के प्रति समर्पित कर दो:

BSB

20 Do not join those who drink too much wine or gorge themselves on meat.

HINCV

20 उनकी संगति में न रहना, जो मद्यपि हैं और न उनकी संगति में, जो पेटू हैं.

BSB

21 For the drunkard and the glutton will come to poverty, and drowsiness will clothe them in rags.

HINCV

21 क्योंकि मतवालों और पेटुओं की नियति गरीबी है, और अति नींद उन्हें चिथड़े पहनने की स्थिति में ले आती है.

BSB

22 Listen to your father who gave you life, and do not despise your mother when she is old.

HINCV

22 अपने पिता की शिक्षाओं को ध्यान में रखना, वह तुम्हारे जनक है, और अपनी माता के वयोवृद्ध होने पर उन्हें तुच्छ न समझना.

BSB

23 Invest in truth and never sell it—in wisdom and instruction and understanding.

HINCV

23 सत्य को मोल लो, किंतु फिर इसका विक्रय न करना; ज्ञान, अनुशासन तथा समझ संग्रहीत करते जाओ.

BSB

24 The father of a righteous man will greatly rejoice, and he who fathers a wise son will delight in him.

HINCV

24 सबसे अधिक उल्‍लसित व्यक्ति होता है धर्मी व्यक्ति का पिता; जिसने बुद्धिमान पुत्र को जन्म दिया है, वह पुत्र उसके आनंद का विषय होता है.

BSB

25 May your father and mother be glad, and may she who gave you birth rejoice!

HINCV

25 वही करो कि तुम्हारे माता-पिता आनंदित रहें; एवं तुम्हारी जननी उल्‍लसित.

BSB

26 My son, give me your heart, and let your eyes delight in my ways.

HINCV

26 मेरे पुत्र, अपना हृदय मुझे दे दो; तुम्हारे नेत्र मेरी जीवनशैली का ध्यान करते रहें,

BSB

27 For a prostitute is a deep pit, and an adulteress is a narrow well.

HINCV

27 वेश्या एक गहरा गड्ढा होती है, पराई स्त्री एक संकरा कुंआ है.

BSB

28 Like a robber she lies in wait and multiplies the faithless among men.

HINCV

28 वह डाकू के समान ताक लगाए बैठी रहती है इसमें वह मनुष्यों में विश्‍वासघातियों की संख्या में वृद्धि में योग देती जाती है.

BSB

29 Who has woe? Who has sorrow? Who has contentions? Who has complaints? Who has needless wounds? Who has bloodshot eyes?

HINCV

29 कौन है शोक संतप्‍त? कौन है विपदा में? कौन विवादग्रस्त है? और कौन असंतोष में पड़ा है? किस पर अकारण ही घाव हुए है? किसके नेत्र लाल हो गए हैं?

BSB

30 Those who linger over wine, who go to taste mixed drinks.

HINCV

30 वे ही न, जिन्होंने देर तक बैठे दाखमधु पान किया है, वे ही न, जो विविध मिश्रित दाखमधु का पान करते रहे हैं?

BSB

31 Do not gaze at wine while it is red, when it sparkles in the cup and goes down smoothly.

HINCV

31 उस लाल आकर्षक दाखमधु पर दृष्टि ही मत डालो और न तब, जब यह प्याले में उंडेली जाती है, अन्यथा यह गले से नीचे उतरने में विलंब नहीं करेगी.

BSB

32 In the end it bites like a snake and stings like a viper.

HINCV

32 अंत में सर्पदंश के समान होता है दाखमधु का प्रभाव तथा विषैले सर्प के समान होता है उसका प्रहार.

BSB

33 Your eyes will see strange things, and your mind will utter perversities.

HINCV

33 तुम्हें असाधारण दृश्य दिखाई देने लगेंगे, तुम्हारा मस्तिष्क कुटिल विषय प्रस्तुत करने लगेगा.

BSB

34 You will be like one sleeping on the high seas or lying on the top of a mast:

HINCV

34 तुम्हें ऐसा अनुभव होगा, मानो तुम समुद्र की लहरों पर लेटे हुए हो, ऐसा, मानो तुम जलयान के उच्चतम स्तर पर लेटे हो.

BSB

35 “They struck me, but I feel no pain! They beat me, but I did not know it! When can I wake up to search for another drink?”

HINCV

35 तब तुम यह दावा भी करने लगोगे, “उन्होंने मुझे पीटा था, फिर भी मुझ पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा. उन्होंने मुझे मारा पर मुझे तो लगा ही नहीं! कब टूटेगी मेरी यह नींद? लाओ, मैं एक प्याला और पी लूं.”

Questions about Proverbs 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.