Proverbs 24

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Do not envy wicked men or desire their company;

HINCV

1 दुष्टों से ईर्ष्या न करना, उनके साहचर्य की कामना भी न करना;

BSB

2 for their hearts devise violence, and their lips declare trouble.

HINCV

2 उनके मस्तिष्क में हिंसा की युक्ति तैयार होती रहती है, और उनके मुख से हानिकर शब्द ही निकलते हैं.

BSB

3 By wisdom a house is built and by understanding it is established;

HINCV

3 गृह-निर्माण के लिए विद्वत्ता आवश्यक होती है, और इसकी स्थापना के लिए चतुरता;

BSB

4 through knowledge its rooms are filled with every precious and beautiful treasure.

HINCV

4 ज्ञान के द्वारा घर के कक्षों में सभी प्रकार की बहुमूल्य तथा सुखदाई वस्तुएं सजाई जाती हैं.

BSB

5 A wise man is strong, and a man of knowledge enhances his strength.

HINCV

5 ज्ञानवान व्यक्ति शक्तिमान व्यक्ति होता है, विद्वान अपनी शक्ति में वृद्धि करता जाता है.

BSB

6 Only with sound guidance should you wage war, and victory lies in a multitude of counselors.

HINCV

6 क्योंकि कुशल दिशा-निर्देश के द्वारा ही युद्ध में तुम आक्रमण कर सकते हो, अनेक परामर्शदाताओं के परामर्श से विजय सुनिश्चित हो जाती है.

BSB

7 Wisdom is too high for a fool; he does not open his mouth in the meeting place.

HINCV

7 मूर्ख के लिए ज्ञान पहुंच के बाहर होता है; बुद्धिमानों की सभा में वह चुप रह जाता है.

BSB

8 He who plots evil will be called a schemer.

HINCV

8 वह, जो अनर्थ की युक्ति करता है वह षड़्‍यंत्रकारी के रूप में कुख्यात हो जाता है.

BSB

9 A foolish scheme is sin, and a mocker is detestable to men.

HINCV

9 मूर्खतापूर्ण योजना वस्तुतः पाप ही है, और ज्ञान का ठट्ठा करनेवाला सभी के लिए तिरस्कार बन जाता है.

BSB

10 If you faint in the day of distress, how small is your strength!

HINCV

10 कठिन परिस्थिति में तुम्हारा हताश होना तुम्हारी सीमित शक्ति का कारण है.

BSB

11 Rescue those being led away to death, and restrain those stumbling toward the slaughter.

HINCV

11 जिन्हें मृत्यु दंड के लिए ले जाया जा रहा है, उन्हें विमुक्त कर दो; और वे, जो लड़खड़ाते पैरों से अपने ही वध की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें वहीं रोक लो.

BSB

12 If you say, “Behold, we did not know about this,” does not He who weighs hearts consider it? Does not the One who guards your life know? Will He not repay a man according to his deeds?

HINCV

12 यदि तुम यह कहो, “देखिए, इस विषय में हमें तो कुछ भी ज्ञात नहीं था.” क्या वे, परमेश्वर जो मन को जांचनेवाले हैं, यह सब नहीं समझते? क्या उन्हें, जो तुम्हारे जीवन के रक्षक हैं, यह ज्ञात नहीं? क्या वह सभी को उनके कार्यों के अनुरूप प्रतिफल न देंगे?

BSB

13 Eat honey, my son, for it is good, and the honeycomb is sweet to your taste.

HINCV

13 मेरे प्रिय बालक, मधु का सेवन करो क्योंकि यह भला है; छत्ते से टपकता हुआ मधु स्वादिष्ट होता है.

BSB

14 Know therefore that wisdom is sweet to your soul. If you find it, there is a future for you, and your hope will never be cut off.

HINCV

14 यह भी समझ लो, कि तुम्हारे जीवन में ज्ञान भी ऐसी ही है: यदि तुम इसे अपना लोगे तो उज्जवल होगा तुम्हारा भविष्य, और तुम्हारी आशाएं अपूर्ण न रह जाएंगी.

BSB

15 Do not lie in wait, O wicked man, near the dwelling of the righteous; do not destroy his resting place.

HINCV

15 दुष्ट व्यक्ति! धर्मी व्यक्ति के घर पर घात लगाकर न बैठ और न उसके विश्रामालय को नष्ट करने की युक्ति कर;

BSB

16 For though a righteous man may fall seven times, he still gets up; but the wicked stumble in bad times.

HINCV

16 क्योंकि सात बार गिरने पर भी धर्मी व्यक्ति पुनः उठ खड़ा होता है, किंतु दुष्टों को विपत्ति नष्ट कर जाती है.

BSB

17 Do not gloat when your enemy falls, and do not let your heart rejoice when he stumbles,

HINCV

17 तुम्हारे विरोधी का पतन तुम्हारे हर्ष का विषय न हो; और उन्हें ठोकर लगने पर तुम आनंदित न होना,

BSB

18 or the LORD will see and disapprove, and turn His wrath away from him.

HINCV

18 ऐसा न हो कि यह याहवेह की अप्रसन्‍नता का विषय हो जाए और उन पर से याहवेह का क्रोध जाता रहे.

BSB

19 Do not fret over evildoers, and do not be envious of the wicked.

HINCV

19 दुष्टों के वैभव को देख कुढ़ने न लगाना और न बुराइयों की जीवनशैली से ईर्ष्या करना,

BSB

20 For the evil man has no future; the lamp of the wicked will be extinguished.

HINCV

20 क्योंकि दुष्ट का कोई भविष्य नहीं होता, उनके जीवनदीप का बुझना निर्धारित है.

BSB

21 My son, fear the LORD and the king, and do not associate with the rebellious.

HINCV

21 मेरे पुत्र, याहवेह तथा राजा के प्रति श्रद्धा बनाए रखो, उनसे दूर रहो, जिनमें विद्रोही प्रवृत्ति है,

BSB

22 For they will bring sudden destruction. Who knows what ruin they can bring?

HINCV

22 सर्वनाश उन पर अचानक रूप से आ पड़ेगा और इसका अनुमान कौन लगा सकता है, कि याहवेह और राजा द्वारा उन पर भयानक विनाश का रूप कैसा होगा?

BSB

23 These also are sayings of the wise: To show partiality in judgment is not good.

HINCV

23 ये भी बुद्धिमानों द्वारा बोली गई सूक्तियां हैं: न्याय में पक्षपात करना उचित नहीं है:

BSB

24 Whoever tells the guilty, “You are innocent”—peoples will curse him, and nations will denounce him;

HINCV

24 जो कोई अपराधी से कहता है, “तुम निर्दोष हो,” वह लोगों द्वारा शापित किया जाएगा तथा अन्य राष्ट्रों द्वारा घृणास्पद समझा जाएगा.

BSB

25 but it will go well with those who convict the guilty, and rich blessing will come upon them.

HINCV

25 किंतु जो अपराधी को फटकारते हैं उल्‍लसित रहेंगे, और उन पर सुखद आशीषों की वृष्टि होगी.

BSB

26 An honest answer given is like a kiss on the lips.

HINCV

26 सुसंगत प्रत्युत्तर होंठों पर किए गए चुम्बन-समान सुखद होता है.

BSB

27 Complete your outdoor work and prepare your field; after that, you may build your house.

HINCV

27 पहले अपने बाह्य कार्य पूर्ण करके खेत को तैयार कर लो और तब अपना गृह-निर्माण करो.

BSB

28 Do not testify against your neighbor without cause, and do not deceive with your lips.

HINCV

28 बिना किसी संगत के कारण अपने पड़ोसी के विरुद्ध साक्षी न देना, और न अपनी साक्षी के द्वारा उसे झूठा प्रमाणित करना.

BSB

29 Do not say, “I will do to him as he has done to me; I will repay the man according to his work.”

HINCV

29 यह कभी न कहना, “मैं उसके साथ वैसा ही करूंगा, जैसा उसने मेरे साथ किया है; उसने मेरे साथ जो कुछ किया है, मैं उसका बदला अवश्य लूंगा.”

BSB

30 I went past the field of a slacker and by the vineyard of a man lacking judgment.

HINCV

30 मैं उस आलसी व्यक्ति की वाटिका के पास से निकल रहा था, वह मूर्ख व्यक्ति था, जिसकी वह द्राक्षावाटिका थी.

BSB

31 Thorns had grown up everywhere, thistles had covered the ground, and the stone wall was broken down.

HINCV

31 मैंने देखा कि समस्त वाटिका में, कंटीली झाड़ियां बढ़ आई थीं, सारी भूमि पर बिच्छू बूटी छा गई थी.

BSB

32 I observed and took it to heart; I looked and received instruction:

HINCV

32 यह सब देख मैं विचार करने लगा, जो कुछ मैंने देखा उससे मुझे यह शिक्षा प्राप्‍त हुई:

BSB

33 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest,

HINCV

33 थोड़ी और नींद, थोड़ा और विश्राम, कुछ देर और हाथ पर हाथ रखे हुए विश्राम,

BSB

34 and poverty will come upon you like a robber, and need like a bandit.

HINCV

34 तब देखना निर्धनता कैसे तुझ पर डाकू के समान टूट पड़ती है और गरीबी, सशस्त्र पुरुष के समान.

Questions about Proverbs 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.