Proverbs 24

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Do not envy wicked men or desire their company;

HINIRV

1 बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;

BSB

2 for their hearts devise violence, and their lips declare trouble.

HINIRV

2 क्योंकि वे उपद्रव सोचते रहते हैं, और उनके मुँह से दुष्टता की बात निकलती है।

BSB

3 By wisdom a house is built and by understanding it is established;

HINIRV

3 घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।

BSB

4 through knowledge its rooms are filled with every precious and beautiful treasure.

HINIRV

4 ज्ञान के द्वारा कोठरियाँ सब प्रकार की बहुमूल्य और मनोहर वस्तुओं से भर जाती हैं।

BSB

5 A wise man is strong, and a man of knowledge enhances his strength.

HINIRV

5 वीर पुरुष बलवान होता है, परन्तु ज्ञानी व्यक्ति बलवान पुरुष से बेहतर है।

BSB

6 Only with sound guidance should you wage war, and victory lies in a multitude of counselors.

HINIRV

6 इसलिए जब तू युद्ध करे, तब युक्ति के साथ करना, विजय बहुत से मंत्रियों के द्वारा प्राप्त होती है।

BSB

7 Wisdom is too high for a fool; he does not open his mouth in the meeting place.

HINIRV

7 बुद्धि इतने ऊँचे पर है कि मूर्ख उसे पा नहीं सकता; वह सभा में अपना मुँह खोल नहीं सकता।

BSB

8 He who plots evil will be called a schemer.

HINIRV

8 जो सोच विचार के बुराई करता है, उसको लोग दुष्ट कहते हैं।

BSB

9 A foolish scheme is sin, and a mocker is detestable to men.

HINIRV

9 मूर्खता का विचार भी पाप है, और ठट्ठा करनेवाले से मनुष्य घृणा करते हैं।

BSB

10 If you faint in the day of distress, how small is your strength!

HINIRV

10 यदि तू विपत्ति के समय साहस छोड़ दे, तो तेरी शक्ति बहुत कम है।

BSB

11 Rescue those being led away to death, and restrain those stumbling toward the slaughter.

HINIRV

11 जो मार डाले जाने के लिये घसीटे जाते हैं उनको छुड़ा; और जो घात किए जाने को हैं उन्हें रोक।

BSB

12 If you say, “Behold, we did not know about this,” does not He who weighs hearts consider it? Does not the One who guards your life know? Will He not repay a man according to his deeds?

HINIRV

12 यदि तू कहे, कि देख मैं इसको जानता न था, तो क्या मन का जाँचनेवाला इसे नहीं समझता? और क्या तेरे प्राणों का रक्षक इसे नहीं जानता? और क्या वह हर एक मनुष्य के काम का फल उसे न देगा? (मत्ती 16:27, रोम. 2:6, प्रका. 2:23, प्रका. 22:12)

BSB

13 Eat honey, my son, for it is good, and the honeycomb is sweet to your taste.

HINIRV

13 हे मेरे पुत्र तू मधु खा, क्योंकि वह अच्छा है, और मधु का छत्ता भी, क्योंकि वह तेरे मुँह में मीठा लगेगा।

BSB

14 Know therefore that wisdom is sweet to your soul. If you find it, there is a future for you, and your hope will never be cut off.

HINIRV

14 इसी रीति बुद्धि भी तुझे वैसी ही मीठी लगेगी; यदि तू उसे पा जाए तो अन्त में उसका फल भी मिलेगा, और तेरी आशा न टूटेगी।

BSB

15 Do not lie in wait, O wicked man, near the dwelling of the righteous; do not destroy his resting place.

HINIRV

15 तू दुष्ट के समान धर्मी के निवास को नष्ट करने के लिये घात में न बैठ; और उसके विश्रामस्थान को मत उजाड़;

BSB

16 For though a righteous man may fall seven times, he still gets up; but the wicked stumble in bad times.

HINIRV

16 क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं।

BSB

17 Do not gloat when your enemy falls, and do not let your heart rejoice when he stumbles,

HINIRV

17 जब तेरा शत्रु गिर जाए तब तू आनन्दित न हो, और जब वह ठोकर खाए, तब तेरा मन मगन न हो।

BSB

18 or the LORD will see and disapprove, and turn His wrath away from him.

HINIRV

18 कहीं ऐसा न हो कि यहोवा यह देखकर अप्रसन्न हो और अपना क्रोध उस पर से हटा ले।

BSB

19 Do not fret over evildoers, and do not be envious of the wicked.

HINIRV

19 कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, दुष्ट लोगों के कारण डाह न कर;

BSB

20 For the evil man has no future; the lamp of the wicked will be extinguished.

HINIRV

20 क्योंकि बुरे मनुष्य को अन्त में कुछ फल न मिलेगा, दुष्टों का दीपक बुझा दिया जाएगा।

BSB

21 My son, fear the LORD and the king, and do not associate with the rebellious.

HINIRV

21 हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; और उनके विरुद्ध बलवा करनेवालों के साथ न मिलना; (1 पत. 2:17)

BSB

22 For they will bring sudden destruction. Who knows what ruin they can bring?

HINIRV

22 क्योंकि उन पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, और दोनों की ओर से आनेवाली विपत्ति को कौन जानता है?

BSB

23 These also are sayings of the wise: To show partiality in judgment is not good.

HINIRV

23 बुद्धिमानों के वचन यह भी हैं। न्याय में पक्षपात करना, किसी भी रीति से अच्छा नहीं।

BSB

24 Whoever tells the guilty, “You are innocent”—peoples will curse him, and nations will denounce him;

HINIRV

24 जो दुष्ट से कहता है कि तू निर्दोष है, उसको तो हर समाज के लोग श्राप देते और जाति-जाति के लोग धमकी देते हैं;

BSB

25 but it will go well with those who convict the guilty, and rich blessing will come upon them.

HINIRV

25 परन्तु जो लोग दुष्ट को डाँटते हैं उनका भला होता है, और उत्तम से उत्तम आशीर्वाद उन पर आता है।

BSB

26 An honest answer given is like a kiss on the lips.

HINIRV

26 जो सीधा उत्तर देता है, वह होठों को चूमता है।

BSB

27 Complete your outdoor work and prepare your field; after that, you may build your house.

HINIRV

27 अपना बाहर का काम-काज ठीक करना, और अपने लिए खेत को भी तैयार कर लेना; उसके बाद अपना घर बनाना।

BSB

28 Do not testify against your neighbor without cause, and do not deceive with your lips.

HINIRV

28 व्यर्थ अपने पड़ोसी के विरुद्ध साक्षी न देना, और न उसको फुसलाना।

BSB

29 Do not say, “I will do to him as he has done to me; I will repay the man according to his work.”

HINIRV

29 मत कह, “जैसा उसने मेरे साथ किया वैसा ही मैं भी उसके साथ करूँगा; और उसको उसके काम के अनुसार पलटा दूँगा।”

BSB

30 I went past the field of a slacker and by the vineyard of a man lacking judgment.

HINIRV

30 मैं आलसी के खेत के पास से और निर्बुद्धि मनुष्य की दाख की बारी के पास होकर जाता था,

BSB

31 Thorns had grown up everywhere, thistles had covered the ground, and the stone wall was broken down.

HINIRV

31 तो क्या देखा, कि वहाँ सब कहीं कटीले पेड़ भर गए हैं; और वह बिच्छू पौधों से ढँक गई है, और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है।

BSB

32 I observed and took it to heart; I looked and received instruction:

HINIRV

32 तब मैंने देखा और उस पर ध्यानपूर्वक विचार किया; हाँ मैंने देखकर शिक्षा प्राप्त की।

BSB

33 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest,

HINIRV

33 छोटी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ी देर हाथ पर हाथ रख के लेटे रहना,

BSB

34 and poverty will come upon you like a robber, and need like a bandit.

HINIRV

34 तब तेरा कंगालपन डाकू के समान, और तेरी घटी हथियार-बन्द के समान आ पड़ेगी।

Questions about Proverbs 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.