Proverbs 25

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are additional proverbs of Solomon, which were copied by the men of Hezekiah king of Judah:

HINIRV

1 सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी।

BSB

2 It is the glory of God to conceal a matter and the glory of kings to search it out.

HINIRV

2 परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

BSB

3 As the heavens are high and the earth is deep, so the hearts of kings cannot be searched.

HINIRV

3 स्वर्ग की ऊँचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।

BSB

4 Remove the dross from the silver, and a vessel for a silversmith will come forth.

HINIRV

4 चाँदी में से मैल दूर करने पर वह सुनार के लिये काम की हो जाती है।

BSB

5 Remove the wicked from the king’s presence, and his throne will be established in righteousness.

HINIRV

5 वैसे ही, राजा के सामने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।

BSB

6 Do not exalt yourself in the presence of the king, and do not stand in the place of great men;

HINIRV

6 राजा के सामने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना;

BSB

7 for it is better to be told, “Come up here!” than to be demoted in the presence of the prince. Even what you have seen with your own eyes,

HINIRV

7 उनके लिए तुझ से यह कहना बेहतर है कि, “इधर मेरे पास आकर बैठ” ताकि प्रधानों के सम्मुख तुझे अपमानित न होना पड़े. (लूका 14:10,11)

BSB

8 do not bring hastily to court. Otherwise, what will you do in the end when your neighbor puts you to shame?

HINIRV

8 जो कुछ तूने देखा है, वह जल्दी से अदालत में न ला, अन्त में जब तेरा पड़ोसी तुझे शर्मिंदा करेगा तो तू क्या करेगा?

BSB

9 Argue your case with your neighbor without betraying another’s confidence,

HINIRV

9 अपने पड़ोसी के साथ वाद-विवाद एकान्त में करना और पराए का भेद न खोलना;

BSB

10 lest he who hears you bring shame upon you, and your infamy never go away.

HINIRV

10 ऐसा न हो कि सुननेवाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरी निन्दा बनी रहे।

BSB

11 A word fitly spoken is like apples of gold in settings of silver.

HINIRV

11 जैसे चाँदी की टोकरियों में सोने के सेब हों, वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

BSB

12 Like an earring of gold or an ornament of fine gold is a wise man’s rebuke to a listening ear.

HINIRV

12 जैसे सोने का नत्थ और कुन्दन का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही माननेवाले के कान में बुद्धिमान की डाँट भी अच्छी लगती है।

BSB

13 Like the cold of snow in the time of harvest is a trustworthy messenger to those who send him; he refreshes the soul of his masters.

HINIRV

13 जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसा ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजनेवालों का जी ठंडा होता है।

BSB

14 Like clouds and wind without rain is the man who boasts of gifts never given.

HINIRV

14 जैसे बादल और पवन बिना वृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ-मूठ दान देनेवाले का बड़ाई मारना होता है।

BSB

15 Through patience a ruler can be persuaded, and a gentle tongue can break a bone.

HINIRV

15 धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है ।

BSB

16 If you find honey, eat just what you need, lest you have too much and vomit it up.

HINIRV

16 क्या तूने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खाकर उसे उगल दे।

BSB

17 Seldom set foot in your neighbor’s house, lest he grow weary and hate you.

HINIRV

17 अपने पड़ोसी के घर में बारम्बार जाने से अपने पाँव को रोक, ऐसा न हो कि वह खिन्न होकर घृणा करने लगे।

BSB

18 Like a club or sword or sharp arrow is a man who bears false witness against his neighbor.

HINIRV

18 जो किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो हथौड़ा और तलवार और पैना तीर है।

BSB

19 Like a broken tooth or a foot out of joint is confidence in a faithless man in time of trouble.

HINIRV

19 विपत्ति के समय विश्वासघाती का भरोसा, टूटे हुए दाँत या उखड़े पाँव के समान है।

BSB

20 Like one who removes a garment on a cold day or vinegar poured on a wound is one who sings songs to a heavy heart.

HINIRV

20 जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना या सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मनवाले के सामने गीत गाना होता है।

BSB

21 If your enemy is hungry, give him food to eat, and if he is thirsty, give him water to drink.

HINIRV

21 यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसको रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;

BSB

22 For in so doing, you will heap burning coals on his head, and the LORD will reward you.

HINIRV

22 क्योंकि इस रीति तू उसके सिर पर अंगारे डालेगा, और यहोवा तुझे इसका फल देगा। (मत्ती 5:44, रोम. 12:20)

BSB

23 As the north wind brings forth rain, so a backbiting tongue brings angry looks.

HINIRV

23 जैसे उत्तरी वायु वर्षा को लाती है, वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है।

BSB

24 Better to live on a corner of the roof than to share a house with a quarrelsome wife.

HINIRV

24 लम्बे चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

BSB

25 Like cold water to a weary soul is good news from a distant land.

HINIRV

25 दूर देश से शुभ सन्देश, प्यासे के लिए ठंडे पानी के समान है।

BSB

26 Like a muddied spring or a polluted well is a righteous man who gives way to the wicked.

HINIRV

26 जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह खराब जल-स्रोत और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।

BSB

27 It is not good to eat too much honey or to search out one’s own glory.

HINIRV

27 जैसे बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, वैसे ही आत्मप्रशंसा करना भी अच्छा नहीं।

BSB

28 Like a city whose walls are broken down is a man who does not control his temper.

HINIRV

28 जिसकी आत्मा वश में नहीं वह ऐसे नगर के समान है जिसकी शहरपनाह घेराव करके तोड़ दी गई हो।

Questions about Proverbs 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.