Proverbs 26

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Like snow in summer and rain at harvest, honor does not befit a fool.

HINIRV

1 जैसा धूपकाल में हिम का, या कटनी के समय वर्षा होना, वैसा ही मूर्ख की महिमा भी ठीक नहीं होती।

BSB

2 Like a fluttering sparrow or darting swallow, an undeserved curse does not come to rest.

HINIRV

2 जैसे गौरैया घूमते-घूमते और शूपाबेनी उड़ते-उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ श्राप नहीं पड़ता।

BSB

3 A whip for the horse, a bridle for the donkey, and a rod for the backs of fools!

HINIRV

3 घोड़े के लिये कोड़ा, गदहे के लिये लगाम, और मूर्खों की पीठ के लिये छड़ी है।

BSB

4 Do not answer a fool according to his folly, or you yourself will be like him.

HINIRV

4 मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुसार उत्तर न देना ऐसा न हो कि तू भी उसके तुल्य ठहरे।

BSB

5 Answer a fool according to his folly, lest he become wise in his own eyes.

HINIRV

5 मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुसार उत्तर देना, ऐसा न हो कि वह अपनी दृष्टि में बुद्धिमान ठहरे।

BSB

6 Like cutting off one’s own feet or drinking violence is the sending of a message by the hand of a fool.

HINIRV

6 जो मूर्ख के हाथ से सन्देशा भेजता है, वह मानो अपने पाँव में कुल्हाड़ा मारता और विष पीता है।

BSB

7 Like lame legs hanging limp is a proverb in the mouth of a fool.

HINIRV

7 जैसे लँगड़े के पाँव लड़खड़ाते हैं, वैसे ही मूर्खों के मुँह में नीतिवचन होता है।

BSB

8 Like binding a stone into a sling is the giving of honor to a fool.

HINIRV

8 जैसे पत्थरों के ढेर में मणियों की थैली, वैसे ही मूर्ख को महिमा देनी होती है।

BSB

9 Like a thorn that goes into the hand of a drunkard is a proverb in the mouth of a fool.

HINIRV

9 जैसे मतवाले के हाथ में काँटा गड़ता है, वैसे ही मूर्खों का कहा हुआ नीतिवचन भी दुःखदाई होता है।

BSB

10 Like an archer who wounds at random is he who hires a fool or passerby.

HINIRV

10 जैसा कोई तीरन्दाज जो अकारण सब को मारता हो, वैसा ही मूर्खों या राहगीरों का मजदूरी में लगानेवाला भी होता है।

BSB

11 As a dog returns to its vomit, so a fool repeats his folly.

HINIRV

11 जैसे कुत्ता अपनी छाँट को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दोहराता है। (2 पत. 2:20-22)

BSB

12 Do you see a man who is wise in his own eyes? There is more hope for a fool than for him.

HINIRV

12 यदि तू ऐसा मनुष्य देखे जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान बनता हो, तो उससे अधिक आशा मूर्ख ही से है।

BSB

13 The slacker says, “A lion is in the road! A fierce lion roams the public square!”

HINIRV

13 आलसी कहता है, “मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!”

BSB

14 As a door turns on its hinges, so the slacker turns on his bed.

HINIRV

14 जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।

BSB

15 The slacker buries his hand in the dish; it wearies him to bring it back to his mouth.

HINIRV

15 आलसी अपना हाथ थाली में तो डालता है, परन्तु आलस्य के कारण कौर मुँह तक नहीं उठाता।

BSB

16 The slacker is wiser in his own eyes than seven men who answer discreetly.

HINIRV

16 आलसी अपने को ठीक उत्तर देनेवाले सात मनुष्यों से भी अधिक बुद्धिमान समझता है।

BSB

17 Like one who grabs a dog by the ears is a passerby who meddles in a quarrel not his own.

HINIRV

17 जो मार्ग पर चलते हुए पराए झगड़े में विघ्न डालता है, वह उसके समान है, जो कुत्ते को कानों से पकड़ता है।

BSB

18 Like a madman shooting firebrands and deadly arrows,

HINIRV

18 जैसा एक पागल जो जहरीले तीर मारता है,

BSB

19 so is the man who deceives his neighbor and says, “I was only joking!”

HINIRV

19 वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “मैं तो मजाक कर रहा था।”

BSB

20 Without wood, a fire goes out; without gossip, a conflict ceases.

HINIRV

20 जैसे लकड़ी न होने से आग बुझती है, उसी प्रकार जहाँ कानाफूसी करनेवाला नहीं, वहाँ झगड़ा मिट जाता है।

BSB

21 Like charcoal for embers and wood for fire, so is a quarrelsome man for kindling strife.

HINIRV

21 जैसा अंगारों में कोयला और आग में लकड़ी होती है, वैसा ही झगड़ा बढ़ाने के लिये झगड़ालू होता है।

BSB

22 The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being.

HINIRV

22 कानाफूसी करनेवाले के वचन, स्वादिष्ट भोजन के समान भीतर उतर जाते हैं।

BSB

23 Like glaze covering an earthen vessel are burning lips and a wicked heart.

HINIRV

23 जैसा कोई चाँदी का पानी चढ़ाया हुआ मिट्टी का बर्तन हो, वैसा ही बुरे मनवाले के प्रेम भरे वचन होते हैं।

BSB

24 A hateful man disguises himself with his speech, but he lays up deceit in his heart.

HINIRV

24 जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है,

BSB

25 When he speaks graciously, do not believe him, for seven abominations fill his heart.

HINIRV

25 उसकी मीठी-मीठी बात पर विश्वास न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएँ रहती हैं;

BSB

26 Though his hatred is concealed by deception, his wickedness will be exposed in the assembly.

HINIRV

26 चाहे उसका बैर छल के कारण छिप भी जाए, तो भी उसकी बुराई सभा के बीच प्रगट हो जाएगी ।

BSB

27 He who digs a pit will fall into it, and he who rolls a stone will have it roll back on him.

HINIRV

27 जो गड्ढा खोदे, वही उसी में गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काए, वह उलटकर उसी पर लुढ़क आएगा।

BSB

28 A lying tongue hates those it crushes, and a flattering mouth causes ruin.

HINIRV

28 जिसने किसी को झूठी बातों से घायल किया हो वह उससे बैर रखता है, और चिकनी चुपड़ी बात बोलनेवाला विनाश का कारण होता है।

Questions about Proverbs 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.