Proverbs 26
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Like snow in summer and rain at harvest, honor does not befit a fool. | HINCV 1 मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही असंगत है, जैसा ग्रीष्मऋतु में हिमपात तथा कटनी के समय वृष्टि. |
| BSB 2 Like a fluttering sparrow or darting swallow, an undeserved curse does not come to rest. | HINCV 2 निर्दोष को दिया गया शाप वैसे ही प्रभावी नहीं हो पाता, जैसे गौरेया का फुदकना और अबाबील की उड़ान. |
| BSB 3 A whip for the horse, a bridle for the donkey, and a rod for the backs of fools! | HINCV 3 जैसे घोड़े के लिए चाबुक और गधे के लिए लगाम, वैसे ही मूर्ख की पीठ के लिए छड़ी निर्धारित है. |
| BSB 4 Do not answer a fool according to his folly, or you yourself will be like him. | HINCV 4 मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुरूप उत्तर न दो, कहीं तुम स्वयं मूर्ख सिद्ध न हो जाओ. |
| BSB 5 Answer a fool according to his folly, lest he become wise in his own eyes. | HINCV 5 मूर्खों को उनकी मूर्खता के उपयुक्त उत्तर दो, अन्यथा वे अपनी दृष्टि में विद्वान हो जाएंगे. |
| BSB 6 Like cutting off one’s own feet or drinking violence is the sending of a message by the hand of a fool. | HINCV 6 किसी मूर्ख के द्वारा संदेश भेजना वैसा ही होता है, जैसा अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेना अथवा विषपान कर लेना. |
| BSB 7 Like lame legs hanging limp is a proverb in the mouth of a fool. | HINCV 7 मूर्ख के मुख द्वारा निकला नीति सूत्र वैसा ही होता है, जैसा अपंग के लटकते निर्जीव पैर. |
| BSB 8 Like binding a stone into a sling is the giving of honor to a fool. | HINCV 8 किसी मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही होगा, जैसे पत्थर को गोफन में बांध देना. |
| BSB 9 Like a thorn that goes into the hand of a drunkard is a proverb in the mouth of a fool. | HINCV 9 मूर्ख व्यक्ति द्वारा कहा गया नीतिवचन वैसा ही लगता है, जैसे मद्यपि के हाथों में चुभा हुआ कांटा. |
| BSB 10 Like an archer who wounds at random is he who hires a fool or passerby. | HINCV 10 जो अनजान मूर्ख यात्री अथवा मदोन्मत्त व्यक्ति को काम पर लगाता है, वह उस धनुर्धारी के समान है, जो बिना किसी लक्ष्य के, लोगों को घायल करता है. |
| BSB 11 As a dog returns to its vomit, so a fool repeats his folly. | HINCV 11 अपनी मूर्खता को दोहराता हुआ व्यक्ति उस कुत्ते के समान है, जो बार-बार अपने उल्टी की ओर लौटता है. |
| BSB 12 Do you see a man who is wise in his own eyes? There is more hope for a fool than for him. | HINCV 12 क्या तुमने किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो स्वयं को बुद्धिमान समझता है? उसकी अपेक्षा एक मूर्ख से कहीं अधिक अपेक्षा संभव है. |
| BSB 13 The slacker says, “A lion is in the road! A fierce lion roams the public square!” | HINCV 13 आलसी कहता है, “मार्ग में सिंह है, सिंह गलियों में छुपा हुआ है!” |
| BSB 14 As a door turns on its hinges, so the slacker turns on his bed. | HINCV 14 आलसी अपने बिछौने पर वैसे ही करवटें बदलते रहता है, जैसे चूल पर द्वार. |
| BSB 15 The slacker buries his hand in the dish; it wearies him to bring it back to his mouth. | HINCV 15 आलसी अपना हाथ भोजन की थाली में डाल तो देता है; किंतु आलस्यवश वह अपना हाथ मुख तक नहीं ले जाता. |
| BSB 16 The slacker is wiser in his own eyes than seven men who answer discreetly. | HINCV 16 अपने विचार में आलसी उन सात व्यक्तियों से अधिक बुद्धिमान होता है, जिनमें सुसंगत उत्तर देने की क्षमता होती है. |
| BSB 17 Like one who grabs a dog by the ears is a passerby who meddles in a quarrel not his own. | HINCV 17 मार्ग में चलते हुए अपरिचितों के मध्य चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करते हुए व्यक्ति की स्थिति वैसी ही होती है, मानो उसने वन्य कुत्ते को उसके कानों से पकड़ लिया हो. |
| BSB 18 Like a madman shooting firebrands and deadly arrows, | HINCV 18 उस उन्मादी सा जो मशाल उछालता है या मनुष्य जो घातक तीर फेंकता है |
| BSB 19 so is the man who deceives his neighbor and says, “I was only joking!” | HINCV 19 वैसे ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी की छलता है और कहता है, “मैं तो बस ऐसे ही मजाक कर रहा था!” |
| BSB 20 Without wood, a fire goes out; without gossip, a conflict ceases. | HINCV 20 लकड़ी समाप्त होते ही आग बुझ जाती है; वैसे ही जहां कानाफूसी नहीं की जाती, वहां कलह भी नहीं होता. |
| BSB 21 Like charcoal for embers and wood for fire, so is a quarrelsome man for kindling strife. | HINCV 21 जैसे प्रज्वलित अंगारों के लिए कोयला और अग्नि के लिए लकड़ी, वैसे ही कलह उत्पन्न करने के लिए होता है विवादी प्रवृत्ति का व्यक्ति. |
| BSB 22 The words of a gossip are like choice morsels that go down into the inmost being. | HINCV 22 फुसफुसाहट में उच्चारे गए शब्द स्वादिष्ट भोजन-समान होते हैं; ये शब्द मनुष्य के पेट में समा जाते हैं. |
| BSB 23 Like glaze covering an earthen vessel are burning lips and a wicked heart. | HINCV 23 कुटिल हृदय के व्यक्ति के चिकने-चुपड़े शब्द वैसे ही होते हैं, जैसे मिट्टी के पात्र पर चढ़ाई गई चांदी का कीट. |
| BSB 24 A hateful man disguises himself with his speech, but he lays up deceit in his heart. | HINCV 24 घृणापूर्ण हृदय के व्यक्ति के मुख से मधुर वाक्य टपकते रहते हैं, जबकि उसके हृदय में छिपा रहता है छल और कपट. |
| BSB 25 When he speaks graciously, do not believe him, for seven abominations fill his heart. | HINCV 25 जब वह मनभावन विचार व्यक्त करने लगे, तो उसका विश्वास न करना, क्योंकि उसके हृदय में सात घिनौनी बातें छिपी हुई हैं. |
| BSB 26 Though his hatred is concealed by deception, his wickedness will be exposed in the assembly. | HINCV 26 यद्यपि इस समय उसने अपने छल को छुपा रखा है, उसकी कुटिलता का प्रकाशन भरी सभा में कर दिया जाएगा. |
| BSB 27 He who digs a pit will fall into it, and he who rolls a stone will have it roll back on him. | HINCV 27 जो कोई गड्ढा खोदता है, उसी में जा गिरता है; जो कोई पत्थर को लुढ़का देता है, उसी के नीचे आ जाता है. |
| BSB 28 A lying tongue hates those it crushes, and a flattering mouth causes ruin. | HINCV 28 झूठ बोलने वाली जीभ जिससे बातें करती है, वह उसके घृणा का पात्र होता है, तथा विनाश का कारण होते हैं चापलूस के शब्द. |
Questions about Proverbs 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.