Proverbs 25
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 These are additional proverbs of Solomon, which were copied by the men of Hezekiah king of Judah: | HINCV 1 ये भी राजा शलोमोन के ही कुछ और नीति वाक्य हैं, जिन्हें यहूदिया राज्य के राजा हिज़किय्याह के लोगों ने तैयार किया है: |
| BSB 2 It is the glory of God to conceal a matter and the glory of kings to search it out. | HINCV 2 परमेश्वर की महिमा इसमें है कि वह किसी विषय को गुप्त रख देते हैं; जबकि राजा की महिमा किसी विषय की गहराई तक खोजने में होती है. |
| BSB 3 As the heavens are high and the earth is deep, so the hearts of kings cannot be searched. | HINCV 3 जैसे आकाश की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई, उसी प्रकार राजाओं का हृदय भी रहस्यमय होता है. |
| BSB 4 Remove the dross from the silver, and a vessel for a silversmith will come forth. | HINCV 4 चांदी में से खोट दूर कर दो, तो चांदीकार के लिए शुद्ध चांदी शेष रह जाती है. |
| BSB 5 Remove the wicked from the king’s presence, and his throne will be established in righteousness. | HINCV 5 राजा के सामने से दुष्टों को हटा दो, तो राज सिंहासन धर्म में प्रतिष्ठित हो जाएगा. |
| BSB 6 Do not exalt yourself in the presence of the king, and do not stand in the place of great men; | HINCV 6 न तो राजा के समक्ष स्वयं को सम्मान्य प्रमाणित करो, और न ही किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का स्थान लेने का प्रयास करो; |
| BSB 7 for it is better to be told, “Come up here!” than to be demoted in the presence of the prince. Even what you have seen with your own eyes, | HINCV 7 क्योंकि उत्तम तो यह होगा कि राजा ही तुम्हें आमंत्रित कर यह कहे, “यहां मेरे पास आओ,” इसकी अपेक्षा कि तुम्हें सब की दृष्टि में निम्नतर स्थान पर जाने का आदेश दिया जाए. |
| BSB 8 do not bring hastily to court. Otherwise, what will you do in the end when your neighbor puts you to shame? | HINCV 8 मात्र इसलिये कि तुमने कुछ देख लिया है, मुकदमा चलाने की उतावली न करना. |
| BSB 9 Argue your case with your neighbor without betraying another’s confidence, | HINCV 9 विवादास्पद विषय पर सीधा उसी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर लो, और किसी अन्य व्यक्ति का रहस्य प्रकाशित न करना, |
| BSB 10 lest he who hears you bring shame upon you, and your infamy never go away. | HINCV 10 कहीं ऐसा न हो कि कोई इसे सुन ले, यह तुम्हारे ही लिए लज्जा का कारण हो जाए और तुम्हारी प्रतिष्ठा स्थायी रूप से नष्ट हो जाए. |
| BSB 11 A word fitly spoken is like apples of gold in settings of silver. | HINCV 11 उचित अवसर पर कहा हुआ वचन चांदी के पात्र में प्रस्तुत स्वर्ण के सेब के समान होता है. |
| BSB 12 Like an earring of gold or an ornament of fine gold is a wise man’s rebuke to a listening ear. | HINCV 12 तत्पर श्रोता के लिए ज्ञानवान व्यक्ति की चेतावनी वैसी ही होती है जैसे स्वर्ण कर्णफूल अथवा स्वर्ण आभूषण. |
| BSB 13 Like the cold of snow in the time of harvest is a trustworthy messenger to those who send him; he refreshes the soul of his masters. | HINCV 13 कटनी के समय की उष्णता में ठंडे पानी के पेय के समान होता है, प्रेषक के लिए वह दूत, जो विश्वासयोग्य है; वह अपने स्वामी के हृदय को प्रफुल्लित कर देता है. |
| BSB 14 Like clouds and wind without rain is the man who boasts of gifts never given. | HINCV 14 बारिश के बिना बादलों और हवा की तरह है जो व्यक्ति उपहार तो देता नहीं, किंतु सबके समक्ष देने की डींग मारता रहता है. |
| BSB 15 Through patience a ruler can be persuaded, and a gentle tongue can break a bone. | HINCV 15 धैर्य के द्वारा शासक को भी मनाया जा सकता है, और कोमलता में कहे गए वचन से हड्डी को भी तोड़ा जा सकता है. |
| BSB 16 If you find honey, eat just what you need, lest you have too much and vomit it up. | HINCV 16 यदि तुम्हें कहीं मधु प्राप्त हो जाए, तो उतना ही खाना, जितना पर्याप्त है, सीमा से अधिक खाओगे तो, तुम उसे उगल दोगे. |
| BSB 17 Seldom set foot in your neighbor’s house, lest he grow weary and hate you. | HINCV 17 उत्तम तो यह होगा कि तुम्हारे पड़ोसी के घर में तुम्हारे पैर कम ही पडे़ं, ऐसा न हो कि वह तुमसे ऊब जाए और तुमसे घृणा करने लगे. |
| BSB 18 Like a club or sword or sharp arrow is a man who bears false witness against his neighbor. | HINCV 18 वह व्यक्ति, जो अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठा साक्षी हो जाता है, वह युद्ध के लिए प्रयुक्त लाठी, तलवार अथवा बाण के समान है. |
| BSB 19 Like a broken tooth or a foot out of joint is confidence in a faithless man in time of trouble. | HINCV 19 विपदा के अवसर पर ऐसे व्यक्ति पर भरोसा रखना, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, वैसा ही होता है, जैसे सड़े दांत अथवा टूटे पैर पर भरोसा रखना. |
| BSB 20 Like one who removes a garment on a cold day or vinegar poured on a wound is one who sings songs to a heavy heart. | HINCV 20 दुःख में डूबे व्यक्ति के समक्ष हर्ष गीत गाने का वैसा ही प्रभाव होता है, जैसा शीतकाल में किसी को विवस्त्र कर देना अथवा किसी के घावों पर सिरका मल देना. |
| BSB 21 If your enemy is hungry, give him food to eat, and if he is thirsty, give him water to drink. | HINCV 21 यदि तुम्हारा विरोधी भूखा है, उसे भोजन कराओ, यदि प्यासा है, उसे पीने के लिए जल दो; |
| BSB 22 For in so doing, you will heap burning coals on his head, and the LORD will reward you. | HINCV 22 इससे तुम उसके सिर पर प्रज्वलित कोयलों का ढेर लगा दोगे, और तुम्हें याहवेह की ओर से पारितोषिक प्राप्त होगा. |
| BSB 23 As the north wind brings forth rain, so a backbiting tongue brings angry looks. | HINCV 23 जैसे उत्तरी वायु प्रवाह वृष्टि का उत्पादक होता है, वैसे ही पीठ पीछे पर निंदा करती जीभ शीघ्र क्रोधी मुद्रा उत्पन्न करती है. |
| BSB 24 Better to live on a corner of the roof than to share a house with a quarrelsome wife. | HINCV 24 विवादी पत्नी के साथ घर में निवास करने से कहीं अधिक श्रेष्ठ है छत के एक कोने में रह लेना. |
| BSB 25 Like cold water to a weary soul is good news from a distant land. | HINCV 25 दूर देश से आया शुभ संदेश वैसा ही होता है, जैसा प्यासी आत्मा को दिया गया शीतल जल. |
| BSB 26 Like a muddied spring or a polluted well is a righteous man who gives way to the wicked. | HINCV 26 वह धर्मी व्यक्ति, जो दुष्टों के आगे झुक जाता है, गंदले सोते तथा दूषित कुओं-समान होता है. |
| BSB 27 It is not good to eat too much honey or to search out one’s own glory. | HINCV 27 मधु का अत्यधिक सेवन किसी प्रकार लाभकर नहीं होता, ठीक इसी प्रकार अपने लिए सम्मान से और अधिक सम्मान का यत्न करना लाभकर नहीं होता. |
| BSB 28 Like a city whose walls are broken down is a man who does not control his temper. | HINCV 28 वह व्यक्ति, जिसका स्वयं पर कोई नियंत्रण नहीं है, वैसा ही है, जैसा वह नगर, जिसकी सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं है. |
Questions about Proverbs 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.