Proverbs 27

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Do not boast about tomorrow, for you do not know what a day may bring.

HINCV

1 भावी कल तुम्हारे गर्व का विषय न हो, क्योंकि तुम यह नहीं जानते कि दिन में क्या घटनेवाला है.

BSB

2 Let another praise you, and not your own mouth—a stranger, and not your own lips.

HINCV

2 कोई अन्य तुम्हारी प्रशंसा करे तो करे, तुम स्वयं न करना; कोई अन्य कोई अपरिचित तुम्हारी प्रशंसा करे तो करे, तुम स्वयं न करना, स्वयं अपने मुख से नहीं.

BSB

3 A stone is heavy and sand is a burden, but aggravation from a fool outweighs them both.

HINCV

3 पत्थर भारी होता है और रेत का भी बोझ होता है, किंतु इन दोनों की अपेक्षा अधिक भारी होता है मूर्ख का क्रोध.

BSB

4 Wrath is cruel and anger is like a flood, but who can withstand jealousy?

HINCV

4 कोप में क्रूरता निहित होती है तथा रोष में बाढ़ के समान उग्रता, किंतु ईर्ष्या के समक्ष कौन ठहर सकता है?

BSB

5 Better an open rebuke than love that is concealed.

HINCV

5 छिपे प्रेम से कहीं अधिक प्रभावशाली है प्रत्यक्ष रूप से दी गई फटकार.

BSB

6 The wounds of a friend are faithful, but the kisses of an enemy are deceitful.

HINCV

6 मित्र द्वारा किए गए घाव भी विश्वासयोग्य है, किंतु विरोधी चुम्बनों की वर्षा करता है!

BSB

7 The soul that is full loathes honey, but to a hungry soul, any bitter thing is sweet.

HINCV

7 जब भूख अच्छी रीति से तृप्‍त की जा चुकी है, तब मधु भी अप्रिय लगने लगता है, किंतु अत्यंत भूखे व्यक्ति के लिए कड़वा भोजन भी मीठा हो जाता है.

BSB

8 Like a bird that strays from its nest is a man who wanders from his home.

HINCV

8 अपने घर से दूर चला गया व्यक्ति वैसा ही होता है जैसे अपने घोंसले से भटक चुका पक्षी.

BSB

9 Oil and incense bring joy to the heart, and the counsel of a friend is sweetness to the soul.

HINCV

9 तेल और सुगंध द्रव्य हृदय को मनोहर कर देते हैं, उसी प्रकार सुखद होता है खरे मित्र का परामर्श.

BSB

10 Do not forsake your friend or your father’s friend, and do not go to your brother’s house in the day of your calamity; better a neighbor nearby than a brother far away.

HINCV

10 अपने मित्र तथा अपने माता-पिता के मित्र की उपेक्षा न करना. अपनी विपत्ति की स्थिति में अपने भाई के घर भेंट करने न जाना. दूर देश में जा बसे तुम्हारे भाई से उत्तम है तुम्हारे निकट निवास कर रहा पड़ोसी.

BSB

11 Be wise, my son, and bring joy to my heart, so that I can answer him who taunts me.

HINCV

11 मेरे पुत्र, कैसा मनोहर होगा मेरा हृदय, जब तुम स्वयं को बुद्धिमान प्रमाणित करोगे; तब मैं अपने निंदकों को मुंह तोड़ प्रत्युत्तर दे सकूंगा.

BSB

12 The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and pay the penalty.

HINCV

12 चतुर व्यक्ति जोखिम को देखकर छिप जाता है, किंतु अज्ञानी आगे ही बढ़ता जाता है, और यातना सहता है.

BSB

13 Take the garment of him who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner.

HINCV

13 जो किसी अनजान के ऋण की ज़मानत देता है, वह अपने वस्त्र तक गंवा बैठता है; जब कोई अनजान व्यक्तियों की ज़मानत लेने लगे, तब प्रतिभूति सुरक्षा में उसका वस्त्र भी रख ले.

BSB

14 If one blesses his neighbor with a loud voice early in the morning, it will be counted to him as a curse.

HINCV

14 यदि किसी व्यक्ति को प्रातःकाल में अपने पड़ोसी को उच्च स्वर में आशीर्वाद देता हुआ सुनो, तो उसे शाप समझना.

BSB

15 A constant dripping on a rainy day and a contentious woman are alike—

HINCV

15 विवादी पत्नी तथा वर्षा ऋतु में लगातार वृष्टि, दोनों ही समान हैं,

BSB

16 restraining her is like holding back the wind or grasping oil with one’s right hand.

HINCV

16 उसे नियंत्रित करने का प्रयास पवन वेग को नियंत्रित करने का प्रयास जैसा, अथवा अपने दायें हाथ से तेल को पकड़ने का प्रयास जैसा.

BSB

17 As iron sharpens iron, so one man sharpens another.

HINCV

17 जिस प्रकार लोहे से ही लोहे पर धार बनाया जाता है, वैसे ही एक व्यक्ति दूसरे के सुधार के लिए होते है.

BSB

18 Whoever tends a fig tree will eat its fruit, and he who looks after his master will be honored.

HINCV

18 अंजीर का फल वही खाता है, जो उस वृक्ष की देखभाल करता है, वह, जो अपने स्वामी का ध्यान रखता है, सम्मानित किया जाएगा.

BSB

19 As water reflects the face, so the heart reflects the true man.

HINCV

19 जिस प्रकार जल में मुखमंडल की छाया देख सकते हैं, वैसे ही व्यक्ति का जीवन भी हृदय को प्रतिबिंबित करता है.

BSB

20 Sheol and Abaddon are never satisfied; so the eyes of man are never satisfied.

HINCV

20 मृत्यु और विनाश अब तक संतुष्ट नहीं हुए हैं, मनुष्य की आंखों की अभिलाषा भी कभी संतुष्ट नहीं होती.

BSB

21 A crucible for silver and a furnace for gold, but a man is tested by the praise accorded him.

HINCV

21 चांदी की परख कुठाली से तथा स्वर्ण की भट्टी से होती है, वैसे ही मनुष्य की परख उसकी प्रशंसा से की जाती है.

BSB

22 Though you grind a fool like grain with mortar and a pestle, yet his folly will not depart from him.

HINCV

22 यदि तुम मूर्ख को ओखली में डालकर मूसल से अनाज के समान भी कूटो, तुम उससे उसकी मूर्खता को अलग न कर सकोगे.

BSB

23 Be sure to know the state of your flocks, and pay close attention to your herds;

HINCV

23 अनिवार्य है कि तुम्हें अपने पशुओं की स्थिति का यथोचित ज्ञान हो, अपने पशुओं का ध्यान रखो;

BSB

24 for riches are not forever, nor does a crown endure to every generation.

HINCV

24 क्योंकि, न तो धन-संपत्ति चिरकालीन होती है, और न यह कहा जा सकता है कि राजपाट आगामी सभी पीढ़ियों के लिए सुनिश्चित हो गया.

BSB

25 When hay is removed and new growth appears and the grass from the hills is gathered,

HINCV

25 जब सूखी घास एकत्र की जा चुकी हो और नई घास अंकुरित हो रही हो, जब पर्वतों से जड़ी-बूटी एकत्र की जाती है,

BSB

26 the lambs will provide you with clothing, and the goats with the price of a field.

HINCV

26 तब मेमनों से तुम्हारे वस्त्रों की आवश्यकता की पूर्ति होगी, और तुम बकरियों के मूल्य से खेत मोल ले सकोगे,

BSB

27 You will have plenty of goats’ milk to feed you—food for your household and nourishment for your maidservants.

HINCV

27 बकरियों के दूध इतना भरपूर होगा कि वह तुम्हारे संपूर्ण परिवार के लिए पर्याप्‍त भोजन रहेगा; तुम्हारी सेविकाओं की ज़रूरत भी पूर्ण होती रहेगी.

Questions about Proverbs 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.