Proverbs 27

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Do not boast about tomorrow, for you do not know what a day may bring.

HINIRV

1 कल के दिन के विषय में डींग मत मार, क्योंकि तू नहीं जानता कि दिन भर में क्या होगा। (याकू. 4:13,14)

BSB

2 Let another praise you, and not your own mouth—a stranger, and not your own lips.

HINIRV

2 तेरी प्रशंसा और लोग करें तो करें, परन्तु तू आप न करना; दूसरा तुझे सराहे तो सराहे, परन्तु तू अपनी सराहना न करना।

BSB

3 A stone is heavy and sand is a burden, but aggravation from a fool outweighs them both.

HINIRV

3 पत्थर तो भारी है और रेत में बोझ है, परन्तु मूर्ख का क्रोध, उन दोनों से भी भारी है।

BSB

4 Wrath is cruel and anger is like a flood, but who can withstand jealousy?

HINIRV

4 क्रोध की क्रूरता और प्रकोप की बाढ़, परन्तु ईर्ष्या के सामने कौन ठहर सकता है?

BSB

5 Better an open rebuke than love that is concealed.

HINIRV

5 खुली हुई डाँट गुप्त प्रेम से उत्तम है।

BSB

6 The wounds of a friend are faithful, but the kisses of an enemy are deceitful.

HINIRV

6 जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।

BSB

7 The soul that is full loathes honey, but to a hungry soul, any bitter thing is sweet.

HINIRV

7 सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है, परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएँ भी मीठी जान पड़ती हैं।

BSB

8 Like a bird that strays from its nest is a man who wanders from his home.

HINIRV

8 स्थान छोड़कर घूमनेवाला मनुष्य उस चिड़िया के समान है, जो घोंसला छोड़कर उड़ती फिरती है।

BSB

9 Oil and incense bring joy to the heart, and the counsel of a friend is sweetness to the soul.

HINIRV

9 जैसे तेल और सुगन्ध से, वैसे ही मित्र के हृदय की मनोहर सम्मति से मन आनन्दित होता है।

BSB

10 Do not forsake your friend or your father’s friend, and do not go to your brother’s house in the day of your calamity; better a neighbor nearby than a brother far away.

HINIRV

10 जो तेरा और तेरे पिता का भी मित्र हो उसे न छोड़ना; और अपनी विपत्ति के दिन, अपने भाई के घर न जाना। प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम है ।

BSB

11 Be wise, my son, and bring joy to my heart, so that I can answer him who taunts me.

HINIRV

11 हे मेरे पुत्र, बुद्धिमान होकर मेरा मन आनन्दित कर, तब मैं अपने निन्दा करनेवाले को उत्तर दे सकूँगा।

BSB

12 The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and pay the penalty.

HINIRV

12 बुद्धिमान मनुष्य विपत्ति को आती देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़े चले जाते और हानि उठाते हैं।

BSB

13 Take the garment of him who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner.

HINIRV

13 जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले ले।

BSB

14 If one blesses his neighbor with a loud voice early in the morning, it will be counted to him as a curse.

HINIRV

14 जो भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, उसके लिये यह श्राप गिना जाता है।

BSB

15 A constant dripping on a rainy day and a contentious woman are alike—

HINIRV

15 झड़ी के दिन पानी का लगातार टपकना, और झगड़ालू पत्नी दोनों एक से हैं;

BSB

16 restraining her is like holding back the wind or grasping oil with one’s right hand.

HINIRV

16 जो उसको रोक रखे, वह वायु को भी रोक रखेगा और दाहिने हाथ से वह तेल पकड़ेगा।

BSB

17 As iron sharpens iron, so one man sharpens another.

HINIRV

17 जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है।

BSB

18 Whoever tends a fig tree will eat its fruit, and he who looks after his master will be honored.

HINIRV

18 जो अंजीर के पेड़ की रक्षा करता है वह उसका फल खाता है, इसी रीति से जो अपने स्वामी की सेवा करता उसकी महिमा होती है।

BSB

19 As water reflects the face, so the heart reflects the true man.

HINIRV

19 जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रगट करती है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रगट करती है।

BSB

20 Sheol and Abaddon are never satisfied; so the eyes of man are never satisfied.

HINIRV

20 जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी तृप्त नहीं होती।

BSB

21 A crucible for silver and a furnace for gold, but a man is tested by the praise accorded him.

HINIRV

21 जैसे चाँदी के लिये कुठाली और सोने के लिये भट्ठी हैं, वैसे ही मनुष्य के लिये उसकी प्रशंसा है।

BSB

22 Though you grind a fool like grain with mortar and a pestle, yet his folly will not depart from him.

HINIRV

22 चाहे तू मूर्ख को अनाज के बीच ओखली में डालकर मूसल से कूटे, तो भी उसकी मूर्खता नहीं जाने की।

BSB

23 Be sure to know the state of your flocks, and pay close attention to your herds;

HINIRV

23 अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली भाँति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देख-भाल उचित रीति से कर;

BSB

24 for riches are not forever, nor does a crown endure to every generation.

HINIRV

24 क्योंकि सम्पत्ति सदा नहीं ठहरती; और क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है?

BSB

25 When hay is removed and new growth appears and the grass from the hills is gathered,

HINIRV

25 कटी हुई घास उठा ली जाती और नई घास दिखाई देती है और पहाड़ों की हरियाली काटकर इकट्ठी की जाती है;

BSB

26 the lambs will provide you with clothing, and the goats with the price of a field.

HINIRV

26 तब भेड़ों के बच्चे तेरे वस्त्र के लिये होंगे, और बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाएगा;

BSB

27 You will have plenty of goats’ milk to feed you—food for your household and nourishment for your maidservants.

HINIRV

27 और बकरियों का इतना दूध होगा कि तू अपने घराने समेत पेट भरकर पिया करेगा, और तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता रहेगा।

Questions about Proverbs 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.