Proverbs 28

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The wicked flee when no one pursues, but the righteous are as bold as a lion.

HINIRV

1 दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।

BSB

2 A land in rebellion has many rulers, but a man of understanding and knowledge maintains order.

HINIRV

2 देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।

BSB

3 A destitute leader who oppresses the poor is like a driving rain that leaves no food.

HINIRV

3 जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।

BSB

4 Those who forsake the law praise the wicked, but those who keep the law resist them.

HINIRV

4 जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।

BSB

5 Evil men do not understand justice, but those who seek the LORD comprehend fully.

HINIRV

5 बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।

BSB

6 Better a poor man who walks with integrity than a rich man whose ways are perverse.

HINIRV

6 टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।

BSB

7 A discerning son keeps the law, but a companion of gluttons disgraces his father.

HINIRV

7 जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।

BSB

8 He who increases his wealth by interest and usury lays it up for one who is kind to the poor.

HINIRV

8 जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।

BSB

9 Whoever turns his ear away from hearing the law, even his prayer is detestable.

HINIRV

9 जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।

BSB

10 He who leads the upright along the path of evil will fall into his own pit, but the blameless will inherit what is good.

HINIRV

10 जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।

BSB

11 A rich man is wise in his own eyes, but a poor man with discernment sees through him.

HINIRV

11 धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।

BSB

12 When the righteous triumph, there is great glory, but when the wicked rise, men hide themselves.

HINIRV

12 जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है।

BSB

13 He who conceals his sins will not prosper, but whoever confesses and renounces them will find mercy.

HINIRV

13 जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी। (1 यूह. 1:9)

BSB

14 Blessed is the man who is always reverent, but he who hardens his heart falls into trouble.

HINIRV

14 जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।

BSB

15 Like a roaring lion or a charging bear is a wicked ruler over a helpless people.

HINIRV

15 कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।

BSB

16 A leader who lacks judgment is also a great oppressor, but he who hates dishonest profit will prolong his days.

HINIRV

16 वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।

BSB

17 A man burdened by bloodguilt will flee into the Pit; let no one support him.

HINIRV

17 जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।

BSB

18 He who walks with integrity will be kept safe, but whoever is perverse in his ways will suddenly fall.

HINIRV

18 जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।

BSB

19 The one who works his land will have plenty of food, but whoever chases fantasies will have his fill of poverty.

HINIRV

19 जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।

BSB

20 A faithful man will abound with blessings, but one eager to be rich will not go unpunished.

HINIRV

20 सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।

BSB

21 To show partiality is not good, yet a man will do wrong for a piece of bread.

HINIRV

21 पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।

BSB

22 A stingy man hastens after wealth and does not know that poverty awaits him.

HINIRV

22 लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा। (1 तीमु. 6:9)

BSB

23 He who rebukes a man will later find more favor than one who flatters with his tongue.

HINIRV

23 जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।

BSB

24 He who robs his father or mother, saying, “It is not wrong,” is a companion to the man who destroys.

HINIRV

24 जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।

BSB

25 A greedy man stirs up strife, but he who trusts in the LORD will prosper.

HINIRV

25 लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्ट-पुष्ट हो जाता है ।

BSB

26 He who trusts in himself is a fool, but one who walks in wisdom will be safe.

HINIRV

26 जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।

BSB

27 Whoever gives to the poor will not be in need, but he who hides his eyes will receive many curses.

HINIRV

27 जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह श्राप पर श्राप पाता है।

BSB

28 When the wicked come to power, people hide themselves; but when they perish, the righteous flourish.

HINIRV

28 जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।

Questions about Proverbs 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.