Proverbs 29

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A man who remains stiff-necked after much reproof will suddenly be shattered beyond recovery.

HINIRV

1 जो बार बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

BSB

2 When the righteous flourish, the people rejoice, but when the wicked rule, the people groan.

HINIRV

2 जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है।

BSB

3 A man who loves wisdom brings joy to his father, but a companion of prostitutes squanders his wealth.

HINIRV

3 जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है। (लूका 15:13)

BSB

4 By justice a king brings stability to the land, but a man who exacts tribute demolishes it.

HINIRV

4 राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।

BSB

5 A man who flatters his neighbor spreads a net for his feet.

HINIRV

5 जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।

BSB

6 An evil man is caught by his own sin, but a righteous one sings and rejoices.

HINIRV

6 बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है।

BSB

7 The righteous consider the cause of the poor, but the wicked have no regard for such concerns.

HINIRV

7 धर्मी पुरुष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।

BSB

8 Mockers inflame a city, but the wise turn away anger.

HINIRV

8 ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठंडा करते हैं।

BSB

9 If a wise man goes to court with a fool, there will be raving and laughing with no resolution.

HINIRV

9 जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती।

BSB

10 Men of bloodshed hate a blameless man, but the upright care for his life.

HINIRV

10 हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

BSB

11 A fool vents all his anger, but a wise man holds it back.

HINIRV

11 मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।

BSB

12 If a ruler listens to lies, all his officials will be wicked.

HINIRV

12 जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं ।

BSB

13 The poor man and the oppressor have this in common: The LORD gives light to the eyes of both.

HINIRV

13 निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है।

BSB

14 A king who judges the poor with fairness—his throne will be established forever.

HINIRV

14 जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।

BSB

15 A rod of correction imparts wisdom, but a child left to himself disgraces his mother.

HINIRV

15 छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।

BSB

16 When the wicked thrive, rebellion increases; but the righteous will see their downfall.

HINIRV

16 दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।

BSB

17 Discipline your son, and he will give you rest; he will bring delight to your soul.

HINIRV

17 अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।

BSB

18 Where there is no vision, the people cast off restraint; but blessed is he who keeps the Law.

HINIRV

18 जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।

BSB

19 A servant cannot be corrected by words alone; though he understands, he will not respond.

HINIRV

19 दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता।

BSB

20 Do you see a man who speaks in haste? There is more hope for a fool than for him.

HINIRV

20 क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।

BSB

21 A servant pampered from his youth will bring grief in the end.

HINIRV

21 जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।

BSB

22 An angry man stirs up dissension, and a hot-tempered man abounds in transgression.

HINIRV

22 क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है।

BSB

23 A man’s pride will bring him low, but a humble spirit will obtain honor.

HINIRV

23 मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है। (मत्ती 23:12)

BSB

24 A partner to a thief hates his own soul; he receives the oath but does not testify.

HINIRV

24 जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।

BSB

25 The fear of man is a snare, but whoever trusts in the LORD is set securely on high.

HINIRV

25 मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा।

BSB

26 Many seek the ruler’s favor, but a man receives justice from the LORD.

HINIRV

26 हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है ।

BSB

27 An unjust man is detestable to the righteous, and one whose way is upright is detestable to the wicked.

HINIRV

27 धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।

Questions about Proverbs 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.