Proverbs 30

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the words of Agur son of Jakeh—the burden that this man declared to Ithiel: “I am weary, O God, and worn out.

HINIRV

1 याके के पुत्र आगूर के प्रभावशाली वचन। उस पुरुष ने ईतीएल और उक्काल से यह कहा:

BSB

2 Surely I am the most ignorant of men, and I lack the understanding of a man.

HINIRV

2 निश्चय मैं पशु सरीखा हूँ, वरन् मनुष्य कहलाने के योग्य भी नहीं; और मनुष्य की समझ मुझ में नहीं है।

BSB

3 I have not learned wisdom, and I have no knowledge of the Holy One.

HINIRV

3 न मैंने बुद्धि प्राप्त की है, और न परमपवित्र का ज्ञान मुझे मिला है।

BSB

4 Who has ascended to heaven and come down? Who has gathered the wind in His hands? Who has bound up the waters in His cloak? Who has established all the ends of the earth? What is His name, and what is the name of His Son—surely you know!

HINIRV

4 कौन स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया? किसने वायु को अपनी मुट्ठी में बटोर रखा है? किसने महासागर को अपने वस्त्र में बाँध लिया है? किसने पृथ्वी की सीमाओं को ठहराया है? उसका नाम क्या है? और उसके पुत्र का नाम क्या है? यदि तू जानता हो तो बता! (यूह. 3:13)

BSB

5 Every word of God is flawless; He is a shield to those who take refuge in Him.

HINIRV

5 परमेश्वर का एक-एक वचन ताया हुआ है; वह अपने शरणागतों की ढाल ठहरा है।

BSB

6 Do not add to His words, lest He rebuke you and prove you a liar.

HINIRV

6 उसके वचनों में कुछ मत बढ़ा, ऐसा न हो कि वह तुझे डाँटे और तू झूठा ठहरे।

BSB

7 Two things I ask of You—do not refuse me before I die:

HINIRV

7 मैंने तुझ से दो वर माँगे हैं, इसलिए मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से मुँह न मोड़

BSB

8 Keep falsehood and deceitful words far from me. Give me neither poverty nor riches; feed me with the bread that is my portion.

HINIRV

8 अर्थात् व्यर्थ और झूठी बात मुझसे दूर रख; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना; प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर। (1 तीमु. 6:8)

BSB

9 Otherwise, I may have too much and deny You, saying, ‘Who is the LORD?’ Or I may become poor and steal, profaning the name of my God.

HINIRV

9 ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है? या निर्धन होकर चोरी करूँ, और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।

BSB

10 Do not slander a servant to his master, or he will curse you, and you will bear the guilt.

HINIRV

10 किसी दास की, उसके स्वामी से चुगली न करना, ऐसा न हो कि वह तुझे श्राप दे, और तू दोषी ठहराया जाए।

BSB

11 There is a generation of those who curse their fathers and do not bless their mothers.

HINIRV

11 ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।

BSB

12 There is a generation of those who are pure in their own eyes and yet unwashed of their filth.

HINIRV

12 वे ऐसे लोग हैं जो अपनी दृष्टि में शुद्ध हैं, परन्तु उनका मैल धोया नहीं गया।

BSB

13 There is a generation—how haughty are their eyes and pretentious are their glances—

HINIRV

13 एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं उनकी दृष्टि क्या ही घमण्ड से भरी रहती है, और उनकी आँखें कैसी चढ़ी हुई रहती हैं।

BSB

14 there is a generation whose teeth are swords and whose jaws are knives, devouring the oppressed from the earth and the needy from among men.

HINIRV

14 एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं, जिनके दाँत तलवार और उनकी दाढ़ें छुरियाँ हैं, जिनसे वे दीन लोगों को पृथ्वी पर से, और दरिद्रों को मनुष्यों में से मिटा डालें।

BSB

15 The leech has two daughters: Give and Give. There are three things that are never satisfied, four that never say, ‘Enough!’:

HINIRV

15 जैसे जोंक की दो बेटियाँ होती हैं, जो कहती हैं, “दे, दे,” वैसे ही तीन वस्तुएँ हैं, जो तृप्त नहीं होतीं; वरन् चार हैं, जो कभी नहीं कहती, “बस।”

BSB

16 Sheol, the barren womb, land never satisfied with water, and fire that never says, ‘Enough!’

HINIRV

16 अधोलोक और बाँझ की कोख, भूमि जो जल पी पीकर तृप्त नहीं होती, और आग जो कभी नहीं कहती, ‘बस।’

BSB

17 As for the eye that mocks a father and scorns obedience to a mother, may the ravens of the valley pluck it out and young vultures devour it.

HINIRV

17 जिस आँख से कोई अपने पिता पर अनादर की दृष्टि करे, और अपमान के साथ अपनी माता की आज्ञा न माने, उस आँख को तराई के कौवे खोद खोदकर निकालेंगे, और उकाब के बच्चे खा डालेंगे।

BSB

18 There are three things too wonderful for me, four that I cannot understand:

HINIRV

18 तीन बातें मेरे लिये अधिक कठिन है, वरन् चार हैं, जो मेरी समझ से परे हैं

BSB

19 the way of an eagle in the sky, the way of a snake on a rock, the way of a ship at sea, and the way of a man with a maiden.

HINIRV

19 आकाश में उकाब पक्षी का मार्ग, चट्टान पर सर्प की चाल, समुद्र में जहाज की चाल, और कन्या के संग पुरुष की चाल ।

BSB

20 This is the way of an adulteress: She eats and wipes her mouth and says, ‘I have done nothing wrong.’

HINIRV

20 व्यभिचारिणी की चाल भी वैसी ही है; वह भोजन करके मुँह पोंछती, और कहती है, मैंने कोई अनर्थ काम नहीं किया।

BSB

21 Under three things the earth trembles, under four it cannot bear up:

HINIRV

21 तीन बातों के कारण पृथ्वी काँपती है; वरन् चार हैं, जो उससे सही नहीं जातीं

BSB

22 a servant who becomes king, a fool who is filled with food,

HINIRV

22 दास का राजा हो जाना, मूर्ख का पेट भरना

BSB

23 an unloved woman who marries, and a maidservant who supplants her mistress.

HINIRV

23 घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना।

BSB

24 Four things on earth are small, yet they are exceedingly wise:

HINIRV

24 पृथ्वी पर चार छोटे जन्तु हैं, जो अत्यन्त बुद्धिमान हैं

BSB

25 The ants are creatures of little strength, yet they store up their food in the summer;

HINIRV

25 चींटियाँ निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूपकाल में अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं;

BSB

26 the rock badgers are creatures of little power, yet they make their homes in the rocks;

HINIRV

26 चट्टानी बिज्जू बलवन्त जाति नहीं, तो भी उनकी माँदें पहाड़ों पर होती हैं;

BSB

27 the locusts have no king, yet they all advance in formation;

HINIRV

27 टिड्डियों के राजा तो नहीं होता, तो भी वे सब की सब दल बाँध बाँधकर चलती हैं;

BSB

28 and the lizard can be caught in one’s hands, yet it is found in the palaces of kings.

HINIRV

28 और छिपकली हाथ से पकड़ी तो जाती है, तो भी राजभवनों में रहती है।

BSB

29 There are three things that are stately in their stride, and four that are impressive in their walk:

HINIRV

29 तीन सुन्दर चलनेवाले प्राणी हैं; वरन् चार हैं, जिनकी चाल सुन्दर है:

BSB

30 a lion, mighty among beasts, refusing to retreat before anything;

HINIRV

30 सिंह जो सब पशुओं में पराक्रमी है, और किसी के डर से नहीं हटता;

BSB

31 a strutting rooster; a he-goat; and a king with his army around him.

HINIRV

31 शिकारी कुत्ता और बकरा, और अपनी सेना समेत राजा।

BSB

32 If you have foolishly exalted yourself or if you have plotted evil, put your hand over your mouth.

HINIRV

32 यदि तूने अपनी बढ़ाई करने की मूर्खता की, या कोई बुरी युक्ति बाँधी हो, तो अपने मुँह पर हाथ रख।

BSB

33 For as the churning of milk yields butter, and the twisting of the nose draws blood, so the stirring of anger brings forth strife.”

HINIRV

33 क्योंकि जैसे दूध के मथने से मक्खन और नाक के मरोड़ने से लहू निकलता है, वैसे ही क्रोध के भड़काने से झगड़ा उत्पन्न होता है।

Questions about Proverbs 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.