Proverbs 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 These are the words of Agur son of Jakeh—the burden that this man declared to Ithiel: “I am weary, O God, and worn out. | HINCV 1 याकेह के पुत्र आगूर का वक्तव्य—एक प्रकाशन ईथिएल के लिए. इस मनुष्य की घोषणा—ईथिएल और उकाल के लिए: |
| BSB 2 Surely I am the most ignorant of men, and I lack the understanding of a man. | HINCV 2 निःसंदेह, मैं इन्सान नहीं, जानवर जैसा हूं; मनुष्य के समान समझने की क्षमता भी खो चुका हूं. |
| BSB 3 I have not learned wisdom, and I have no knowledge of the Holy One. | HINCV 3 न तो मैं ज्ञान प्राप्त कर सका हूं, और न ही मुझमें महा पवित्र परमेश्वर को समझने की कोई क्षमता शेष रह गई है. |
| BSB 4 Who has ascended to heaven and come down? Who has gathered the wind in His hands? Who has bound up the waters in His cloak? Who has established all the ends of the earth? What is His name, and what is the name of His Son—surely you know! | HINCV 4 कौन है, जो स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया है? किसने वायु को अपनी मुट्ठी में एकत्र कर रखा है? किसने महासागर को वस्त्र में बांधकर रखा है? किसने पृथ्वी की सीमाएं स्थापित कर दी हैं? क्या है उनका नाम और क्या है उनके पुत्र का नाम? यदि आप जानते हैं! तो मुझे बता दीजिए. |
| BSB 5 Every word of God is flawless; He is a shield to those who take refuge in Him. | HINCV 5 “परमेश्वर का हर एक वचन प्रामाणिक एवं सत्य है; वही उनके लिए ढाल समान हैं जो उनमें आश्रय लेते हैं. |
| BSB 6 Do not add to His words, lest He rebuke you and prove you a liar. | HINCV 6 उनके वक्तव्य में कुछ भी न जोड़ा जाए ऐसा न हो कि तुम्हें उनकी फटकार सुननी पड़े और तुम झूठ प्रमाणित हो जाओ. |
| BSB 7 Two things I ask of You—do not refuse me before I die: | HINCV 7 “अपनी मृत्यु के पूर्व मैं आपसे दो आग्रह कर रहा हूं; मुझे इनसे वंचित न कीजिए. |
| BSB 8 Keep falsehood and deceitful words far from me. Give me neither poverty nor riches; feed me with the bread that is my portion. | HINCV 8 मुझसे वह सब अत्यंत दूर कर दीजिए, जो झूठ है, असत्य है; न तो मुझे निर्धनता में डालिए और न मुझे धन दीजिए, मात्र मुझे उतना ही भोजन प्रदान कीजिए, जितना आवश्यक है. |
| BSB 9 Otherwise, I may have too much and deny You, saying, ‘Who is the LORD?’ Or I may become poor and steal, profaning the name of my God. | HINCV 9 ऐसा न हो कि सम्पन्नता में मैं आपका त्याग ही कर दूं और कहने लगूं, ‘कौन है यह याहवेह?’ अथवा ऐसा न हो कि निर्धनता की स्थिति में मैं चोरी करने के लिए बाध्य हो जाऊं, और मेरे परमेश्वर के नाम को कलंकित कर बैठूं. |
| BSB 10 Do not slander a servant to his master, or he will curse you, and you will bear the guilt. | HINCV 10 “किसी सेवक के विरुद्ध उसके स्वामी के कान न भरना, ऐसा न हो कि वह सेवक तुम्हें शाप दे और तुम्हीं दोषी पाए जाओ. |
| BSB 11 There is a generation of those who curse their fathers and do not bless their mothers. | HINCV 11 “एक पीढ़ी ऐसी है, जो अपने ही पिता को शाप देती है, तथा उनके मुख से उनकी माता के लिए कोई भी धन्य उद्गार नहीं निकलते; |
| BSB 12 There is a generation of those who are pure in their own eyes and yet unwashed of their filth. | HINCV 12 कुछ की दृष्टि में उनका अपना चालचलन शुद्ध होता है किंतु वस्तुतः उनकी अपनी ही मलिनता से वे धुले हुए नहीं होते है; |
| BSB 13 There is a generation—how haughty are their eyes and pretentious are their glances— | HINCV 13 एक और समूह ऐसा है, आंखें गर्व से चढ़ी हुई तथा उन्नत भौंहें; |
| BSB 14 there is a generation whose teeth are swords and whose jaws are knives, devouring the oppressed from the earth and the needy from among men. | HINCV 14 कुछ वे हैं, जिनके दांत तलवार समान तथा जबड़ा चाकू समान हैं, कि पृथ्वी से उत्पीड़ितों को तथा निर्धनों को मनुष्यों के मध्य में से लेकर निगल जाएं. |
| BSB 15 The leech has two daughters: Give and Give. There are three things that are never satisfied, four that never say, ‘Enough!’: | HINCV 15 “जोंक की दो बेटियां हैं. जो चिल्लाकर कहती हैं, ‘और दो! और दो!’ “तीन वस्तुएं असंतुष्ट ही रहती है, वस्तुतः चार कभी नहीं कहती, ‘अब बस करो!’: |
| BSB 16 Sheol, the barren womb, land never satisfied with water, and fire that never says, ‘Enough!’ | HINCV 16 अधोलोक तथा बांझ की कोख; भूमि, जो जल से कभी तृप्त नहीं होती, और अग्नि, जो कभी नहीं कहती, ‘बस!’ |
| BSB 17 As for the eye that mocks a father and scorns obedience to a mother, may the ravens of the valley pluck it out and young vultures devour it. | HINCV 17 “वह नेत्र, जो अपने पिता का अनादर करते हैं, तथा जिसके लिए माता का आज्ञापालन घृणास्पद है, घाटी के कौवों द्वारा नोच-नोच कर निकाल लिया जाएगा, तथा गिद्धों का आहार हो जाएगा. |
| BSB 18 There are three things too wonderful for me, four that I cannot understand: | HINCV 18 “तीन वस्तुएं मेरे लिए अत्यंत विस्मयकारी हैं, वस्तुतः चार, जो मेरी समझ से सर्वथा परे हैं: |
| BSB 19 the way of an eagle in the sky, the way of a snake on a rock, the way of a ship at sea, and the way of a man with a maiden. | HINCV 19 आकाश में गरुड़ की उड़ान, चट्टान पर सर्प का रेंगना, महासागर पर जलयान का आगे बढ़ना, तथा पुरुष और स्त्री का पारस्परिक संबंध. |
| BSB 20 This is the way of an adulteress: She eats and wipes her mouth and says, ‘I have done nothing wrong.’ | HINCV 20 “व्यभिचारिणी स्त्री की चाल यह होती है: संभोग के बाद वह कहती है, ‘क्या विसंगत किया है मैंने.’ मानो उसने भोजन करके अपना मुख पोंछ लिया हो. |
| BSB 21 Under three things the earth trembles, under four it cannot bear up: | HINCV 21 “तीन परिस्थितियां ऐसी हैं, जिनमें पृथ्वी तक कांप उठती है; वस्तुतः चार इसे असहाय हैं: |
| BSB 22 a servant who becomes king, a fool who is filled with food, | HINCV 22 दास का राजा बन जाना, मूर्ख व्यक्ति का छक कर भोजन करना, |
| BSB 23 an unloved woman who marries, and a maidservant who supplants her mistress. | HINCV 23 पूर्णतः घिनौनी स्त्री का विवाह हो जाना तथा दासी का स्वामिनी का स्थान ले लेना. |
| BSB 24 Four things on earth are small, yet they are exceedingly wise: | HINCV 24 “पृथ्वी पर चार प्राणी ऐसे हैं, जो आकार में तो छोटे हैं, किंतु हैं अत्यंत बुद्धिमान: |
| BSB 25 The ants are creatures of little strength, yet they store up their food in the summer; | HINCV 25 चीटियों की गणना सशक्त प्राणियों में नहीं की जाती, फिर भी उनकी भोजन की इच्छा ग्रीष्मकाल में भी समाप्त नहीं होती; |
| BSB 26 the rock badgers are creatures of little power, yet they make their homes in the rocks; | HINCV 26 चट्टानों के निवासी बिज्जू सशक्त प्राणी नहीं होते, किंतु वे अपना आश्रय चट्टानों में बना लेते हैं; |
| BSB 27 the locusts have no king, yet they all advance in formation; | HINCV 27 अरबेह टिड्डियों का कोई शासक नहीं होता, फिर भी वे सैन्य दल के समान पंक्तियों में आगे बढ़ती हैं; |
| BSB 28 and the lizard can be caught in one’s hands, yet it is found in the palaces of kings. | HINCV 28 छिपकली, जो हाथ से पकड़े जाने योग्य लघु प्राणी है, किंतु इसका प्रवेश राजमहलों तक में होता है. |
| BSB 29 There are three things that are stately in their stride, and four that are impressive in their walk: | HINCV 29 “तीन हैं, जिनके चलने की शैली अत्यंत भव्य है, चार की गति अत्यंत प्रभावशाली है: |
| BSB 30 a lion, mighty among beasts, refusing to retreat before anything; | HINCV 30 सिंह, जो सभी प्राणियों में सबसे अधिक शक्तिमान है, वह किसी के कारण पीछे नहीं हटता; |
| BSB 31 a strutting rooster; a he-goat; and a king with his army around him. | HINCV 31 गर्वीली चाल चलता हुआ मुर्ग, बकरा, तथा अपनी सेना के साथ आगे बढ़ता हुआ राजा. |
| BSB 32 If you have foolishly exalted yourself or if you have plotted evil, put your hand over your mouth. | HINCV 32 “यदि तुम आत्मप्रशंसा की मूर्खता कर बैठे हो, अथवा तुमने कोई षड़्यंत्र गढ़ा है, तो अपना हाथ अपने मुख पर रख लो! |
| BSB 33 For as the churning of milk yields butter, and the twisting of the nose draws blood, so the stirring of anger brings forth strife.” | HINCV 33 जिस प्रकार दूध के मंथन से मक्खन तैयार होता है, और नाक पर घूंसे के प्रहार से रक्त निकलता है, उसी प्रकार क्रोध को भड़काने से कलह उत्पन्न होता है.” |
Questions about Proverbs 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.