Proverbs 31

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 These are the words of King Lemuel—the burden that his mother taught him:

HINCV

1 ये राजा लमूएल द्वारा प्रस्तुत नीति सूत्र हैं, जिनकी शिक्षा उन्हें उनकी माता द्वारा दी गई थी.

BSB

2 What shall I say, O my son? What, O son of my womb? What, O son of my vows?

HINCV

2 सुन, मेरे पुत्र! सुन, मेरे ही गर्भ से जन्मे पुत्र! सुन, मेरी प्रार्थनाओं के प्रत्युत्तर पुत्र!

BSB

3 Do not spend your strength on women or your vigor on those who ruin kings.

HINCV

3 अपना पौरुष स्त्रियों पर व्यय न करना और न अपने संसाधन उन पर लुटाना, जिन्होंने राजाओं तक के अवपात में योग दिया है.

BSB

4 It is not for kings, O Lemuel, it is not for kings to drink wine, or for rulers to crave strong drink,

HINCV

4 लमूएल, यह राजाओं के लिए कदापि उपयुक्त नहीं है, दाखमधु राजाओं के लिए सुसंगत नहीं है, शासकों के लिए मादक द्रव्यपान भला नहीं होता.

BSB

5 lest they drink and forget what is decreed, depriving all the oppressed of justice.

HINCV

5 ऐसा न हो कि वे पीकर कानून को भूल जाएं, और दीन दलितों से उनके अधिकार छीन लें.

BSB

6 Give strong drink to one who is perishing, and wine to the bitter in soul.

HINCV

6 मादक द्रव्य उन्हें दो, जो मरने पर हैं, दाखमधु उन्हें दो, जो घोर मन में उदास हैं!

BSB

7 Let him drink and forget his poverty, and remember his misery no more.

HINCV

7 वे पिएं तथा अपनी निर्धनता को भूल जाएं और उन्हें उनकी दुर्दशा का स्मरण न आएं.

BSB

8 Open your mouth for those with no voice, for the cause of all the dispossessed.

HINCV

8 उनके पक्ष में खड़े होकर उनके लिए न्याय प्रस्तुत करो, जो अपना पक्ष प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं.

BSB

9 Open your mouth, judge righteously, and defend the cause of the poor and needy.

HINCV

9 निडरतापूर्वक न्याय प्रस्तुत करो और बिना पक्षपात न्याय दो; निर्धनों और निर्धनों के अधिकारों की रक्षा करो. आलेफ़

BSB

10 A wife of noble character, who can find? She is far more precious than rubies.

HINCV

10 किसे उपलब्ध होती है उत्कृष्ट, गुणसंपन्‍न पत्नी? उसका मूल्य रत्नों से कहीं अधिक बढ़कर है. बैथ

BSB

11 The heart of her husband trusts in her, and he lacks nothing of value.

HINCV

11 उसका पति उस पर पूर्ण भरोसा करता है और उसके कारण उसके पति का मूल्य अपरिमित होता है. गिमेल

BSB

12 She brings him good and not harm all the days of her life.

HINCV

12 वह आजीवन अपने पति का हित ही करती है, बुरा कभी नहीं. दालेथ

BSB

13 She selects wool and flax and works with eager hands.

HINCV

13 वह खोज कर ऊन और पटसन ले आती है और हस्तकार्य में उसकी गहरी रुचि है.

BSB

14 She is like the merchant ships, bringing her food from afar.

HINCV

14 व्यापारिक जलयानों के समान, वह दूर-दूर जाकर भोज्य वस्तुओं का प्रबंध करती है. वाव

BSB

15 She rises while it is still night to provide food for her household and portions for her maidservants.

HINCV

15 रात्रि समाप्‍त भी नहीं होती, कि वह उठ जाती है; और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबंध करती तथा अपनी परिचारिकाओं को उनके काम संबंधी निर्देश देती है. ज़ईन

BSB

16 She appraises a field and buys it; from her earnings she plants a vineyard.

HINCV

16 वह जाकर किसी भूखण्ड को परखती है और उसे मोल ले लेती है; वह अपने अर्जित धन से द्राक्षावाटिका का रोपण करती है. ख़ेथ

BSB

17 She girds herself with strength and shows that her arms are strong.

HINCV

17 वह कमर कसकर तत्परतापूर्वक कार्य में जुट जाती है; और उसकी बाहें सशक्त रहती हैं. टेथ

BSB

18 She sees that her gain is good, and her lamp is not extinguished at night.

HINCV

18 उसे यह बोध रहता है कि उसका लाभांश ऊंचा रहे, रात्रि में भी उसकी समृद्धि का दीप बुझने नहीं पाता. योध

BSB

19 She stretches out her hands to the distaff and grasps the spindle with her fingers.

HINCV

19 वह चरखे पर कार्य करने के लिए बैठती है और उसके हाथ तकली पर चलने लगते हैं. काफ़

BSB

20 She opens her arms to the poor and reaches out her hands to the needy.

HINCV

20 उसके हाथ निर्धनों की ओर बढ़ते हैं और वह निर्धनों की सहायता करती है. लामेध

BSB

21 When it snows, she has no fear for her household, for they are all clothed in scarlet.

HINCV

21 शीतकाल का आगमन उसके परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं होता; क्योंकि उसके समस्त परिवार के लिए पर्याप्‍त ऊनी वस्त्र तैयार रहते हैं. मेम

BSB

22 She makes coverings for her bed; her clothing is fine linen and purple.

HINCV

22 वह अपने लिए बाह्य ऊनी वस्त्र भी तैयार रखती है; उसके सभी वस्त्र उत्कृष्ट तथा भव्य ही होते हैं. नून

BSB

23 Her husband is known at the city gates, where he sits among the elders of the land.

HINCV

23 जब राज्य परिषद का सत्र होता है, तब प्रमुखों में उसका पति अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है. सामेख

BSB

24 She makes linen garments and sells them; she delivers sashes to the merchants.

HINCV

24 वह पटसन के वस्त्र बुनकर उनका विक्रय कर देती है, तथा व्यापारियों को दुपट्टे बेचती है. अयिन

BSB

25 Strength and honor are her clothing, and she can laugh at the days to come.

HINCV

25 वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है; भविष्य की आशा में उसका उल्लास है. पे

BSB

26 She opens her mouth with wisdom, and faithful instruction is on her tongue.

HINCV

26 उसके मुख से विद्वत्तापूर्ण वचन ही बोले जाते हैं, उसके वचन कृपा-प्रेरित होते हैं. त्सादे

BSB

27 She watches over the affairs of her household and does not eat the bread of idleness.

HINCV

27 वह अपने परिवार की गतिविधि पर नियंत्रण रखती है और आलस्य का भोजन उसकी चर्या में है ही नहीं. क़ौफ़

BSB

28 Her children rise up and call her blessed; her husband praises her as well:

HINCV

28 प्रातःकाल उठकर उसके बालक उसकी प्रशंसा करते हैं; उसका पति इन शब्दों में उसकी प्रशंसा करते नहीं थकता: रेश

BSB

29 “Many daughters have done noble things, but you surpass them all!”

HINCV

29 “अनेक स्त्रियों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं, किंतु तुम उन सबसे उत्कृष्ट हो.” शीन

BSB

30 Charm is deceptive and beauty is fleeting, but a woman who fears the LORD is to be praised.

HINCV

30 आकर्षण एक झूठ है और सौंदर्य द्रुत गति से उड़ जाता है; किंतु जिस स्त्री में याहवेह के प्रति श्रद्धा विद्यमान है, वह प्रशंसनीय रहेगी. ताव

BSB

31 Give her the fruit of her hands, and let her works praise her at the gates.

HINCV

31 उसके परिश्रम का श्रेय उसे दिया जाए, और उसके कार्य नगर में घोषित किए जाएं.

Questions about Proverbs 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.