Proverbs 31

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the words of King Lemuel—the burden that his mother taught him:

HINIRV

1 लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए।

BSB

2 What shall I say, O my son? What, O son of my womb? What, O son of my vows?

HINIRV

2 हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र!

BSB

3 Do not spend your strength on women or your vigor on those who ruin kings.

HINIRV

3 अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष खा जाती हैं।

BSB

4 It is not for kings, O Lemuel, it is not for kings to drink wine, or for rulers to crave strong drink,

HINIRV

4 हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;

BSB

5 lest they drink and forget what is decreed, depriving all the oppressed of justice.

HINIRV

5 ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ और किसी दुःखी के हक़ को मारें।

BSB

6 Give strong drink to one who is perishing, and wine to the bitter in soul.

HINIRV

6 मदिरा उसको पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मनवालों को ही देना;

BSB

7 Let him drink and forget his poverty, and remember his misery no more.

HINIRV

7 जिससे वे पीकर अपनी दरिद्रता को भूल जाएँ और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।

BSB

8 Open your mouth for those with no voice, for the cause of all the dispossessed.

HINIRV

8 गूँगे के लिये अपना मुँह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

BSB

9 Open your mouth, judge righteously, and defend the cause of the poor and needy.

HINIRV

9 अपना मुँह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।

BSB

10 A wife of noble character, who can find? She is far more precious than rubies.

HINIRV

10 भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है।

BSB

11 The heart of her husband trusts in her, and he lacks nothing of value.

HINIRV

11 उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी नहीं होती।

BSB

12 She brings him good and not harm all the days of her life.

HINIRV

12 वह अपने जीवन के सारे दिनों में उससे बुरा नहीं, वरन् भला ही व्यवहार करती है।

BSB

13 She selects wool and flax and works with eager hands.

HINIRV

13 वह ऊन और सन ढूँढ़ ढूँढ़कर, अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है।

BSB

14 She is like the merchant ships, bringing her food from afar.

HINIRV

14 वह व्यापार के जहाजों के समान अपनी भोजनवस्तुएँ दूर से मँगवाती है।

BSB

15 She rises while it is still night to provide food for her household and portions for her maidservants.

HINIRV

15 वह रात ही को उठ बैठती है, और अपने घराने को भोजन खिलाती है और अपनी दासियों को अलग-अलग काम देती है।

BSB

16 She appraises a field and buys it; from her earnings she plants a vineyard.

HINIRV

16 वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।

BSB

17 She girds herself with strength and shows that her arms are strong.

HINIRV

17 वह अपनी कमर को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है। (लूका 12:35)

BSB

18 She sees that her gain is good, and her lamp is not extinguished at night.

HINIRV

18 वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है। रात को उसका दिया नहीं बुझता।

BSB

19 She stretches out her hands to the distaff and grasps the spindle with her fingers.

HINIRV

19 वह अटेरन में हाथ लगाती है, और चरखा पकड़ती है।

BSB

20 She opens her arms to the poor and reaches out her hands to the needy.

HINIRV

20 वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है, और दरिद्र को सम्भालने के लिए हाथ बढ़ाती है।

BSB

21 When it snows, she has no fear for her household, for they are all clothed in scarlet.

HINIRV

21 वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहनते हैं।

BSB

22 She makes coverings for her bed; her clothing is fine linen and purple.

HINIRV

22 वह तकिये बना लेती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंगनी रंग के होते हैं।

BSB

23 Her husband is known at the city gates, where he sits among the elders of the land.

HINIRV

23 जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है, तब उसका सम्मान होता है।

BSB

24 She makes linen garments and sells them; she delivers sashes to the merchants.

HINIRV

24 वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्यापारी को कमरबन्द देती है।

BSB

25 Strength and honor are her clothing, and she can laugh at the days to come.

HINIRV

25 वह बल और प्रताप का पहरावा पहने रहती है, और आनेवाले काल के विषय पर हँसती है ।

BSB

26 She opens her mouth with wisdom, and faithful instruction is on her tongue.

HINIRV

26 वह बुद्धि की बात बोलती है, और उसके वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

BSB

27 She watches over the affairs of her household and does not eat the bread of idleness.

HINIRV

27 वह अपने घराने के चाल चलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।

BSB

28 Her children rise up and call her blessed; her husband praises her as well:

HINIRV

28 उसके पुत्र उठ उठकर उसको धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठकर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:

BSB

29 “Many daughters have done noble things, but you surpass them all!”

HINIRV

29 “बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे-अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभी में श्रेष्ठ है।”

BSB

30 Charm is deceptive and beauty is fleeting, but a woman who fears the LORD is to be praised.

HINIRV

30 शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है, परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी।

BSB

31 Give her the fruit of her hands, and let her works praise her at the gates.

HINIRV

31 उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी।

Questions about Proverbs 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.