Proverbs 29

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A man who remains stiff-necked after much reproof will suddenly be shattered beyond recovery.

HINCV

1 वह, जिसे बार-बार डांट पड़ती रहती है, फिर भी अपना हठ नहीं छोड़ता, उस पर विनाश अचानक रूप से टूट पड़ेगा और वह पुनः उठ न सकेगा.

BSB

2 When the righteous flourish, the people rejoice, but when the wicked rule, the people groan.

HINCV

2 जब खरे की संख्या में वृद्धि होती है, लोगों में हर्ष की लहर दौड़ जाती है; किंतु जब दुष्ट शासन करने लगते हैं, तब प्रजा कराहने लगती है.

BSB

3 A man who loves wisdom brings joy to his father, but a companion of prostitutes squanders his wealth.

HINCV

3 बुद्धि से प्रेम करनेवाला पुत्र अपने पिता के हर्ष का विषय होता है, किंतु जो वेश्याओं में संलिप्‍त रहता है वह अपनी संपत्ति उड़ाता जाता है.

BSB

4 By justice a king brings stability to the land, but a man who exacts tribute demolishes it.

HINCV

4 न्याय्यता पर ही राजा अपने राष्ट्र का निर्माण करता है, किंतु वह, जो जनता को करो के बोझ से दबा देता है, राष्ट्र के विनाश को आमंत्रित करता है.

BSB

5 A man who flatters his neighbor spreads a net for his feet.

HINCV

5 जो अपने पड़ोसियों की चापलूसी करता है, वह अपने पड़ोसी के पैरों के लिए जाल बिछा रहा होता है.

BSB

6 An evil man is caught by his own sin, but a righteous one sings and rejoices.

HINCV

6 दुष्ट अपने ही अपराधों में उलझा रहता है, किंतु धर्मी सदैव उल्‍लसित हो गीत गाता रहता है.

BSB

7 The righteous consider the cause of the poor, but the wicked have no regard for such concerns.

HINCV

7 धर्मी को सदैव निर्धन के अधिकारों का बोध रहता है, किंतु दुष्ट को इस विषय का ज्ञान ही नहीं होता.

BSB

8 Mockers inflame a city, but the wise turn away anger.

HINCV

8 ठट्ठा करनेवाले नगर को अग्नि लगाते हैं, किंतु बुद्धिमान ही कोप को शांत करते हैं.

BSB

9 If a wise man goes to court with a fool, there will be raving and laughing with no resolution.

HINCV

9 यदि बुद्धिमान व्यक्ति किसी मूर्ख को न्यायालय ले जाता है, तो विवाद न तो शीघ्र क्रोधी होने से सुलझता है न ही हंसी में उड़ा देने से.

BSB

10 Men of bloodshed hate a blameless man, but the upright care for his life.

HINCV

10 खून के प्यासे हिंसक व्यक्ति खराई से घृणा करते हैं, वे धर्मी के प्राणों के प्यासे हो जाते हैं.

BSB

11 A fool vents all his anger, but a wise man holds it back.

HINCV

11 क्रोध में मूर्ख व्यक्ति अनियंत्रित हो जाता है, किंतु बुद्धिमान संयमपूर्वक शांत बना रहता है.

BSB

12 If a ruler listens to lies, all his officials will be wicked.

HINCV

12 यदि शासक असत्य को सुनने लगता है, उसके सभी मंत्री कुटिल बन जाते हैं.

BSB

13 The poor man and the oppressor have this in common: The LORD gives light to the eyes of both.

HINCV

13 अत्याचारी और निर्धन व्यक्ति में एक साम्य अवश्य है: दोनों ही को याहवेह ने दृष्टि प्रदान की है.

BSB

14 A king who judges the poor with fairness—his throne will be established forever.

HINCV

14 यदि राजा पूर्ण खराई में निर्धन का न्याय करता है, उसका सिंहासन स्थायी रहता है.

BSB

15 A rod of correction imparts wisdom, but a child left to himself disgraces his mother.

HINCV

15 ज्ञानोदय के साधन हैं डांट और छड़ी, किंतु जिस बालक पर ये प्रयुक्त न हुए हों, वह माता की लज्जा का कारण हो जाता है.

BSB

16 When the wicked thrive, rebellion increases; but the righteous will see their downfall.

HINCV

16 दुष्टों की संख्या में वृद्धि अपराध दर में वृद्धि करती है, किंतु धर्मी उनके पतन के दर्शक होते हैं.

BSB

17 Discipline your son, and he will give you rest; he will bring delight to your soul.

HINCV

17 अपने पुत्र को अनुशासन में रखो कि तुम्हारा भविष्य सुखद हो; वही तुम्हारे हृदय को आनंदित रखेगा.

BSB

18 Where there is no vision, the people cast off restraint; but blessed is he who keeps the Law.

HINCV

18 भविष्य के दर्शन के अभाव में लोग प्रतिबन्ध तोड़ फेंकते हैं; किंतु धन्य होता है वह, जो नियमों का पालन करता है.

BSB

19 A servant cannot be corrected by words alone; though he understands, he will not respond.

HINCV

19 सेवकों के अनुशासन के लिए मात्र शब्द निर्देश पर्याप्‍त नहीं होता; वे इसे समझ अवश्य लेंगे, किंतु इसका पालन नहीं करेंगे.

BSB

20 Do you see a man who speaks in haste? There is more hope for a fool than for him.

HINCV

20 एक मूर्ख व्यक्ति से उस व्यक्ति की अपेक्षा अधिक आशा की जा सकती है, जो बिना विचार अपना मत दे देता है.

BSB

21 A servant pampered from his youth will bring grief in the end.

HINCV

21 यदि सेवक को बाल्यकाल से ही जो भी चाहे दिया जाए, तो अंततः वह घमंडी हो जाएगा.

BSB

22 An angry man stirs up dissension, and a hot-tempered man abounds in transgression.

HINCV

22 शीघ्र क्रोधी व्यक्ति कलह करनेवाला होता है, और अनियंत्रित क्रोध का दास अनेक अपराध कर बैठता है.

BSB

23 A man’s pride will bring him low, but a humble spirit will obtain honor.

HINCV

23 अहंकार ही व्यक्ति के पतन का कारण होता है, किंतु वह, जो आत्मा में विनम्र है, सम्मानित किया जाता है.

BSB

24 A partner to a thief hates his own soul; he receives the oath but does not testify.

HINCV

24 जो चोर का साथ देता है, वह अपने ही प्राणों का शत्रु होता है; वह न्यायालय में सबके द्वारा शापित किया जाता है, किंतु फिर भी सत्य प्रकट नहीं कर सकता.

BSB

25 The fear of man is a snare, but whoever trusts in the LORD is set securely on high.

HINCV

25 लोगों से भयभीत होना उलझन प्रमाणित होता है, किंतु जो कोई याहवेह पर भरोसा रखता है, सुरक्षित रहता है.

BSB

26 Many seek the ruler’s favor, but a man receives justice from the LORD.

HINCV

26 शासक के प्रिय पात्र सभी बनना चाहते हैं, किंतु वास्तविक न्याय याहवेह के द्वारा निष्पन्‍न होता है.

BSB

27 An unjust man is detestable to the righteous, and one whose way is upright is detestable to the wicked.

HINCV

27 अन्यायी खरे के लिए तुच्छ होते हैं; किंतु वह, जिसका चालचलन खरा है, दुष्टों के लिए तुच्छ होता है.

Questions about Proverbs 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.