Proverbs 28

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The wicked flee when no one pursues, but the righteous are as bold as a lion.

HINCV

1 जब कोई पीछा नहीं भी कर रहा होता, तब भी दुर्जन व्यक्ति भागता रहता है, किंतु धर्मी वैसे ही निडर होते हैं, जैसे सिंह.

BSB

2 A land in rebellion has many rulers, but a man of understanding and knowledge maintains order.

HINCV

2 राष्ट्र में अराजकता फैलने पर अनेक शासक उठ खड़े होते हैं, किंतु बुद्धिमान शासक के शासन में स्थायी सुव्यवस्था बनी रहती है.

BSB

3 A destitute leader who oppresses the poor is like a driving rain that leaves no food.

HINCV

3 वह शासक, जो निर्धनों को उत्पीड़ित करता है, ऐसी घनघोर वृष्टि-समान है, जो समस्त उपज को नष्ट कर जाती है.

BSB

4 Those who forsake the law praise the wicked, but those who keep the law resist them.

HINCV

4 कानून को नहीं मानने वाला व्यक्ति दुर्जनों की प्रशंसा करते नहीं थकते, किंतु वे, जो सामाजिक सुव्यवस्था का निर्वाह करते हैं, ऐसों का प्रतिरोध करते हैं.

BSB

5 Evil men do not understand justice, but those who seek the LORD comprehend fully.

HINCV

5 दुष्ट लोग न्याय का मूल्य नहीं समझ सकते, किंतु याहवेह के अभिलाषी इसे उत्तम रीति से पहचानते हैं.

BSB

6 Better a poor man who walks with integrity than a rich man whose ways are perverse.

HINCV

6 खराई का चलनेवाला निर्धन उस धनी से कहीं उत्तम है जिसकी जीवनशैली कुटिल है.

BSB

7 A discerning son keeps the law, but a companion of gluttons disgraces his father.

HINCV

7 नियमों का पालन करता है बुद्धिमान संतान, किंतु पेटू का साथी अपने पिता को लज्जा लाता है.

BSB

8 He who increases his wealth by interest and usury lays it up for one who is kind to the poor.

HINCV

8 जो कोई अपनी संपत्ति की वृद्धि अतिशय ब्याज लेकर करता है, वह इसे उस व्यक्ति के लिए संचित कर रहा होता है, जो निर्धनों को उदारतापूर्वक देता रहता है.

BSB

9 Whoever turns his ear away from hearing the law, even his prayer is detestable.

HINCV

9 जो व्यक्ति नियम-व्यवस्था का परित्याग करता है, उसकी प्रार्थना भी परमेश्वर के लिए घृणित हो जाती है.

BSB

10 He who leads the upright along the path of evil will fall into his own pit, but the blameless will inherit what is good.

HINCV

10 जो कोई किसी धर्मी को भटका कर विसंगत चालचलन के लिए उकसाता है वह अपने ही जाल में फंस जाएगा, किंतु खरे व्यक्ति का प्रतिफल सुखद होता है.

BSB

11 A rich man is wise in his own eyes, but a poor man with discernment sees through him.

HINCV

11 अपने ही विचार में धनाढ्य स्वयं को बुद्धिमान मानता है; जो गरीब और समझदार है, वह देखता है कि धनवान कितना भ्रमित है.

BSB

12 When the righteous triumph, there is great glory, but when the wicked rise, men hide themselves.

HINCV

12 धर्मी व्यक्ति की विजय पर अतिशय आनंद मनाया जाता है; किंतु जब दुष्ट उन्‍नत होने लगते हैं, प्रजा छिप जाती है.

BSB

13 He who conceals his sins will not prosper, but whoever confesses and renounces them will find mercy.

HINCV

13 जो अपने अपराध को छिपाए रखता है, वह समृद्ध नहीं हो पाता, किंतु वह, जो अपराध स्वीकार कर उनका परित्याग कर देता है, उस पर कृपा की जाएगी.

BSB

14 Blessed is the man who is always reverent, but he who hardens his heart falls into trouble.

HINCV

14 धन्य होता है वह व्यक्ति जिसके हृदय में याहवेह के प्रति श्रद्धा सर्वदा रहती है, किंतु जो अपने हृदय को कठोर बनाए रखता है, विपदा में जा पड़ता है.

BSB

15 Like a roaring lion or a charging bear is a wicked ruler over a helpless people.

HINCV

15 निर्धनों के प्रति दुष्ट शासक का व्यवहार वैसा ही होता है जैसा दहाड़ते हुए सिंह अथवा आक्रामक रीछ का.

BSB

16 A leader who lacks judgment is also a great oppressor, but he who hates dishonest profit will prolong his days.

HINCV

16 एक शासक जो समझदार नहीं, अपनी प्रजा को उत्पीड़ित करता है, किंतु वह, जिसे अनुचित अप्रिय है, आयुष्मान होता है.

BSB

17 A man burdened by bloodguilt will flee into the Pit; let no one support him.

HINCV

17 यदि किसी की अंतरात्मा पर मनुष्य हत्या का बोझ है वह मृत्युपर्यंत छिपता और भागता रहेगा; यह उपयुक्त नहीं कि कोई उसकी सहायता करे.

BSB

18 He who walks with integrity will be kept safe, but whoever is perverse in his ways will suddenly fall.

HINCV

18 जिसका चालचलन खराईपूर्ण है, वह विपत्तियों से बचा रहेगा, किंतु जिसके चालचलन में कुटिलता है, शीघ्र ही पतन के गर्त में जा गिरेगा.

BSB

19 The one who works his land will have plenty of food, but whoever chases fantasies will have his fill of poverty.

HINCV

19 जो किसान अपनी भूमि की जुताई-गुड़ाई करता रहता है, उसे भोजन का अभाव नहीं होता, किंतु जो व्यर्थ कार्यों में समय नष्ट करता है, निर्बुद्धि प्रमाणित होता है.

BSB

20 A faithful man will abound with blessings, but one eager to be rich will not go unpunished.

HINCV

20 खरे व्यक्ति को प्रचुरता में आशीषें प्राप्‍त होती रहती है, किंतु जो शीघ्र ही धनाढ्य होने की धुन में रहता है, वह दंड से बच न सकेगा.

BSB

21 To show partiality is not good, yet a man will do wrong for a piece of bread.

HINCV

21 पक्षपात भयावह होता है. फिर भी यह संभव है कि मनुष्य मात्र रोटी के एक टुकड़े को प्राप्‍त करने के लिए अपराध कर बैठे.

BSB

22 A stingy man hastens after wealth and does not know that poverty awaits him.

HINCV

22 कंजूस व्यक्ति को धनाढ्य हो जाने की उतावली होती है, जबकि उन्हें यह अन्देशा ही नहीं होता, कि उसका निर्धन होना निर्धारित है.

BSB

23 He who rebukes a man will later find more favor than one who flatters with his tongue.

HINCV

23 अंततः कृपापात्र वही बन जाएगा, जो किसी को किसी भूल के लिए डांटता है, वह नहीं, जो चापलूसी करता रहता है.

BSB

24 He who robs his father or mother, saying, “It is not wrong,” is a companion to the man who destroys.

HINCV

24 जो अपने माता-पिता से संपत्ति छीनकर यह कहता है, “इसमें मैंने कुछ भी अनुचित नहीं किया है,” लुटेरों का सहयोगी होता है.

BSB

25 A greedy man stirs up strife, but he who trusts in the LORD will prosper.

HINCV

25 लोभी व्यक्ति कलह उत्पन्‍न करा देता है, किंतु समृद्ध वह हो जाता है, जिसने याहवेह पर भरोसा रखा है.

BSB

26 He who trusts in himself is a fool, but one who walks in wisdom will be safe.

HINCV

26 मूर्ख होता है वह, जो मात्र अपनी ही बुद्धि पर भरोसा रखता है, किंतु सुरक्षित वह बना रहता है, जो अपने निर्णय विद्वत्ता में लेता है.

BSB

27 Whoever gives to the poor will not be in need, but he who hides his eyes will receive many curses.

HINCV

27 जो निर्धनों को उदारतापूर्वक दान देता है, उसे अभाव कभी नहीं होता, किंतु वह, जो दान करने से कतराता है अनेक ओर से शापित हो जाता है.

BSB

28 When the wicked come to power, people hide themselves; but when they perish, the righteous flourish.

HINCV

28 दुष्टों का उत्थान लोगों को छिपने के लिए विवश कर देता है; किंतु दुष्ट नष्ट हो जाते हैं, खरे की वृद्धि होने लगती है.

Questions about Proverbs 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.