Proverbs 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When you sit down to dine with a ruler, consider carefully what is set before you,

HINIRV

1 जब तू किसी हाकिम के संग भोजन करने को बैठे, तब इस बात को मन लगाकर सोचना कि मेरे सामने कौन है?

BSB

2 and put a knife to your throat if you possess a great appetite.

HINIRV

2 और यदि तू अधिक खानेवाला हो, तो थोड़ा खाकर भूखा उठ जाना।

BSB

3 Do not crave his delicacies, for that food is deceptive.

HINIRV

3 उसकी स्वादिष्ट भोजनवस्तुओं की लालसा न करना, क्योंकि वह धोखे का भोजन है।

BSB

4 Do not wear yourself out to get rich; be wise enough to restrain yourself.

HINIRV

4 धनी होने के लिये परिश्रम न करना; अपनी समझ का भरोसा छोड़ना। (1 तीमु. 6:9)

BSB

5 When you glance at wealth, it disappears, for it makes wings for itself and flies like an eagle to the sky.

HINIRV

5 जब तू अपनी दृष्टि धन पर लगाएगा, वह चला जाएगा, वह उकाब पक्षी के समान पंख लगाकर, निःसन्देह आकाश की ओर उड़ जाएगा।

BSB

6 Do not eat the bread of a stingy man, and do not crave his delicacies;

HINIRV

6 जो डाह से देखता है, उसकी रोटी न खाना, और न उसकी स्वादिष्ट भोजनवस्तुओं की लालसा करना;

BSB

7 for he is keeping track, inwardly counting the cost. “Eat and drink,” he says to you, but his heart is not with you.

HINIRV

7 क्योंकि वह ऐसा व्यक्ति है, जो भोजन के कीमत की गणना करता है। वह तुझ से कहता तो है, खा और पी, परन्तु उसका मन तुझ से लगा नहीं है।

BSB

8 You will vomit up what little you have eaten and waste your pleasant words.

HINIRV

8 जो कौर तूने खाया हो, उसे उगलना पड़ेगा, और तू अपनी मीठी बातों का फल खोएगा।

BSB

9 Do not speak to a fool, for he will despise the wisdom of your words.

HINIRV

9 मूर्ख के सामने न बोलना, नहीं तो वह तेरे बुद्धि के वचनों को तुच्छ जानेगा।

BSB

10 Do not move an ancient boundary stone or encroach on the fields of the fatherless,

HINIRV

10 पुरानी सीमाओं को न बढ़ाना, और न अनाथों के खेत में घुसना;

BSB

11 for their Redeemer is strong; He will take up their case against you.

HINIRV

11 क्योंकि उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; उनका मुकद्दमा तेरे संग वही लड़ेगा।

BSB

12 Apply your heart to instruction and your ears to words of knowledge.

HINIRV

12 अपना हृदय शिक्षा की ओर, और अपने कान ज्ञान की बातों की ओर लगाना।

BSB

13 Do not withhold discipline from a child; although you strike him with a rod, he will not die.

HINIRV

13 लड़के की ताड़ना न छोड़ना; क्योंकि यदि तू उसको छड़ी से मारे, तो वह न मरेगा।

BSB

14 Strike him with a rod, and you will deliver his soul from Sheol.

HINIRV

14 तू उसको छड़ी से मारकर उसका प्राण अधोलोक से बचाएगा।

BSB

15 My son, if your heart is wise, my own heart will indeed rejoice.

HINIRV

15 हे मेरे पुत्र, यदि तू बुद्धिमान हो, तो मेरा ही मन आनन्दित होगा।

BSB

16 My inmost being will rejoice when your lips speak what is right.

HINIRV

16 और जब तू सीधी बातें बोले, तब मेरा मन प्रसन्न होगा।

BSB

17 Do not let your heart envy sinners, but always continue in the fear of the LORD.

HINIRV

17 तू पापियों के विषय मन में डाह न करना, दिन भर यहोवा का भय मानते रहना।

BSB

18 For surely there is a future, and your hope will not be cut off.

HINIRV

18 क्योंकि अन्त में फल होगा, और तेरी आशा न टूटेगी।

BSB

19 Listen, my son, and be wise, and guide your heart on the right course.

HINIRV

19 हे मेरे पुत्र, तू सुनकर बुद्धिमान हो, और अपना मन सुमार्ग में सीधा चला।

BSB

20 Do not join those who drink too much wine or gorge themselves on meat.

HINIRV

20 दाखमधु के पीनेवालों में न होना, न माँस के अधिक खानेवालों की संगति करना;

BSB

21 For the drunkard and the glutton will come to poverty, and drowsiness will clothe them in rags.

HINIRV

21 क्योंकि पियक्कड़ और पेटू दरिद्र हो जाएँगे, और उनका क्रोध उन्हें चिथड़े पहनाएगी।

BSB

22 Listen to your father who gave you life, and do not despise your mother when she is old.

HINIRV

22 अपने जन्मानेवाले पिता की सुनना, और जब तेरी माता बुढ़िया हो जाए, तब भी उसे तुच्छ न जानना।

BSB

23 Invest in truth and never sell it—in wisdom and instruction and understanding.

HINIRV

23 सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं; और बुद्धि और शिक्षा और समझ को भी मोल लेना।

BSB

24 The father of a righteous man will greatly rejoice, and he who fathers a wise son will delight in him.

HINIRV

24 धर्मी का पिता बहुत मगन होता है; और बुद्धिमान का जन्मानेवाला उसके कारण आनन्दित होता है।

BSB

25 May your father and mother be glad, and may she who gave you birth rejoice!

HINIRV

25 तेरे कारण तेरे माता-पिता आनन्दित और तेरी जननी मगन हो।

BSB

26 My son, give me your heart, and let your eyes delight in my ways.

HINIRV

26 हे मेरे पुत्र, अपना मन मेरी ओर लगा, और तेरी दृष्टि मेरे चाल चलन पर लगी रहे।

BSB

27 For a prostitute is a deep pit, and an adulteress is a narrow well.

HINIRV

27 वेश्या गहरा गड्ढा ठहरती है; और पराई स्त्री सकेत कुएँ के समान है।

BSB

28 Like a robber she lies in wait and multiplies the faithless among men.

HINIRV

28 वह डाकू के समान घात लगाती है, और बहुत से मनुष्यों को विश्वासघाती बना देती है।

BSB

29 Who has woe? Who has sorrow? Who has contentions? Who has complaints? Who has needless wounds? Who has bloodshot eyes?

HINIRV

29 कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय, हाय? कौन झगड़े-रगड़े में फँसता है? कौन बक-बक करता है? किसके अकारण घाव होते हैं? किसकी आँखें लाल हो जाती हैं?

BSB

30 Those who linger over wine, who go to taste mixed drinks.

HINIRV

30 उनकी जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूँढ़ने को जाते हैं।

BSB

31 Do not gaze at wine while it is red, when it sparkles in the cup and goes down smoothly.

HINIRV

31 जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उसको न देखना। (इफिसियों 5:18)

BSB

32 In the end it bites like a snake and stings like a viper.

HINIRV

32 क्योंकि अन्त में वह सर्प के समान डसता है, और करैत के समान काटता है।

BSB

33 Your eyes will see strange things, and your mind will utter perversities.

HINIRV

33 तू विचित्र वस्तुएँ देखेगा, और उलटी-सीधी बातें बकता रहेगा।

BSB

34 You will be like one sleeping on the high seas or lying on the top of a mast:

HINIRV

34 और तू समुद्र के बीच लेटनेवाले या मस्तूल के सिरे पर सोनेवाले के समान रहेगा।

BSB

35 “They struck me, but I feel no pain! They beat me, but I did not know it! When can I wake up to search for another drink?”

HINIRV

35 तू कहेगा कि मैंने मार तो खाई, परन्तु दुःखित न हुआ; मैं पिट तो गया, परन्तु मुझे कुछ सुधि न थी। मैं होश में कब आऊँ? मैं तो फिर मदिरा ढूँढ़ूगा।

Questions about Proverbs 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.