Psalms 111

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! I will give thanks to the LORD with all my heart in the council of the upright and in the assembly.

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो। मैं सीधे लोगों की गोष्ठी में और मण्डली में भी सम्पूर्ण मन से यहोवा का धन्यवाद करूँगा।

BSB

2 Great are the works of the LORD; they are pondered by all who delight in them.

HINIRV

2 यहोवा के काम बड़े हैं, जितने उनसे प्रसन्न रहते हैं, वे उन पर ध्यान लगाते हैं। (भज. 143:5)

BSB

3 Splendid and majestic is His work; His righteousness endures forever.

HINIRV

3 उसके काम वैभवशाली और ऐश्वर्यमय होते हैं, और उसका धर्म सदा तक बना रहेगा।

BSB

4 He has caused His wonders to be remembered; the LORD is gracious and compassionate.

HINIRV

4 उसने अपने आश्चर्यकर्मों का स्मरण कराया है; यहोवा अनुग्रहकारी और दयावन्त है। (भज. 86:5)

BSB

5 He provides food for those who fear Him; He remembers His covenant forever.

HINIRV

5 उसने अपने डरवैयों को आहार दिया है; वह अपनी वाचा को सदा तक स्मरण रखेगा।

BSB

6 He has shown His people the power of His works by giving them the inheritance of the nations.

HINIRV

6 उसने अपनी प्रजा को जाति-जाति का भाग देने के लिये, अपने कामों का प्रताप दिखाया है ।

BSB

7 The works of His hands are truth and justice; all His precepts are trustworthy.

HINIRV

7 सच्चाई और न्याय उसके हाथों के काम हैं; उसके सब उपदेश विश्वासयोग्य हैं,

BSB

8 They are upheld forever and ever, enacted in truth and uprightness.

HINIRV

8 वे सदा सर्वदा अटल रहेंगे, वे सच्चाई और सिधाई से किए हुए हैं।

BSB

9 He has sent redemption to His people; He has ordained His covenant forever; holy and awesome is His name.

HINIRV

9 उसने अपनी प्रजा का उद्धार किया है; उसने अपनी वाचा को सदा के लिये ठहराया है। उसका नाम पवित्र और भययोग्य है। (लूका 1:49,68)

BSB

10 The fear of the LORD is the beginning of wisdom; all who follow His precepts gain rich understanding. His praise endures forever!

HINIRV

10 बुद्धि का मूल यहोवा का भय है; जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, उनकी समझ अच्छी होती है। उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी।

Questions about Psalms 111? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.