Psalms 118
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever. | HINCV 1 याहवेह का धन्यवाद करो, क्योंकि वे भले हैं, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 2 Let Israel say, “His loving devotion endures forever.” | HINCV 2 इस्राएल यह नारा लगाए: “सनातन है उनकी करुणा.” |
| BSB 3 Let the house of Aaron say, “His loving devotion endures forever.” | HINCV 3 अहरोन के परिवार का यह नारा हो: “सनातन है उनकी करुणा” |
| BSB 4 Let those who fear the LORD say, “His loving devotion endures forever.” | HINCV 4 याहवेह के समस्त श्रद्धालुओं का यह नारा हो: “सनातन है उनकी करुणा.” |
| BSB 5 In my distress I called to the LORD, and He answered and set me free. | HINCV 5 अपने संकट की स्थिति में मैंने याहवेह को पुकारा; और प्रत्युत्तर में वे मुझे एक विशाल स्थान पर ले आये. |
| BSB 6 The LORD is on my side; I will not be afraid. What can man do to me? | HINCV 6 मुझे कोई भय न होगा, क्योंकि याहवेह मेरे साथ हैं. मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है? |
| BSB 7 The LORD is on my side; He is my helper. Therefore I will look in triumph on those who hate me. | HINCV 7 मेरे साथ याहवेह हैं; वह मेरे सहायक हैं. मैं स्वयं अपने शत्रुओं का पराजय देखूंगा. |
| BSB 8 It is better to take refuge in the LORD than to trust in man. | HINCV 8 मनुष्य पर भरोसा करने की अपेक्षा याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है. |
| BSB 9 It is better to take refuge in the LORD than to trust in princes. | HINCV 9 न्यायियों पर भरोसा करने की अपेक्षा से याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है. |
| BSB 10 All the nations surrounded me, but in the name of the LORD I cut them off. | HINCV 10 सब राष्ट्रों ने मुझे घेर लिया था, किंतु याहवेह के नाम में मैंने उन्हें नाश कर दिया. |
| BSB 11 They surrounded me on every side, but in the name of the LORD I cut them off. | HINCV 11 मैं चारों ओर से घिर चुका था, किंतु याहवेह के नाम में मैंने उन्हें नाश कर दिया. |
| BSB 12 They swarmed around me like bees, but they were extinguished like burning thorns; in the name of the LORD I cut them off. | HINCV 12 उन्होंने मुझे उसी प्रकार घेर लिया था, जिस प्रकार मधुमक्खियां किसी को घेर लेती हैं, किंतु मेरे सब शत्रु वैसे ही शीघ्र नाश हो गए जैसे अग्नि में जलती कंटीली झाड़ी; याहवेह के नाम में मैंने उन्हें नाश कर दिया. |
| BSB 13 I was pushed so hard I was falling, but the LORD helped me. | HINCV 13 इस सीमा तक मेरा पीछा किया गया, कि मैं टूटने पर ही था, किंतु याहवेह ने आकर मेरी सहायता की. |
| BSB 14 The LORD is my strength and my song, and He has become my salvation. | HINCV 14 मेरा बल और मेरा गीत याहवेह हैं; वे मेरा उद्धार बन गए हैं. |
| BSB 15 Shouts of joy and salvation resound in the tents of the righteous: “The right hand of the LORD performs with valor! | HINCV 15 धर्मियों के मंडप से ये उल्लासपूर्ण जयघोष प्रतिध्वनित हो रही हैं: “याहवेह के दायें हाथ ने महाकार्य किए हैं! |
| BSB 16 The right hand of the LORD is exalted! The right hand of the LORD performs with valor!” | HINCV 16 याहवेह का दायां हाथ ऊंचा उठा हुआ है; याहवेह के दायें हाथ ने महाकार्य किए हैं!” |
| BSB 17 I will not die, but I will live and proclaim what the LORD has done. | HINCV 17 मैं जीवित रहूंगा, मेरी मृत्यु नहीं होगी, और मैं याहवेह के महाकार्य की उद्घोषणा करता रहूंगा. |
| BSB 18 The LORD disciplined me severely, but He has not given me over to death. | HINCV 18 कठोर थी मुझ पर याहवेह की प्रताड़ना, किंतु उन्होंने मुझे मृत्यु के हाथों में नहीं सौंप दिया. |
| BSB 19 Open to me the gates of righteousness, that I may enter and give thanks to the LORD. | HINCV 19 मेरे लिए धार्मिकता के द्वार खोल दिए जाएं; कि मैं उनमें से प्रवेश करके याहवेह को आभार भेंट अर्पित कर सकूं. |
| BSB 20 This is the gate of the LORD; the righteous shall enter through it. | HINCV 20 यह याहवेह का प्रवेश द्वार है, जिसमें से धर्मी ही प्रवेश करेंगे. |
| BSB 21 I will give You thanks, for You have answered me, and You have become my salvation. | HINCV 21 याहवेह, मैं आपको आभार भेंट अर्पित करूंगा; क्योंकि आपने मेरी प्रार्थना सुन ली; आप मेरे उद्धारक हो गए हैं. |
| BSB 22 The stone the builders rejected has become the cornerstone. | HINCV 22 भवन निर्माताओं द्वारा अयोग्य घोषित शिला ही आधारशिला बन गई है; |
| BSB 23 This is from the LORD, and it is marvelous in our eyes. | HINCV 23 यह कार्य याहवेह का है, हमारी दृष्टि में अद्भुत. |
| BSB 24 This is the day that the LORD has made; we will rejoice and be glad in it. | HINCV 24 यह याहवेह द्वारा बनाया गया दिन है; आओ, हम आनंद में उल्लसित हों. |
| BSB 25 O LORD, save us, we pray. We beseech You, O LORD, cause us to prosper! | HINCV 25 याहवेह, हमारी रक्षा कीजिए! याहवेह, हमें समृद्धि दीजिए! |
| BSB 26 Blessed is he who comes in the name of the LORD. From the house of the LORD we bless you. | HINCV 26 स्तुत्य हैं वह, जो याहवेह के नाम में आ रहे हैं. हम याहवेह के आवास से आपका अभिनंदन करते हैं. |
| BSB 27 The LORD is God; He has made His light to shine upon us. Bind the festal sacrifice with cords to the horns of the altar. | HINCV 27 याहवेह ही परमेश्वर हैं, उन्होंने हम पर अपनी रोशनी डाली है. उत्सव के बलि पशु को वेदी के सींगों से बांध दो. |
| BSB 28 You are my God, and I will give You thanks. You are my God, and I will exalt You. | HINCV 28 आप ही मेरे परमेश्वर हैं, मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करूंगा; आप ही मेरे परमेश्वर हैं, मैं आपका गुणगान करूंगा. |
| BSB 29 Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever. | HINCV 29 याहवेह का धन्यवाद करो, क्योंकि वे भले हैं, सनातन है उनकी करुणा. |
Questions about Psalms 118? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.