Psalms 119
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Blessed are those whose way is blameless, who walk in the Law of the LORD. | HINCV 1 कैसे धन्य हैं वे, जिनका आचार-व्यवहार निर्दोष है, जिनका आचरण याहवेह की शिक्षाओं के अनुरूप है. |
| BSB 2 Blessed are those who keep His testimonies and seek Him with all their heart. | HINCV 2 कैसे धन्य हैं वे, जो उनके अधिनियमों का पालन करते हैं तथा जो पूर्ण मन से उनके खोजी हैं. |
| BSB 3 They do no iniquity; they walk in His ways. | HINCV 3 वे याहवेह के मार्गों में चलते हैं, और उनसे कोई अन्याय नहीं होता. |
| BSB 4 You have ordained Your precepts, that we should keep them diligently. | HINCV 4 आपने ये आदेश इसलिये दिए हैं, कि हम इनका पूरी तरह पालन करें. |
| BSB 5 Oh, that my ways were committed to keeping Your statutes! | HINCV 5 मेरी कामना है कि आपके आदेशों का पालन करने में मेरा आचरण दृढ़ रहे! |
| BSB 6 Then I would not be ashamed when I consider all Your commandments. | HINCV 6 मैं आपके आदेशों पर विचार करता रहूंगा, तब मुझे कभी लज्जित होना न पड़ेगा. |
| BSB 7 I will praise You with an upright heart when I learn Your righteous judgments. | HINCV 7 जब मैं आपकी धर्ममय व्यवस्था का मनन करूंगा, तब मैं निष्कपट हृदय से आपका स्तवन करूंगा. |
| BSB 8 I will keep Your statutes; do not utterly forsake me. | HINCV 8 मैं आपकी विधियों का पालन करूंगा; आप मेरा परित्याग कभी न कीजिए. ב बैथ |
| BSB 9 How can a young man keep his way pure? By guarding it according to Your word. | HINCV 9 युवा अपना आचरण कैसे स्वच्छ रखे? आपके वचन पालन के द्वारा. |
| BSB 10 With all my heart I have sought You; do not let me stray from Your commandments. | HINCV 10 मैं आपको संपूर्ण हृदय से खोजता हूं; आप मुझे अपने आदेशों से भटकने न दीजिए. |
| BSB 11 I have hidden Your word in my heart that I might not sin against You. | HINCV 11 आपके वचन को मैंने अपने हृदय में इसलिये रख छोड़ा है, कि मैं आपके विरुद्ध पाप न कर बैठूं. |
| BSB 12 Blessed are You, O LORD; teach me Your statutes. | HINCV 12 याहवेह, आपका स्तवन हो; मुझे अपनी विधियों की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 13 With my lips I proclaim all the judgments of Your mouth. | HINCV 13 जो व्यवस्था आपके मुख द्वारा निकली हैं, मैं उन्हें अपने मुख से दोहराता रहता हूं. |
| BSB 14 I rejoice in the way of Your testimonies as much as in all riches. | HINCV 14 आपके अधिनियमों का पालन करना मेरा आनंद है, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार कोई विशाल धनराशि पर आनंदित होता है. |
| BSB 15 I will meditate on Your precepts and regard Your ways. | HINCV 15 आपके नीति-सिद्धांत मेरे चिंतन का विषय हैं, मैं आपकी सम्विधियों की विवेचना करता रहता हूं. |
| BSB 16 I will delight in Your statutes; I will not forget Your word. | HINCV 16 आपकी विधियां मुझे मगन कर देती हैं, आपके वचनों को मैं कभी न भूलूंगा. ג गिमेल |
| BSB 17 Deal bountifully with Your servant, that I may live and keep Your word. | HINCV 17 अपने सेवक पर उपकार कीजिए कि मैं जीवित रह सकूं, मैं आपके वचन का पालन करूंगा. |
| BSB 18 Open my eyes that I may see wondrous things from Your law. | HINCV 18 मुझे आपकी व्यवस्था की गहन और अद्भुत बातों को ग्रहण करने की दृष्टि प्रदान कीजिए. |
| BSB 19 I am a stranger on the earth; do not hide Your commandments from me. | HINCV 19 पृथ्वी पर मैं प्रवासी मात्र हूं; मुझसे अपने निर्देश न छिपाइए. |
| BSB 20 My soul is consumed with longing for Your judgments at all times. | HINCV 20 सारा समय आपकी व्यवस्था की अभिलाषा करते-करते मेरे प्राण डूब चले हैं. |
| BSB 21 You rebuke the arrogant—the cursed who stray from Your commandments. | HINCV 21 आपकी प्रताड़ना उन पर पड़ती है, जो अभिमानी हैं, शापित हैं, और जो आपके आदेशों का परित्याग कर भटकते रहते हैं. |
| BSB 22 Remove my scorn and contempt, for I have kept Your testimonies. | HINCV 22 मुझ पर लगे घृणा और तिरस्कार के कलंक को मिटा दीजिए, क्योंकि मैं आपके अधिनियमों का पालन करता हूं. |
| BSB 23 Though rulers sit and slander me, Your servant meditates on Your statutes. | HINCV 23 यद्यपि प्रशासक साथ बैठकर मेरी निंदा करते हैं, आपका यह सेवक आपकी विधियों पर मनन करेगा. |
| BSB 24 Your testimonies are indeed my delight; they are my counselors. | HINCV 24 आपके अधिनियमों में मगन है मेरा आनंद; वे ही मेरे सलाहकार हैं. ד दालेथ |
| BSB 25 My soul cleaves to the dust; revive me according to Your word. | HINCV 25 मेरा प्राण नीचे धूलि में जा पड़ा है; अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 26 I recounted my ways, and You answered me; teach me Your statutes. | HINCV 26 जब मैंने आपके सामने अपने आचरण का वर्णन किया, आपने मुझे उत्तर दिया; याहवेह, अब मुझे अपनी विधियां सिखा दीजिए. |
| BSB 27 Make clear to me the way of Your precepts; then I will meditate on Your wonders. | HINCV 27 मुझे अपने उपदेशों की प्रणाली की समझ प्रदान कीजिए, कि मैं आपके अद्भुत कार्यों पर मनन कर सकूं. |
| BSB 28 My soul melts with sorrow; strengthen me according to Your word. | HINCV 28 शोक अतिरेक में मेरा प्राण डूबा जा रहा है; अपने वचन से मुझमें बल दीजिए. |
| BSB 29 Remove me from the path of deceit and graciously grant me Your law. | HINCV 29 झूठे मार्ग से मुझे दूर रखिए; और अपनी कृपा में मुझे अपनी व्यवस्था की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 30 I have chosen the way of truth; I have set Your ordinances before me. | HINCV 30 मैंने सच्चाई के मार्ग को अपनाया है; मैंने आपके नियमों को अपना आदर्श बनाया है. |
| BSB 31 I cling to Your testimonies, O LORD; let me not be put to shame. | HINCV 31 याहवेह, मैंने आपके नियमों को दृढतापूर्वक थाम रखा है; मुझे लज्जित न होने दीजिए. |
| BSB 32 I run in the path of Your commandments, for You will enlarge my heart. | HINCV 32 आपने मेरे हृदय में साहस का संचार किया है, तब मैं अब आपके आदेशों के पथ पर दौड़ रहा हूं. ה हे |
| BSB 33 Teach me, O LORD, the way of Your statutes, and I will keep them to the end. | HINCV 33 याहवेह, मुझे आपकी विधियों का आचरण करने की शिक्षा दीजिए, कि मैं आजीवन उनका पालन करता रहूं. |
| BSB 34 Give me understanding that I may obey Your law, and follow it with all my heart. | HINCV 34 मुझे वह समझ प्रदान कीजिए, कि मैं आपकी व्यवस्था का पालन कर सकूं और संपूर्ण हृदय से इसमें मगन आज्ञाओं का पालन कर सकूं. |
| BSB 35 Direct me in the path of Your commandments, for there I find delight. | HINCV 35 अपने आदेशों के मार्ग में मेरा संचालन कीजिए, क्योंकि इन्हीं में मेरा आनंद है. |
| BSB 36 Turn my heart to Your testimonies and not to covetous gain. | HINCV 36 मेरे हृदय को स्वार्थी लाभ की ओर नहीं, परंतु अपने नियमों की ओर फेर दीजिए. |
| BSB 37 Turn my eyes away from worthless things; revive me with Your word. | HINCV 37 अपने वचन के द्वारा मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए; मेरी रुचि निरर्थक वस्तुओं से हटा दीजिए. |
| BSB 38 Establish Your word to Your servant, to produce reverence for You. | HINCV 38 अपने सेवक से की गई प्रतिज्ञा पूर्ण कीजिए, कि आपके प्रति मेरी श्रद्धा स्थायी रहे. |
| BSB 39 Turn away the disgrace I dread, for Your judgments are good. | HINCV 39 उस लज्जा को मुझसे दूर रखिए, जिसकी मुझे आशंका है, क्योंकि आपके नियम उत्तम हैं. |
| BSB 40 How I long for Your precepts! Revive me in Your righteousness. | HINCV 40 कैसी तीव्र है आपके उपदेशों के प्रति मेरी अभिलाषा! अपनी धार्मिकता के द्वारा मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. ו वाव |
| BSB 41 May Your loving devotion come to me, O LORD, Your salvation, according to Your promise. | HINCV 41 याहवेह, आपका करुणा-प्रेम मुझ पर प्रगट हो जाए, और आपकी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझे आपका उद्धार प्राप्त हो; |
| BSB 42 Then I can answer him who taunts, for I trust in Your word. | HINCV 42 कि मैं उसे उत्तर दे सकूं, जो मेरा अपमान करता है, आपके वचन पर मेरा भरोसा है. |
| BSB 43 Never take Your word of truth from my mouth, for I hope in Your judgments. | HINCV 43 सत्य के वचन मेरे मुख से न छीनिए, मैं आपकी व्यवस्था पर आशा रखता हूं. |
| BSB 44 I will always obey Your law, forever and ever. | HINCV 44 मैं सदा-सर्वदा निरंतर, आपकी व्यवस्था का पालन करता रहूंगा. |
| BSB 45 And I will walk in freedom, for I have sought Your precepts. | HINCV 45 मेरा जीवन स्वतंत्र हो जाएगा, क्योंकि मैं आपके उपदेशों का खोजी हूं. |
| BSB 46 I will speak of Your testimonies before kings, and I will not be ashamed. | HINCV 46 राजाओं के सामने मैं आपके अधिनियमों पर व्याख्यान दूंगा और मुझे लज्जित नहीं होना पड़ेगा. |
| BSB 47 I delight in Your commandments because I love them. | HINCV 47 क्योंकि आपका आदेश मेरे आनंद का उगम हैं, और वे मुझे प्रिय हैं. |
| BSB 48 I lift up my hands to Your commandments, which I love, and I meditate on Your statutes. | HINCV 48 मैं आपके आदेशों की ओर हाथ बढ़ाऊंगा, जो मुझे प्रिय हैं, और आपकी विधियां मेरे मनन का विषय हैं. ז ज़ईन |
| BSB 49 Remember Your word to Your servant, upon which You have given me hope. | HINCV 49 याहवेह, अपने सेवक से की गई प्रतिज्ञा को स्मरण कीजिए, क्योंकि आपने मुझमें आशा का संचार किया है. |
| BSB 50 This is my comfort in affliction, that Your promise has given me life. | HINCV 50 मेरी पीड़ा में मुझे इस बातों से सांत्वना प्राप्त होती है: आपकी प्रतिज्ञाएं मेरे नवजीवन का स्रोत हैं. |
| BSB 51 The arrogant utterly deride me, but I do not turn from Your law. | HINCV 51 अहंकारी बेधड़क मेरा उपहास करते हैं, किंतु मैं आपकी व्यवस्था से दूर नहीं होता. |
| BSB 52 I remember Your judgments of old, O LORD, and in them I find comfort. | HINCV 52 याहवेह, जब प्राचीन काल से प्रगट आपकी व्यवस्था पर मैं विचार करता हूं, तब मुझे उनमें सांत्वना प्राप्त होती है. |
| BSB 53 Rage has taken hold of me because of the wicked who reject Your law. | HINCV 53 दुष्ट मुझमें कोप उकसाते हैं, ये वे हैं, जिन्होंने आपकी व्यवस्था त्याग दी है. |
| BSB 54 Your statutes are songs to me in the house of my pilgrimage. | HINCV 54 आपकी विधियां मेरे गीत की विषय-वस्तु हैं चाहे मैं किसी भी स्थिति में रहूं. |
| BSB 55 In the night, O LORD, I remember Your name, that I may keep Your law. | HINCV 55 याहवेह, मैं आपकी व्यवस्था का पालन करता हूं, रात्रि में मैं आपका स्मरण करता हूं. |
| BSB 56 This is my practice, for I obey Your precepts. | HINCV 56 आपके उपदेशों का पालन करते जाना ही मेरी चर्या है. ח ख़ेथ |
| BSB 57 The LORD is my portion; I have promised to keep Your words. | HINCV 57 याहवेह, आप मेरे जीवन का अंश बन गए हैं; आपके आदेशों के पालन के लिए मैंने शपथ की है. |
| BSB 58 I have sought Your face with all my heart; be gracious to me according to Your promise. | HINCV 58 सारे मन से मैंने आपसे आग्रह किया है; अपनी ही प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझ पर कृपा कीजिए. |
| BSB 59 I considered my ways and turned my steps to Your testimonies. | HINCV 59 मैंने अपनी जीवनशैली का विचार किया है और मैंने आपके अधिनियमों के पालन की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं. |
| BSB 60 I hurried without hesitating to keep Your commandments. | HINCV 60 अब मैं विलंब न करूंगा और शीघ्रता से आपके आदेशों को मानना प्रारंभ कर दूंगा. |
| BSB 61 Though the ropes of the wicked bind me, I do not forget Your law. | HINCV 61 मैं आपकी व्यवस्था से दूर न होऊंगा, यद्यपि दुर्जनों ने मुझे रस्सियों से बांध भी रखा हो. |
| BSB 62 At midnight I rise to give You thanks for Your righteous judgments. | HINCV 62 आपकी युक्ति संगत व्यवस्था के प्रति आभार अभिव्यक्त करने के लिए, मैं मध्य रात्रि को ही जाग जाता हूं. |
| BSB 63 I am a friend to all who fear You, and to those who keep Your precepts. | HINCV 63 मेरी मैत्री उन सभी से है, जिनमें आपके प्रति श्रद्धा है, उन सभी से, जो आपके उपदेशों पर चलते हैं. |
| BSB 64 The earth is filled with Your loving devotion, O LORD; teach me Your statutes. | HINCV 64 याहवेह, पृथ्वी आपके करुणा-प्रेम से तृप्त है; मुझे अपनी विधियों की शिक्षा दीजिए. ט टेथ |
| BSB 65 You are good to Your servant, O LORD, according to Your word. | HINCV 65 याहवेह, अपनी ही प्रतिज्ञा के अनुरूप अपने सेवक का कल्याण कीजिए. |
| BSB 66 Teach me good judgment and knowledge, for I believe in Your commandments. | HINCV 66 मुझे ज्ञान और धर्ममय परख सीखाइए, क्योंकि मैं आपकी आज्ञाओं पर भरोसा करता हूं. |
| BSB 67 Before I was afflicted, I went astray; but now I keep Your word. | HINCV 67 अपनी पीड़ाओं में रहने के पूर्व मैं भटक गया था, किंतु अब मैं आपके वचन के प्रति आज्ञाकारी हूं. |
| BSB 68 You are good, and You do what is good; teach me Your statutes. | HINCV 68 आप धन्य हैं, और जो कुछ आप करते हैं भला ही होता है; मुझे अपनी विधियों की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 69 Though the arrogant have smeared me with lies, I keep Your precepts with all my heart. | HINCV 69 यद्यपि अहंकारियों ने मुझे झूठी बातों से कलंकित कर दिया है, मैं पूर्ण सच्चाई में आपके आदेशों को थामे हुए हूं. |
| BSB 70 Their hearts are callous and insensitive, but I delight in Your law. | HINCV 70 उनके हृदय कठोर तथा संवेदनहीन हो चुके हैं, किंतु आपकी व्यवस्था ही मेरा आनंद है. |
| BSB 71 It was good for me to be afflicted, that I might learn Your statutes. | HINCV 71 यह मेरे लिए भला ही रहा कि मैं प्रताड़ित किया गया, इससे मैं आपकी विधियों से सीख सकूं. |
| BSB 72 The law from Your mouth is more precious to me than thousands of pieces of gold and silver. | HINCV 72 आपके मुख से निकली व्यवस्था मेरे लिए स्वर्ण और चांदी की हजारों मुद्राओं से कहीं अधिक मूल्यवान हैं. י योध |
| BSB 73 Your hands have made me and fashioned me; give me understanding to learn Your commandments. | HINCV 73 आपके हाथों ने मेरा निर्माण किया और मुझे आकार दिया; मुझे अपने आदेशों को समझने की सद्बुद्धि प्रदान कीजिए. |
| BSB 74 May those who fear You see me and rejoice, for I have hoped in Your word. | HINCV 74 मुझे देख आपके भक्त उल्लसित हो सकें, क्योंकि आपका वचन ही मेरी आशा है. |
| BSB 75 I know, O LORD, that Your judgments are righteous, and that in faithfulness You have afflicted me. | HINCV 75 याहवेह, यह मैं जानता हूं कि आपकी व्यवस्था धर्ममय है, और आपके द्वारा मेरा क्लेश न्याय संगत था. |
| BSB 76 May Your loving devotion comfort me, I pray, according to Your promise to Your servant. | HINCV 76 अब अपने सेवक से की गई प्रतिज्ञा के अनुरूप, आपका करुणा-प्रेम ही मेरी शांति है! |
| BSB 77 May Your compassion come to me, that I may live, for Your law is my delight. | HINCV 77 आपकी व्यवस्था में मेरा आनन्दमग्न है, तब मुझे आपकी मनोहरता में जीवन प्राप्त हो. |
| BSB 78 May the arrogant be put to shame for subverting me with a lie; I will meditate on Your precepts. | HINCV 78 अहंकारियों को लज्जित होना पड़े क्योंकि उन्होंने अकारण ही मुझसे छल किया है; किंतु मैं आपके उपदेशों पर मनन करता रहूंगा. |
| BSB 79 May those who fear You turn to me, those who know Your testimonies. | HINCV 79 आपके श्रद्धालु, जिन्होंने आपके अधिनियमों को समझ लिया है, पुनः मेरे पक्ष में हो जाएं, |
| BSB 80 May my heart be blameless in Your statutes, that I may not be put to shame. | HINCV 80 मेरा हृदय पूर्ण सिद्धता में आपकी विधियों का पालन करता रहे, कि मुझे लज्जित न होना पड़े. כ काफ़ |
| BSB 81 My soul faints for Your salvation; I wait for Your word. | HINCV 81 आपके उद्धार की तीव्र अभिलाषा करते हुए मेरा प्राण बेचैन हुआ जा रहा है, अब आपका वचन ही मेरी आशा का आधार है. |
| BSB 82 My eyes fail, looking for Your promise; I ask, “When will You comfort me?” | HINCV 82 आपकी प्रतिज्ञा-पूर्ति की प्रतीक्षा में मेरी आंखें थक चुकी हैं; मैं पूछ रहा हूं, “कब मुझे आपकी ओर से सांत्वना प्राप्त होगी?” |
| BSB 83 Though I am like a wineskin dried up by smoke, I do not forget Your statutes. | HINCV 83 यद्यपि मैं धुएं में संकुचित द्राक्षारस की कुप्पी के समान हो गया हूं, फिर भी आपकी विधियां मेरे मन से लुप्त नहीं हुई हैं. |
| BSB 84 How many days must Your servant wait? When will You execute judgment on my persecutors? | HINCV 84 और कितनी प्रतीक्षा करनी होगी आपके सेवक को? आप कब मेरे सतानेवालों को दंड देंगे? |
| BSB 85 The arrogant have dug pits for me in violation of Your law. | HINCV 85 अहंकारियों ने मेरे लिए गड्ढे खोद रखे हैं, उनका आचरण आपकी व्यवस्था के विपरीत है. |
| BSB 86 All Your commandments are faithful; I am persecuted without cause—help me! | HINCV 86 विश्वासयोग्य हैं आपके आदेश; मेरी सहायता कीजिए, झूठ बोलनेवाले मुझे दुःखित कर रहे हैं. |
| BSB 87 They almost wiped me from the earth, but I have not forsaken Your precepts. | HINCV 87 उन्होंने मुझे धरती पर से लगभग मिटा ही डाला था, फिर भी मैं आपके नीति सूत्रों से दूर न हुआ. |
| BSB 88 Revive me according to Your loving devotion, that I may obey the testimony of Your mouth. | HINCV 88 मैं आपके मुख से बोले हुए नियमों का पालन करता रहूंगा, अपने करुणा-प्रेम के अनुरूप मेरे जीवन की रक्षा कीजिए. ל लामेध |
| BSB 89 Your word, O LORD, is everlasting; it is firmly fixed in the heavens. | HINCV 89 याहवेह, सर्वदा है आपका वचन; यह स्वर्ग में दृढतापूर्वक बसा है. |
| BSB 90 Your faithfulness continues through all generations; You established the earth, and it endures. | HINCV 90 पीढ़ी से पीढ़ी आपकी सच्चाई बनी रहती है; आपके द्वारा ही पृथ्वी की स्थापना की गई और यह स्थायी बनी हुई है. |
| BSB 91 Your ordinances stand to this day, for all things are servants to You. | HINCV 91 आप के नियम सभी आज तक अस्तित्व में हैं, और सभी कुछ आपकी सेवा कर रहे हैं. |
| BSB 92 If Your law had not been my delight, then I would have perished in my affliction. | HINCV 92 यदि आपकी व्यवस्था में मैं उल्लास मगन न होता, तो इन पीड़ाओं को सहते सहते मेरी मृत्यु हो जाती. |
| BSB 93 I will never forget Your precepts, for by them You have revived me. | HINCV 93 आपके उपदेश मेरे मन से कभी नष्ट न होंगे, क्योंकि इन्हीं के द्वारा आपने मुझे जीवन प्रदान किया है, |
| BSB 94 I am Yours; save me, for I have sought Your precepts. | HINCV 94 तब मुझ पर आपका ही स्वामित्व है, मेरी रक्षा कीजिए; मैं आपके ही उपदेशों का खोजी हूं. |
| BSB 95 The wicked wait to destroy me, but I will ponder Your testimonies. | HINCV 95 दुष्ट मुझे नष्ट करने के उद्देश्य से घात लगाए बैठे हैं, किंतु आपकी चेतावनियों पर मैं विचार करता रहूंगा. |
| BSB 96 I have seen a limit to all perfection, but Your commandment is without limit. | HINCV 96 हर एक सिद्धता में मैंने कोई न कोई सीमा ही पाई है, किंतु आपके आदेश असीमित हैं. מ मेम |
| BSB 97 Oh, how I love Your law! All day long it is my meditation. | HINCV 97 आह, कितनी अधिक प्रिय है मुझे आपकी व्यवस्था! इतना, कि मैं दिन भर इसी पर विचार करता रहता हूं. |
| BSB 98 Your commandments make me wiser than my enemies, for they are always with me. | HINCV 98 आपके आदेशों ने तो मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान बना दिया है क्योंकि ये कभी मुझसे दूर नहीं होते. |
| BSB 99 I have more insight than all my teachers, for Your testimonies are my meditation. | HINCV 99 मुझमें तो अपने सभी शिक्षकों से अधिक समझ है, क्योंकि आपके उपदेश मेरे चिंतन का विषय हैं. |
| BSB 100 I discern more than the elders, for I obey Your precepts. | HINCV 100 आपके उपदेशों का पालन करने का ही परिणाम यह है, कि मुझमें बुजुर्गों से अधिक समझ है. |
| BSB 101 I have kept my feet from every evil path, that I may keep Your word. | HINCV 101 आपकी आज्ञा का पालन करने के लक्ष्य से, मैंने अपने कदम हर एक अधर्म के पथ पर चलने से बचा रखे हैं. |
| BSB 102 I have not departed from Your ordinances, for You Yourself have taught me. | HINCV 102 आप ही के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण, मैं आपके नियम तोड़ने से बच सका हूं. |
| BSB 103 How sweet are Your words to my taste—sweeter than honey in my mouth! | HINCV 103 कैसा मधुर है आपकी प्रतिज्ञाओं का आस्वादन करना, आपकी प्रतिज्ञाएं मेरे मुख में मधु से भी अधिक मीठी हैं! |
| BSB 104 I gain understanding from Your precepts; therefore I hate every false way. | HINCV 104 हर एक झूठा मार्ग मेरी दृष्टि में घृणास्पद है; क्योंकि आपके उपदेशों से मुझे समझदारी प्राप्त होती है. נ नून |
| BSB 105 Your word is a lamp to my feet and a light to my path. | HINCV 105 आपका वचन मेरे पांवों के लिए दीपक, और मेरे मार्ग के लिए प्रकाश है. |
| BSB 106 I have sworn and confirmed that I will keep Your righteous judgments. | HINCV 106 मैंने यह शपथ ली है और यह सुनिश्चित किया है, कि मैं आपके धर्ममय नियमों का ही पालन करता जाऊंगा. |
| BSB 107 I am severely afflicted, O LORD; revive me through Your word. | HINCV 107 याहवेह, मेरी पीड़ा असह्य है; अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 108 Accept the freewill offerings of my mouth, O LORD, and teach me Your judgments. | HINCV 108 याहवेह, मेरे मुख से निकले स्वैच्छिक स्तवन वचनों को स्वीकार कीजिए, और मुझे अपने नियमों की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 109 I constantly take my life in my hands, yet I do not forget Your law. | HINCV 109 आपकी व्यवस्था से मैं कभी दूर न होऊंगा, यद्यपि मैं लगातार अपने जीवन को हथेली पर लिए फिरता हूं. |
| BSB 110 The wicked have set a snare for me, but I have not strayed from Your precepts. | HINCV 110 दुष्टों ने मेरे लिए जाल बिछाया हुआ है, किंतु मैं आपके उपदेशों से नहीं भटका. |
| BSB 111 Your testimonies are my heritage forever, for they are the joy of my heart. | HINCV 111 आपके नियमों को मैंने सदा-सर्वदा के लिए निज भाग में प्राप्त कर लिया है; वे ही मेरे हृदय का आनंद हैं. |
| BSB 112 I have inclined my heart to perform Your statutes, even to the very end. | HINCV 112 आपकी विधियों का अंत तक पालन करने के लिए मेरा हृदय तैयार है. ס सामेख |
| BSB 113 The double-minded I despise, but Your law I love. | HINCV 113 दुविधा से ग्रस्त मन का पुरुष मेरे लिए घृणास्पद है, मुझे प्रिय है आपकी व्यवस्था. |
| BSB 114 You are my hiding place and my shield; I put my hope in Your word. | HINCV 114 आप मेरे आश्रय हैं, मेरी ढाल हैं; मेरी आशा का आधार है आपका वचन. |
| BSB 115 Depart from me, you evildoers, that I may obey the commandments of my God. | HINCV 115 अधर्मियो, दूर रहो मुझसे, कि मैं परमेश्वर के आदेशों का पालन कर सकूं! |
| BSB 116 Sustain me as You promised, that I may live; let me not be ashamed of my hope. | HINCV 116 याहवेह, अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझे सम्भालिए, कि मैं जीवित रहूं; मेरी आशा भंग न होने पाए. |
| BSB 117 Uphold me, and I will be saved, that I may always regard Your statutes. | HINCV 117 मुझे थाम लीजिए कि मैं सुरक्षित रहूं; मैं सदैव आपकी विधियों पर भरोसा करता रहूंगा. |
| BSB 118 You reject all who stray from Your statutes, for their deceitfulness is in vain. | HINCV 118 वे सभी, जो आपके नियमों से भटक जाते हैं, आपकी उपेक्षा के पात्र हो जाते हैं, क्योंकि निरर्थक होती है उनकी चालाकी. |
| BSB 119 All the wicked on earth You discard like dross; therefore I love Your testimonies. | HINCV 119 संसार के सभी दुष्टों को आप मैल के समान फेंक देते हैं; यही कारण है कि मुझे आपकी चेतावनियां प्रिय हैं. |
| BSB 120 My flesh trembles in awe of You; I stand in fear of Your judgments. | HINCV 120 आपके भय से मेरी देह कांप जाती है; आपके निर्णयों का विचार मुझमें भय का संचार कर देता है. ע अयिन |
| BSB 121 I have done what is just and right; do not leave me to my oppressors. | HINCV 121 मैंने वही किया है, जो न्याय संगत तथा धर्ममय है; मुझे सतानेवालों के सामने न छोड़ दीजिएगा. |
| BSB 122 Ensure Your servant’s well-being; do not let the arrogant oppress me. | HINCV 122 अपने सेवक का हित निश्चित कर दीजिए; अहंकारियों को मुझ पर अत्याचार न करने दीजिए. |
| BSB 123 My eyes fail, looking for Your salvation, and for Your righteous promise. | HINCV 123 आपके उद्धार की प्रतीक्षा में, आपकी निष्ठ प्रतिज्ञाओं की प्रतीक्षा में मेरी आंखें थक चुकी हैं. |
| BSB 124 Deal with Your servant according to Your loving devotion, and teach me Your statutes. | HINCV 124 अपने करुणा-प्रेम के अनुरूप अपने सेवक से व्यवहार कीजिए और मुझे अपने अधिनियमों की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 125 I am Your servant; give me understanding, that I may know Your testimonies. | HINCV 125 मैं आपका सेवक हूं, मुझे समझ प्रदान कीजिए, कि मैं आपकी विधियों को समझ सकूं. |
| BSB 126 It is time for the LORD to act, for they have broken Your law. | HINCV 126 याहवेह, आपके नियम तोड़े जा रहे हैं; समय आ गया है कि आप अपना कार्य करें. |
| BSB 127 Therefore I love Your commandments more than gold, even the purest gold. | HINCV 127 इसलिये कि मुझे आपके आदेश स्वर्ण से अधिक प्रिय हैं, शुद्ध कुन्दन से अधिक, |
| BSB 128 Therefore I admire all Your precepts and hate every false way. | HINCV 128 मैं आपके उपदेशों को धर्ममय मानता हूं, तब मुझे हर एक गलत मार्ग से घृणा है. פ पे |
| BSB 129 Wonderful are Your testimonies; therefore I obey them. | HINCV 129 अद्भुत हैं आपके अधिनियम; इसलिये मैं उनका पालन करता हूं. |
| BSB 130 The unfolding of Your words gives light; it informs the simple. | HINCV 130 आपके वचन के खुलने से ज्योति उत्पन्न होती है; परिणामस्वरूप भोले पुरुषों को सबुद्धि प्राप्त होती है. |
| BSB 131 I open my mouth and pant, longing for Your commandments. | HINCV 131 मेरा मुख खुला है और मैं हांफ रहा हूं, क्योंकि मुझे प्यास है आपके आदेशों की. |
| BSB 132 Turn to me and show me mercy, as You do to those who love Your name. | HINCV 132 मेरी ओर ध्यान दीजिए और मुझ पर कृपा कीजिए, जैसी आपकी नीति उनके प्रति है, जिन्हें आपसे प्रेम है. |
| BSB 133 Order my steps in Your word; let no sin rule over me. | HINCV 133 अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मेरे पांव को स्थिर कर दीजिए; कोई भी दुष्टता मुझ पर प्रभुता न करने पाए. |
| BSB 134 Redeem me from the oppression of man, that I may keep Your precepts. | HINCV 134 मुझे मनुष्यों के अत्याचार से छुड़ा लीजिए, कि मैं आपके उपदेशों का पालन कर सकूं. |
| BSB 135 Make Your face shine upon Your servant, and teach me Your statutes. | HINCV 135 अपने सेवक पर अपना मुख प्रकाशित कीजिए और मुझे अपने नियमों की शिक्षा दीजिए. |
| BSB 136 My eyes shed streams of tears because Your law is not obeyed. | HINCV 136 मेरी आंखों से अश्रुप्रवाह हो रहा है, क्योंकि लोग आपकी व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे. צ त्सादे |
| BSB 137 Righteous are You, O LORD, and upright are Your judgments. | HINCV 137 याहवेह, आप धर्मी हैं, सच्चे हैं आपके नियम. |
| BSB 138 The testimonies You have laid down are righteous and altogether faithful. | HINCV 138 जो अधिनियम आपने प्रगट किए हैं, वे धर्ममय हैं; वे हर एक दृष्टिकोण से विश्वासयोग्य हैं. |
| BSB 139 My zeal has consumed me because my foes forget Your words. | HINCV 139 मैं भस्म हो रहा हूं, क्योंकि मेरे शत्रु आपके वचनों को भूल गए हैं. |
| BSB 140 Your promise is completely pure; therefore Your servant loves it. | HINCV 140 आपकी प्रतिज्ञाओं का उचित परीक्षण किया जा चुका है, वे आपके सेवक को अत्यंत प्रिय हैं. |
| BSB 141 I am lowly and despised, but I do not forget Your precepts. | HINCV 141 यद्यपि मैं छोटा, यहां तक कि लोगों की दृष्टि में घृणास्पद हूं, फिर भी मैं आपके अधिनियमों को नहीं भूलता. |
| BSB 142 Your righteousness is everlasting and Your law is true. | HINCV 142 अनंत है आपकी धार्मिकता, परमेश्वर तथा यथार्थ है आपकी व्यवस्था. |
| BSB 143 Trouble and distress have found me, but Your commandments are my delight. | HINCV 143 क्लेश और संकट मुझ पर टूट पड़े हैं, किंतु आपके आदेश मुझे मगन रखे हुए हैं. |
| BSB 144 Your testimonies are righteous forever. Give me understanding, that I may live. | HINCV 144 आपके अधिनियम सदा-सर्वदा धर्ममय ही प्रमाणित हुए हैं; मुझे इनके विषय में ऐसी समझ प्रदान कीजिए कि मैं जीवित रह सकूं. ק क़ौफ़ |
| BSB 145 I call with all my heart; answer me, O LORD! I will obey Your statutes. | HINCV 145 याहवेह, मैं संपूर्ण हृदय से आपको पुकार रहा हूं, मुझे उत्तर दीजिए, कि मैं आपकी विधियों का पालन कर सकूं. |
| BSB 146 I call to You; save me, that I may keep Your testimonies. | HINCV 146 मैं आपको पुकार रहा हूं; मेरी रक्षा कीजिए, कि मैं आपके अधिनियमों का पालन कर सकूं. |
| BSB 147 I rise before dawn and cry for help; in Your word I have put my hope. | HINCV 147 मैं सूर्योदय से पूर्व ही जाग कर सहायता के लिये पुकारता हूं; मेरी आशा आपके वचन पर आधारित है. |
| BSB 148 My eyes anticipate the watches of night, that I may meditate on Your word. | HINCV 148 रात्रि के समस्त प्रहरों में मेरी आंखें खुली रहती हैं, कि मैं आपकी प्रतिज्ञाओं पर मनन कर सकूं. |
| BSB 149 Hear my voice, O LORD, according to Your loving devotion; give me life according to Your justice. | HINCV 149 अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरी पुकार सुनिए; याहवेह, अपने ही नियमों के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 150 Those who follow after wickedness draw near; they are far from Your law. | HINCV 150 जो मेरे विरुद्ध बुराई की युक्ति रच रहे हैं, मेरे निकट आ गए हैं, किंतु वे आपकी व्यवस्था से दूर हैं. |
| BSB 151 You are near, O LORD, and all Your commandments are true. | HINCV 151 फिर भी, याहवेह, आप मेरे निकट हैं, और आपके सभी आदेश प्रामाणिक हैं. |
| BSB 152 Long ago I learned from Your testimonies that You have established them forever. | HINCV 152 अनेक-अनेक वर्ष पूर्व मैंने आपके अधिनियमों से यह अनुभव कर लिया था कि आपने इनकी स्थापना ही इसलिये की है कि ये सदा-सर्वदा स्थायी बने रहें. ר रेश |
| BSB 153 Look upon my affliction and rescue me, for I have not forgotten Your law. | HINCV 153 मेरे दुःख पर ध्यान दीजिए और मुझे इससे बचा लीजिए, क्योंकि आपकी व्यवस्था को मैं भुला नहीं. |
| BSB 154 Defend my cause and redeem me; revive me according to Your word. | HINCV 154 मेरे पक्ष का समर्थन करके मेरा उद्धार कीजिए; अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 155 Salvation is far from the wicked because they do not seek Your statutes. | HINCV 155 कठिन है दुष्टों का उद्धार होना, क्योंकि उन्हें आपकी विधियों की महानता ही ज्ञात नहीं. |
| BSB 156 Great are Your mercies, O LORD; revive me according to Your ordinances. | HINCV 156 याहवेह, अनुपम है आपकी मनोहरता; अपने ही नियमों के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 157 Though my persecutors and foes are many, I have not turned from Your testimonies. | HINCV 157 मेरे सतानेवाले तथा शत्रु अनेक हैं, किंतु मैं आपके अधिनियमों से दूर नहीं हुआ हूं. |
| BSB 158 I look on the faithless with loathing because they do not keep Your word. | HINCV 158 विश्वासघाती आपके आदेशों का पालन नहीं करते, तब मेरी दृष्टि में वे घृणास्पद हैं. |
| BSB 159 Consider how I love Your precepts, O LORD; give me life according to Your loving devotion. | HINCV 159 आप ही देख लीजिए: कितने प्रिय हैं मुझे आपके नीति-सिद्धांत; याहवेह, अपने करुणा-प्रेम के अनुरूप मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए. |
| BSB 160 The entirety of Your word is truth, and all Your righteous judgments endure forever. | HINCV 160 वस्तुतः सत्य आपके वचन का सार है; तथा आपके धर्ममय नियम सदा-सर्वदा स्थायी रहते हैं. ש शीन |
| BSB 161 Rulers persecute me without cause, but my heart fears only Your word. | HINCV 161 प्रधान मुझे बिना किसी कारण के दुःखित कर रहे हैं, किंतु आपके वचन का ध्यान कर मेरा हृदय कांप उठता है. |
| BSB 162 I rejoice in Your promise like one who finds great spoil. | HINCV 162 आपकी प्रतिज्ञाओं से मुझे ऐसा उल्लास प्राप्त होता है; जैसा किसी को बड़ी लूट प्राप्त हुई है. |
| BSB 163 I hate and abhor falsehood, but Your law I love. | HINCV 163 झूठ से मुझे घृणा है, बैर है किंतु मुझे प्रेम है आपकी व्यवस्था से. |
| BSB 164 Seven times a day I praise You for Your righteous judgments. | HINCV 164 आपकी धर्ममय व्यवस्था का ध्यान कर मैं दिन में सात-सात बार आपका स्तवन करता हूं. |
| BSB 165 Abundant peace belongs to those who love Your law; nothing can make them stumble. | HINCV 165 जिन्हें आपकी व्यवस्था से प्रेम है, उनको बड़ी शांति मिलती रहती है, वे किसी रीति से विचलित नहीं हो सकते. |
| BSB 166 I wait for Your salvation, O LORD, and I carry out Your commandments. | HINCV 166 याहवेह, मैं आपके उद्धार का प्रत्याशी हूं, मैं आपके आदेशों का पालन करता हूं. |
| BSB 167 I obey Your testimonies and love them greatly. | HINCV 167 मैं आपके अधिनियमों का पालन करता हूं, क्योंकि वे मुझे अत्यंत प्रिय हैं. |
| BSB 168 I obey Your precepts and Your testimonies, for all my ways are before You. | HINCV 168 मैं आपके उपदेशों तथा नियमों का पालन करता हूं, आपके सामने मेरा संपूर्ण आचरण प्रगट है. ת ताव |
| BSB 169 May my cry come before You, O LORD; give me understanding according to Your word. | HINCV 169 याहवेह, मेरी पुकार आप तक पहुंचे; मुझे अपने वचन को समझने की क्षमता प्रदान कीजिए. |
| BSB 170 May my plea come before You; rescue me according to Your promise. | HINCV 170 मेरा गिड़गिड़ाना आप तक पहुंचे; अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करते हुए मुझे छुड़ा लीजिए. |
| BSB 171 My lips pour forth praise, for You teach me Your statutes. | HINCV 171 मेरे होंठों से आपका स्तवन छलक उठे, क्योंकि आपने मुझे अपनी विधियों की शिक्षा दी है. |
| BSB 172 My tongue sings of Your word, for all Your commandments are righteous. | HINCV 172 मेरी जीभ आपके वचन का गान करेगी, क्योंकि आपके सभी आदेश आदर्श हैं. |
| BSB 173 May Your hand be ready to help me, for I have chosen Your precepts. | HINCV 173 आपकी भुजा मेरी सहायता के लिए तत्पर रहे, मैंने आपके उपदेशों को अपनाया है. |
| BSB 174 I long for Your salvation, O LORD, and Your law is my delight. | HINCV 174 आपसे उद्धार की प्राप्ति की मुझे उत्कंठा है, याहवेह, आपकी व्यवस्था में मेरा आनंद है. |
| BSB 175 Let me live to praise You; may Your judgments sustain me. | HINCV 175 मुझे आयुष्मान कीजिए कि मैं आपका स्तवन करता रहूं, और आपकी व्यवस्था मुझे संभाले रहे. |
| BSB 176 I have strayed like a lost sheep; seek Your servant, for I have not forgotten Your commandments. | HINCV 176 मैं खोई हुई भेड़ के समान हो गया था. आप ही अपने सेवक को खोज लीजिए, क्योंकि मैं आपके आदेशों को भूला नहीं. |
Questions about Psalms 119? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.