Psalms 119

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Blessed are those whose way is blameless, who walk in the Law of the LORD.

HINIRV

1 क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं!

BSB

2 Blessed are those who keep His testimonies and seek Him with all their heart.

HINIRV

2 क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!

BSB

3 They do no iniquity; they walk in His ways.

HINIRV

3 फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं।

BSB

4 You have ordained Your precepts, that we should keep them diligently.

HINIRV

4 तूने अपने उपदेश इसलिए दिए हैं, कि हम उसे यत्न से माने।

BSB

5 Oh, that my ways were committed to keeping Your statutes!

HINIRV

5 भला होता कि तेरी विधियों को मानने के लिये मेरी चाल चलन दृढ़ हो जाए!

BSB

6 Then I would not be ashamed when I consider all Your commandments.

HINIRV

6 तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूँगा, और मैं लज्जित न होऊँगा।

BSB

7 I will praise You with an upright heart when I learn Your righteous judgments.

HINIRV

7 जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूँगा।

BSB

8 I will keep Your statutes; do not utterly forsake me.

HINIRV

8 मैं तेरी विधियों को मानूँगा: मुझे पूरी रीति से न तज!

BSB

9 How can a young man keep his way pure? By guarding it according to Your word.

HINIRV

9 जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन का पालन करने से।

BSB

10 With all my heart I have sought You; do not let me stray from Your commandments.

HINIRV

10 मैं पूरे मन से तेरी खोज में लगा हूँ; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!

BSB

11 I have hidden Your word in my heart that I might not sin against You.

HINIRV

11 मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।

BSB

12 Blessed are You, O LORD; teach me Your statutes.

HINIRV

12 हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा!

BSB

13 With my lips I proclaim all the judgments of Your mouth.

HINIRV

13 तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैंने अपने मुँह से किया है।

BSB

14 I rejoice in the way of Your testimonies as much as in all riches.

HINIRV

14 मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानो सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूँ।

BSB

15 I will meditate on Your precepts and regard Your ways.

HINIRV

15 मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा।

BSB

16 I will delight in Your statutes; I will not forget Your word.

HINIRV

16 मैं तेरी विधियों से सुख पाऊँगा; और तेरे वचन को न भूलूँगा।

BSB

17 Deal bountifully with Your servant, that I may live and keep Your word.

HINIRV

17 अपने दास का उपकार कर कि मैं जीवित रहूँ, और तेरे वचन पर चलता रहूँ ।

BSB

18 Open my eyes that I may see wondrous things from Your law.

HINIRV

18 मेरी आँखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूँ।

BSB

19 I am a stranger on the earth; do not hide Your commandments from me.

HINIRV

19 मैं तो पृथ्वी पर परदेशी हूँ; अपनी आज्ञाओं को मुझसे छिपाए न रख!

BSB

20 My soul is consumed with longing for Your judgments at all times.

HINIRV

20 मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है।

BSB

21 You rebuke the arrogant—the cursed who stray from Your commandments.

HINIRV

21 तूने अभिमानियों को, जो श्रापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं से भटके हुए हैं।

BSB

22 Remove my scorn and contempt, for I have kept Your testimonies.

HINIRV

22 मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूँ।

BSB

23 Though rulers sit and slander me, Your servant meditates on Your statutes.

HINIRV

23 हाकिम भी बैठे हुए आपस में मेरे विरुद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा।

BSB

24 Your testimonies are indeed my delight; they are my counselors.

HINIRV

24 तेरी चितौनियाँ मेरा सुखमूल और मेरे मंत्री हैं।

BSB

25 My soul cleaves to the dust; revive me according to Your word.

HINIRV

25 मैं धूल में पड़ा हूँ; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!

BSB

26 I recounted my ways, and You answered me; teach me Your statutes.

HINIRV

26 मैंने अपनी चाल चलन का तुझ से वर्णन किया है और तूने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियाँ सिखा!

BSB

27 Make clear to me the way of Your precepts; then I will meditate on Your wonders.

HINIRV

27 अपने उपदेशों का मार्ग मुझे समझा, तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा।

BSB

28 My soul melts with sorrow; strengthen me according to Your word.

HINIRV

28 मेरा जीव उदासी के मारे गल चला है; तू अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल!

BSB

29 Remove me from the path of deceit and graciously grant me Your law.

HINIRV

29 मुझ को झूठ के मार्ग से दूर कर; और कृपा करके अपनी व्यवस्था मुझे दे।

BSB

30 I have chosen the way of truth; I have set Your ordinances before me.

HINIRV

30 मैंने सच्चाई का मार्ग चुन लिया है, तेरे नियमों की ओर मैं चित्त लगाए रहता हूँ।

BSB

31 I cling to Your testimonies, O LORD; let me not be put to shame.

HINIRV

31 मैं तेरी चितौनियों में लौलीन हूँ, हे यहोवा, मुझे लज्जित न होने दे!

BSB

32 I run in the path of Your commandments, for You will enlarge my heart.

HINIRV

32 जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग में दौड़ूँगा।

BSB

33 Teach me, O LORD, the way of Your statutes, and I will keep them to the end.

HINIRV

33 हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग सिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूँगा।

BSB

34 Give me understanding that I may obey Your law, and follow it with all my heart.

HINIRV

34 मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूँगा और पूर्ण मन से उस पर चलूँगा।

BSB

35 Direct me in the path of Your commandments, for there I find delight.

HINIRV

35 अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूँ।

BSB

36 Turn my heart to Your testimonies and not to covetous gain.

HINIRV

36 मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।

BSB

37 Turn my eyes away from worthless things; revive me with Your word.

HINIRV

37 मेरी आँखों को व्यर्थ वस्तुओं की ओर से फेर दे; तू अपने मार्ग में मुझे जिला।

BSB

38 Establish Your word to Your servant, to produce reverence for You.

HINIRV

38 तेरा वादा जो तेरे भय माननेवालों के लिये है, उसको अपने दास के निमित्त भी पूरा कर।

BSB

39 Turn away the disgrace I dread, for Your judgments are good.

HINIRV

39 जिस नामधराई से मैं डरता हूँ, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं।

BSB

40 How I long for Your precepts! Revive me in Your righteousness.

HINIRV

40 देख, मैं तेरे उपदेशों का अभिलाषी हूँ; अपने धर्म के कारण मुझ को जिला।

BSB

41 May Your loving devotion come to me, O LORD, Your salvation, according to Your promise.

HINIRV

41 हे यहोवा, तेरी करुणा और तेरा किया हुआ उद्धार, तेरे वादे के अनुसार, मुझ को भी मिले;

BSB

42 Then I can answer him who taunts, for I trust in Your word.

HINIRV

42 तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूँगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।

BSB

43 Never take Your word of truth from my mouth, for I hope in Your judgments.

HINIRV

43 मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर है।

BSB

44 I will always obey Your law, forever and ever.

HINIRV

44 तब मैं तेरी व्यवस्था पर लगातार, सदा सर्वदा चलता रहूँगा;

BSB

45 And I will walk in freedom, for I have sought Your precepts.

HINIRV

45 और मैं चौड़े स्थान में चला फिरा करूँगा, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है।

BSB

46 I will speak of Your testimonies before kings, and I will not be ashamed.

HINIRV

46 और मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के सामने भी करूँगा, और लज्जित न होऊँगा; (रोम. 1:16)

BSB

47 I delight in Your commandments because I love them.

HINIRV

47 क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं के कारण सुखी हूँ, और मैं उनसे प्रीति रखता हूँ।

BSB

48 I lift up my hands to Your commandments, which I love, and I meditate on Your statutes.

HINIRV

48 मैं तेरी आज्ञाओं की ओर जिनमें मैं प्रीति रखता हूँ, हाथ फैलाऊँगा और तेरी विधियों पर ध्यान करूँगा।

BSB

49 Remember Your word to Your servant, upon which You have given me hope.

HINIRV

49 जो वादा तूने अपने दास को दिया है, उसे स्मरण कर, क्योंकि तूने मुझे आशा दी है।

BSB

50 This is my comfort in affliction, that Your promise has given me life.

HINIRV

50 मेरे दुःख में मुझे शान्ति उसी से हुई है, क्योंकि तेरे वचन के द्वारा मैंने जीवन पाया है।

BSB

51 The arrogant utterly deride me, but I do not turn from Your law.

HINIRV

51 अहंकारियों ने मुझे अत्यन्त ठट्ठे में उड़ाया है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था से नहीं हटा।

BSB

52 I remember Your judgments of old, O LORD, and in them I find comfort.

HINIRV

52 हे यहोवा, मैंने तेरे प्राचीन नियमों को स्मरण करके शान्ति पाई है।

BSB

53 Rage has taken hold of me because of the wicked who reject Your law.

HINIRV

53 जो दुष्ट तेरी व्यवस्था को छोड़े हुए हैं, उनके कारण मैं क्रोध से जलता हूँ।

BSB

54 Your statutes are songs to me in the house of my pilgrimage.

HINIRV

54 जहाँ मैं परदेशी होकर रहता हूँ, वहाँ तेरी विधियाँ, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं।

BSB

55 In the night, O LORD, I remember Your name, that I may keep Your law.

HINIRV

55 हे यहोवा, मैंने रात को तेरा नाम स्मरण किया, और तेरी व्यवस्था पर चला हूँ।

BSB

56 This is my practice, for I obey Your precepts.

HINIRV

56 यह मुझसे इस कारण हुआ, कि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए था।

BSB

57 The LORD is my portion; I have promised to keep Your words.

HINIRV

57 यहोवा मेरा भाग है; मैंने तेरे वचनों के अनुसार चलने का निश्चय किया है।

BSB

58 I have sought Your face with all my heart; be gracious to me according to Your promise.

HINIRV

58 मैंने पूरे मन से तुझे मनाया है; इसलिए अपने वादे के अनुसार मुझ पर दया कर।

BSB

59 I considered my ways and turned my steps to Your testimonies.

HINIRV

59 मैंने अपनी चाल चलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।

BSB

60 I hurried without hesitating to keep Your commandments.

HINIRV

60 मैंने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है।

BSB

61 Though the ropes of the wicked bind me, I do not forget Your law.

HINIRV

61 मैं दुष्टों की रस्सियों से बन्ध गया हूँ, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को नहीं भूला।

BSB

62 At midnight I rise to give You thanks for Your righteous judgments.

HINIRV

62 तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं आधी रात को तेरा धन्यवाद करने को उठूँगा।

BSB

63 I am a friend to all who fear You, and to those who keep Your precepts.

HINIRV

63 जितने तेरा भय मानते और तेरे उपदेशों पर चलते हैं, उनका मैं संगी हूँ।

BSB

64 The earth is filled with Your loving devotion, O LORD; teach me Your statutes.

HINIRV

64 हे यहोवा, तेरी करुणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियाँ सिखा!

BSB

65 You are good to Your servant, O LORD, according to Your word.

HINIRV

65 हे यहोवा, तूने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।

BSB

66 Teach me good judgment and knowledge, for I believe in Your commandments.

HINIRV

66 मुझे भली विवेक-शक्ति और समझ दे, क्योंकि मैंने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।

BSB

67 Before I was afflicted, I went astray; but now I keep Your word.

HINIRV

67 उससे पहले कि मैं दुःखित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूँ ।

BSB

68 You are good, and You do what is good; teach me Your statutes.

HINIRV

68 तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा।

BSB

69 Though the arrogant have smeared me with lies, I keep Your precepts with all my heart.

HINIRV

69 अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूँगा।

BSB

70 Their hearts are callous and insensitive, but I delight in Your law.

HINIRV

70 उनका मन मोटा हो गया है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था के कारण सुखी हूँ।

BSB

71 It was good for me to be afflicted, that I might learn Your statutes.

HINIRV

71 मुझे जो दुःख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिससे मैं तेरी विधियों को सीख सकूँ।

BSB

72 The law from Your mouth is more precious to me than thousands of pieces of gold and silver.

HINIRV

72 तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रुपयों और मुहरों से भी उत्तम है।

BSB

73 Your hands have made me and fashioned me; give me understanding to learn Your commandments.

HINIRV

73 तेरे हाथों से मैं बनाया और रचा गया हूँ; मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूँ।

BSB

74 May those who fear You see me and rejoice, for I have hoped in Your word.

HINIRV

74 तेरे डरवैये मुझे देखकर आनन्दित होंगे, क्योंकि मैंने तेरे वचन पर आशा लगाई है।

BSB

75 I know, O LORD, that Your judgments are righteous, and that in faithfulness You have afflicted me.

HINIRV

75 हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तूने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दुःख दिया है।

BSB

76 May Your loving devotion comfort me, I pray, according to Your promise to Your servant.

HINIRV

76 मुझे अपनी करुणा से शान्ति दे, क्योंकि तूने अपने दास को ऐसा ही वादा दिया है।

BSB

77 May Your compassion come to me, that I may live, for Your law is my delight.

HINIRV

77 तेरी दया मुझ पर हो, तब मैं जीवित रहूँगा; क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।

BSB

78 May the arrogant be put to shame for subverting me with a lie; I will meditate on Your precepts.

HINIRV

78 अहंकारी लज्जित किए जाए, क्योंकि उन्होंने मुझे झूठ के द्वारा गिरा दिया है; परन्तु मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा।

BSB

79 May those who fear You turn to me, those who know Your testimonies.

HINIRV

79 जो तेरा भय मानते हैं, वह मेरी ओर फिरें, तब वे तेरी चितौनियों को समझ लेंगे।

BSB

80 May my heart be blameless in Your statutes, that I may not be put to shame.

HINIRV

80 मेरा मन तेरी विधियों के मानने में सिद्ध हो, ऐसा न हो कि मुझे लज्जित होना पड़े।

BSB

81 My soul faints for Your salvation; I wait for Your word.

HINIRV

81 मेरा प्राण तेरे उद्धार के लिये बैचेन है; परन्तु मुझे तेरे वचन पर आशा रहती है।

BSB

82 My eyes fail, looking for Your promise; I ask, “When will You comfort me?”

HINIRV

82 मेरी आँखें तेरे वादे के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुंधली पड़ गईं है; और मैं कहता हूँ कि तू मुझे कब शान्ति देगा?

BSB

83 Though I am like a wineskin dried up by smoke, I do not forget Your statutes.

HINIRV

83 क्योंकि मैं धुएँ में की कुप्पी के समान हो गया हूँ, तो भी तेरी विधियों को नहीं भूला।

BSB

84 How many days must Your servant wait? When will You execute judgment on my persecutors?

HINIRV

84 तेरे दास के कितने दिन रह गए हैं? तू मेरे पीछे पड़े हुओं को दण्ड कब देगा?

BSB

85 The arrogant have dug pits for me in violation of Your law.

HINIRV

85 अहंकारी जो तेरी व्यवस्था के अनुसार नहीं चलते, उन्होंने मेरे लिये गड्ढे खोदे हैं।

BSB

86 All Your commandments are faithful; I am persecuted without cause—help me!

HINIRV

86 तेरी सब आज्ञाएँ विश्वासयोग्य हैं; वे लोग झूठ बोलते हुए मेरे पीछे पड़े हैं; तू मेरी सहायता कर!

BSB

87 They almost wiped me from the earth, but I have not forsaken Your precepts.

HINIRV

87 वे मुझ को पृथ्वी पर से मिटा डालने ही पर थे, परन्तु मैंने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा।

BSB

88 Revive me according to Your loving devotion, that I may obey the testimony of Your mouth.

HINIRV

88 अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला, तब मैं तेरी दी हुई चितौनी को मानूँगा।

BSB

89 Your word, O LORD, is everlasting; it is firmly fixed in the heavens.

HINIRV

89 हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।

BSB

90 Your faithfulness continues through all generations; You established the earth, and it endures.

HINIRV

90 तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तूने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिए वह बनी है।

BSB

91 Your ordinances stand to this day, for all things are servants to You.

HINIRV

91 वे आज के दिन तक तेरे नियमों के अनुसार ठहरे हैं; क्योंकि सारी सृष्टि तेरे अधीन है।

BSB

92 If Your law had not been my delight, then I would have perished in my affliction.

HINIRV

92 यदि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी न होता, तो मैं दुःख के समय नाश हो जाता ।

BSB

93 I will never forget Your precepts, for by them You have revived me.

HINIRV

93 मैं तेरे उपदेशों को कभी न भूलूँगा; क्योंकि उन्हीं के द्वारा तूने मुझे जिलाया है।

BSB

94 I am Yours; save me, for I have sought Your precepts.

HINIRV

94 मैं तेरा ही हूँ, तू मेरा उद्धार कर; क्योंकि मैं तेरे उपदेशों की सुधि रखता हूँ।

BSB

95 The wicked wait to destroy me, but I will ponder Your testimonies.

HINIRV

95 दुष्ट मेरा नाश करने के लिये मेरी घात में लगे हैं; परन्तु मैं तेरी चितौनियों पर ध्यान करता हूँ।

BSB

96 I have seen a limit to all perfection, but Your commandment is without limit.

HINIRV

96 मैंने देखा है कि प्रत्येक पूर्णता की सीमा होती है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा और सीमा से परे है।

BSB

97 Oh, how I love Your law! All day long it is my meditation.

HINIRV

97 आहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूँ! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है।

BSB

98 Your commandments make me wiser than my enemies, for they are always with me.

HINIRV

98 तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं।

BSB

99 I have more insight than all my teachers, for Your testimonies are my meditation.

HINIRV

99 मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूँ, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है।

BSB

100 I discern more than the elders, for I obey Your precepts.

HINIRV

100 मैं पुरनियों से भी समझदार हूँ, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूँ।

BSB

101 I have kept my feet from every evil path, that I may keep Your word.

HINIRV

101 मैंने अपने पाँवों को हर एक बुरे रास्ते से रोक रखा है, जिससे मैं तेरे वचन के अनुसार चलूँ।

BSB

102 I have not departed from Your ordinances, for You Yourself have taught me.

HINIRV

102 मैं तेरे नियमों से नहीं हटा, क्योंकि तू ही ने मुझे शिक्षा दी है।

BSB

103 How sweet are Your words to my taste—sweeter than honey in my mouth!

HINIRV

103 तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुँह में मधु से भी मीठे हैं!

BSB

104 I gain understanding from Your precepts; therefore I hate every false way.

HINIRV

104 तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूँ, इसलिए मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ।

BSB

105 Your word is a lamp to my feet and a light to my path.

HINIRV

105 तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।

BSB

106 I have sworn and confirmed that I will keep Your righteous judgments.

HINIRV

106 मैंने शपथ खाई, और ठान लिया है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूँगा।

BSB

107 I am severely afflicted, O LORD; revive me through Your word.

HINIRV

107 मैं अत्यन्त दुःख में पड़ा हूँ; हे यहोवा, अपने वादे के अनुसार मुझे जिला।

BSB

108 Accept the freewill offerings of my mouth, O LORD, and teach me Your judgments.

HINIRV

108 हे यहोवा, मेरे वचनों को स्वेच्छाबलि जानकर ग्रहण कर, और अपने नियमों को मुझे सिखा।

BSB

109 I constantly take my life in my hands, yet I do not forget Your law.

HINIRV

109 मेरा प्राण निरन्तर मेरी हथेली पर रहता है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।

BSB

110 The wicked have set a snare for me, but I have not strayed from Your precepts.

HINIRV

110 दुष्टों ने मेरे लिये फंदा लगाया है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों के मार्ग से नहीं भटका।

BSB

111 Your testimonies are my heritage forever, for they are the joy of my heart.

HINIRV

111 मैंने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भागकर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण है।

BSB

112 I have inclined my heart to perform Your statutes, even to the very end.

HINIRV

112 मैंने अपने मन को इस बात पर लगाया है, कि अन्त तक तेरी विधियों पर सदा चलता रहूँ।

BSB

113 The double-minded I despise, but Your law I love.

HINIRV

113 मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।

BSB

114 You are my hiding place and my shield; I put my hope in Your word.

HINIRV

114 तू मेरी आड़ और ढाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है।

BSB

115 Depart from me, you evildoers, that I may obey the commandments of my God.

HINIRV

115 हे कुकर्मियों, मुझसे दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूँ!

BSB

116 Sustain me as You promised, that I may live; let me not be ashamed of my hope.

HINIRV

116 हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल, कि मैं जीवित रहूँ, और मेरी आशा को न तोड़!

BSB

117 Uphold me, and I will be saved, that I may always regard Your statutes.

HINIRV

117 मुझे थामे रख, तब मैं बचा रहूँगा, और निरन्तर तेरी विधियों की ओर चित्त लगाए रहूँगा!

BSB

118 You reject all who stray from Your statutes, for their deceitfulness is in vain.

HINIRV

118 जितने तेरी विधियों के मार्ग से भटक जाते हैं, उन सब को तू तुच्छ जानता है, क्योंकि उनकी चतुराई झूठ है।

BSB

119 All the wicked on earth You discard like dross; therefore I love Your testimonies.

HINIRV

119 तूने पृथ्वी के सब दुष्टों को धातु के मैल के समान दूर किया है; इस कारण मैं तेरी चितौनियों से प्रीति रखता हूँ।

BSB

120 My flesh trembles in awe of You; I stand in fear of Your judgments.

HINIRV

120 तेरे भय से मेरा शरीर काँप उठता है, और मैं तेरे नियमों से डरता हूँ।

BSB

121 I have done what is just and right; do not leave me to my oppressors.

HINIRV

121 मैंने तो न्याय और धर्म का काम किया है; तू मुझे अत्याचार करनेवालों के हाथ में न छोड़।

BSB

122 Ensure Your servant’s well-being; do not let the arrogant oppress me.

HINIRV

122 अपने दास की भलाई के लिये जामिन हो, ताकि अहंकारी मुझ पर अत्याचार न करने पाएँ।

BSB

123 My eyes fail, looking for Your salvation, and for Your righteous promise.

HINIRV

123 मेरी आँखें तुझ से उद्धार पाने, और तेरे धर्ममय वचन के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुँधली पड़ गई हैं।

BSB

124 Deal with Your servant according to Your loving devotion, and teach me Your statutes.

HINIRV

124 अपने दास के संग अपनी करुणा के अनुसार बर्ताव कर, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।

BSB

125 I am Your servant; give me understanding, that I may know Your testimonies.

HINIRV

125 मैं तेरा दास हूँ, तू मुझे समझ दे कि मैं तेरी चितौनियों को समझूँ।

BSB

126 It is time for the LORD to act, for they have broken Your law.

HINIRV

126 वह समय आया है, कि यहोवा काम करे, क्योंकि लोगों ने तेरी व्यवस्था को तोड़ दिया है।

BSB

127 Therefore I love Your commandments more than gold, even the purest gold.

HINIRV

127 इस कारण मैं तेरी आज्ञाओं को सोने से वरन् कुन्दन से भी अधिक प्रिय मानता हूँ।

BSB

128 Therefore I admire all Your precepts and hate every false way.

HINIRV

128 इसी कारण मैं तेरे सब उपदेशों को सब विषयों में ठीक जानता हूँ; और सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ।

BSB

129 Wonderful are Your testimonies; therefore I obey them.

HINIRV

129 तेरी चितौनियाँ अद्भुत हैं, इस कारण मैं उन्हें अपने जी से पकड़े हुए हूँ।

BSB

130 The unfolding of Your words gives light; it informs the simple.

HINIRV

130 तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है; उससे निर्बुद्धि लोग समझ प्राप्त करते हैं।

BSB

131 I open my mouth and pant, longing for Your commandments.

HINIRV

131 मैं मुँह खोलकर हाँफने लगा, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं का प्यासा था।

BSB

132 Turn to me and show me mercy, as You do to those who love Your name.

HINIRV

132 जैसी तेरी रीति अपने नाम के प्रीति रखनेवालों से है, वैसे ही मेरी ओर भी फिरकर मुझ पर दया कर।

BSB

133 Order my steps in Your word; let no sin rule over me.

HINIRV

133 मेरे पैरों को अपने वचन के मार्ग पर स्थिर कर, और किसी अनर्थ बात को मुझ पर प्रभुता न करने दे।

BSB

134 Redeem me from the oppression of man, that I may keep Your precepts.

HINIRV

134 मुझे मनुष्यों के अत्याचार से छुड़ा ले, तब मैं तेरे उपदेशों को मानूँगा।

BSB

135 Make Your face shine upon Your servant, and teach me Your statutes.

HINIRV

135 अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।

BSB

136 My eyes shed streams of tears because Your law is not obeyed.

HINIRV

136 मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहती है, क्योंकि लोग तेरी व्यवस्था को नहीं मानते।

BSB

137 Righteous are You, O LORD, and upright are Your judgments.

HINIRV

137 हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं। (भज. 145:17)

BSB

138 The testimonies You have laid down are righteous and altogether faithful.

HINIRV

138 तूने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।

BSB

139 My zeal has consumed me because my foes forget Your words.

HINIRV

139 मैं तेरी धुन में भस्म हो रहा हूँ, क्योंकि मेरे सतानेवाले तेरे वचनों को भूल गए हैं।

BSB

140 Your promise is completely pure; therefore Your servant loves it.

HINIRV

140 तेरा वचन पूरी रीति से ताया हुआ है, इसलिए तेरा दास उसमें प्रीति रखता है।

BSB

141 I am lowly and despised, but I do not forget Your precepts.

HINIRV

141 मैं छोटा और तुच्छ हूँ, तो भी मैं तेरे उपदेशों को नहीं भूलता।

BSB

142 Your righteousness is everlasting and Your law is true.

HINIRV

142 तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है।

BSB

143 Trouble and distress have found me, but Your commandments are my delight.

HINIRV

143 मैं संकट और सकेती में फँसा हूँ, परन्तु मैं तेरी आज्ञाओं से सुखी हूँ।

BSB

144 Your testimonies are righteous forever. Give me understanding, that I may live.

HINIRV

144 तेरी चितौनियाँ सदा धर्ममय हैं; तू मुझ को समझ दे कि मैं जीवित रहूँ।

BSB

145 I call with all my heart; answer me, O LORD! I will obey Your statutes.

HINIRV

145 मैंने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूँगा।

BSB

146 I call to You; save me, that I may keep Your testimonies.

HINIRV

146 मैंने तुझ से प्रार्थना की है, तू मेरा उद्धार कर, और मैं तेरी चितौनियों को माना करूँगा।

BSB

147 I rise before dawn and cry for help; in Your word I have put my hope.

HINIRV

147 मैंने पौ फटने से पहले दुहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।

BSB

148 My eyes anticipate the watches of night, that I may meditate on Your word.

HINIRV

148 मेरी आँखें रात के एक-एक पहर से पहले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूँ।

BSB

149 Hear my voice, O LORD, according to Your loving devotion; give me life according to Your justice.

HINIRV

149 अपनी करुणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी नियमों के रीति अनुसार मुझे जीवित कर।

BSB

150 Those who follow after wickedness draw near; they are far from Your law.

HINIRV

150 जो दुष्टता की धुन में हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।

BSB

151 You are near, O LORD, and all Your commandments are true.

HINIRV

151 हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएँ सत्य हैं।

BSB

152 Long ago I learned from Your testimonies that You have established them forever.

HINIRV

152 बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूँ, कि तूने उनकी नींव सदा के लिये डाली है।

BSB

153 Look upon my affliction and rescue me, for I have not forgotten Your law.

HINIRV

153 मेरे दुःख को देखकर मुझे छुड़ा ले, क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।

BSB

154 Defend my cause and redeem me; revive me according to Your word.

HINIRV

154 मेरा मुकद्दमा लड़, और मुझे छुड़ा ले; अपने वादे के अनुसार मुझ को जिला।

BSB

155 Salvation is far from the wicked because they do not seek Your statutes.

HINIRV

155 दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते।

BSB

156 Great are Your mercies, O LORD; revive me according to Your ordinances.

HINIRV

156 हे यहोवा, तेरी दया तो बड़ी है; इसलिए अपने नियमों के अनुसार मुझे जिला।

BSB

157 Though my persecutors and foes are many, I have not turned from Your testimonies.

HINIRV

157 मेरा पीछा करनेवाले और मेरे सतानेवाले बहुत हैं, परन्तु मैं तेरी चितौनियों से नहीं हटता।

BSB

158 I look on the faithless with loathing because they do not keep Your word.

HINIRV

158 मैं विश्वासघातियों को देखकर घृणा करता हूँ; क्योंकि वे तेरे वचन को नहीं मानते।

BSB

159 Consider how I love Your precepts, O LORD; give me life according to Your loving devotion.

HINIRV

159 देख, मैं तेरे उपदेशों से कैसी प्रीति रखता हूँ! हे यहोवा, अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला।

BSB

160 The entirety of Your word is truth, and all Your righteous judgments endure forever.

HINIRV

160 तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदाकाल तक अटल है।

BSB

161 Rulers persecute me without cause, but my heart fears only Your word.

HINIRV

161 हाकिम व्यर्थ मेरे पीछे पड़े हैं, परन्तु मेरा हृदय तेरे वचनों का भय मानता है । (भज. 119:23)

BSB

162 I rejoice in Your promise like one who finds great spoil.

HINIRV

162 जैसे कोई बड़ी लूट पाकर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूँ।

BSB

163 I hate and abhor falsehood, but Your law I love.

HINIRV

163 झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।

BSB

164 Seven times a day I praise You for Your righteous judgments.

HINIRV

164 तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बार तेरी स्तुति करता हूँ।

BSB

165 Abundant peace belongs to those who love Your law; nothing can make them stumble.

HINIRV

165 तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती।

BSB

166 I wait for Your salvation, O LORD, and I carry out Your commandments.

HINIRV

166 हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूँ; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूँ।

BSB

167 I obey Your testimonies and love them greatly.

HINIRV

167 मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूँ, और उनसे बहुत प्रीति रखता आया हूँ।

BSB

168 I obey Your precepts and Your testimonies, for all my ways are before You.

HINIRV

168 मैं तेरे उपदेशों और चितौनियों को मानता आया हूँ, क्योंकि मेरी सारी चाल चलन तेरे सम्मुख प्रगट है।

BSB

169 May my cry come before You, O LORD; give me understanding according to Your word.

HINIRV

169 हे यहोवा, मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे समझ दे!

BSB

170 May my plea come before You; rescue me according to Your promise.

HINIRV

170 मेरा गिड़गिड़ाना तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे छुड़ा ले।

BSB

171 My lips pour forth praise, for You teach me Your statutes.

HINIRV

171 मेरे मुँह से स्तुति निकला करे, क्योंकि तू मुझे अपनी विधियाँ सिखाता है।

BSB

172 My tongue sings of Your word, for all Your commandments are righteous.

HINIRV

172 मैं तेरे वचन का गीत गाऊँगा, क्योंकि तेरी सब आज्ञाएँ धर्ममय हैं।

BSB

173 May Your hand be ready to help me, for I have chosen Your precepts.

HINIRV

173 तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों को अपनाया है।

BSB

174 I long for Your salvation, O LORD, and Your law is my delight.

HINIRV

174 हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की अभिलाषा करता हूँ, मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।

BSB

175 Let me live to praise You; may Your judgments sustain me.

HINIRV

175 मुझे जिला, और मैं तेरी स्तुति करूँगा, तेरे नियमों से मेरी सहायता हो।

BSB

176 I have strayed like a lost sheep; seek Your servant, for I have not forgotten Your commandments.

HINIRV

176 मैं खोई हुई भेड़ के समान भटका हूँ; तू अपने दास को ढूँढ़ ले, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को भूल नहीं गया।

Questions about Psalms 119? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.