Psalms 136
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Give thanks to the LORD, for He is good. His loving devotion endures forever. | HINCV 1 याहवेह का धन्यवाद करो, क्योंकि वे भले हैं, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 2 Give thanks to the God of gods. His loving devotion endures forever. | HINCV 2 परम परमेश्वर के प्रति आभार अभिव्यक्त करो. सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 3 Give thanks to the Lord of lords. His loving devotion endures forever. | HINCV 3 उनके प्रति, जो प्रधानों के प्रधान हैं, आभार अभिव्यक्त करो: सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 4 He alone does great wonders. His loving devotion endures forever. | HINCV 4 उनके प्रति, जिनके अतिरिक्त अन्य कोई अद्भुत कार्य कर ही नहीं सकता, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 5 By His insight He made the heavens. His loving devotion endures forever. | HINCV 5 जिन्होंने अपनी सुबुद्धि से स्वर्ग का निर्माण किया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 6 He spread out the earth upon the waters. His loving devotion endures forever. | HINCV 6 जिन्होंने जल के ऊपर पृथ्वी का विस्तार कर दिया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 7 He made the great lights—His loving devotion endures forever. | HINCV 7 जिन्होंने प्रखर प्रकाश पुंजों की रचना की, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 8 the sun to rule the day, His loving devotion endures forever. | HINCV 8 दिन के प्रभुत्व के लिए सूर्य का, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 9 the moon and stars to govern the night. His loving devotion endures forever. | HINCV 9 रात्रि के लिए चंद्रमा और तारों का; सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 10 He struck down the firstborn of Egypt His loving devotion endures forever. | HINCV 10 उन्हीं के प्रति, जिन्होंने मिस्र देश के पहलौठों की हत्या की, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 11 and brought Israel out from among them His loving devotion endures forever. | HINCV 11 और उनके मध्य से इस्राएल राष्ट्र को बाहर निकाल लिया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 12 with a mighty hand and an outstretched arm. His loving devotion endures forever. | HINCV 12 सशक्त भुजा और ऊंची उठी हुई बांह के द्वारा; सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 13 He divided the Red Sea in two His loving devotion endures forever. | HINCV 13 उन्हीं के प्रति, जिन्होंने लाल सागर को विभक्त कर दिया था सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 14 and led Israel through the midst, His loving devotion endures forever. | HINCV 14 और उसके मध्य की भूमि से इस्राएलियों को पार करवा दिया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 15 but swept Pharaoh and his army into the Red Sea. His loving devotion endures forever. | HINCV 15 किंतु फ़रोह और उसकी सेना को सागर ही में डुबो दिया; सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 16 He led His people through the wilderness. His loving devotion endures forever. | HINCV 16 उन्हीं के प्रति, जिन्होंने अपनी प्रजा को बंजर भूमि से पार कराया; सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 17 He struck down great kings His loving devotion endures forever. | HINCV 17 जिन्होंने प्रख्यात राजाओं की हत्या की, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 18 and slaughtered mighty kings—His loving devotion endures forever. | HINCV 18 जिन्होंने सशक्त राजाओं का वध कर दिया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 19 Sihon king of the Amorites His loving devotion endures forever. | HINCV 19 अमोरियों के राजा सीहोन का, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 20 and Og king of Bashan—His loving devotion endures forever. | HINCV 20 बाशान के राजा ओग का, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 21 and He gave their land as an inheritance, His loving devotion endures forever. | HINCV 21 तथा उनकी भूमि निज भाग में दे दी, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 22 a heritage to His servant Israel. His loving devotion endures forever. | HINCV 22 अपने सेवक इस्राएल को, निज भाग में दे दी, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 23 He remembered us in our low estate His loving devotion endures forever. | HINCV 23 उन्हीं के प्रति, जिन्होंने हमारी दुर्दशा में हमारी सुधि ली, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 24 and freed us from our enemies. His loving devotion endures forever. | HINCV 24 और हमें हमारे शत्रुओं से मुक्त किया, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 25 He gives food to every creature. His loving devotion endures forever. | HINCV 25 जो सब प्राणियों के आहार का प्रबंध करते हैं, सनातन है उनकी करुणा. |
| BSB 26 Give thanks to the God of heaven! His loving devotion endures forever. | HINCV 26 स्वर्गिक परमेश्वर के प्रति आभार अभिव्यक्त करो, सनातन है उनकी करुणा. |
Questions about Psalms 136? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.