Psalms 144

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. Blessed be the LORD, my Rock, who trains my hands for war, my fingers for battle.

HINIRV

1 धन्य है यहोवा, जो मेरी चट्टान है, वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को और लड़ाई के लिए मेरी उँगलियों को अभ्यास कराता है।

BSB

2 He is my steadfast love and my fortress, my stronghold and my deliverer. He is my shield, in whom I take refuge, who subdues peoples under me.

HINIRV

2 वह मेरे लिये करुणानिधान और गढ़, ऊँचा स्थान और छुड़ानेवाला है, वह मेरी ढाल और शरणस्थान है, जो जातियों को मेरे वश में कर देता है।

BSB

3 O LORD, what is man, that You regard him, the son of man that You think of him?

HINIRV

3 हे यहोवा, मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है, या आदमी क्या है कि तू उसकी कुछ चिन्ता करता है?

BSB

4 Man is like a breath; his days are like a passing shadow.

HINIRV

4 मनुष्य तो साँस के समान है; उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं।

BSB

5 Part Your heavens, O LORD, and come down; touch the mountains, that they may smoke.

HINIRV

5 हे यहोवा, अपने स्वर्ग को नीचा करके उतर आ! पहाड़ों को छू तब उनसे धुआँ उठेगा!

BSB

6 Flash forth Your lightning and scatter them; shoot Your arrows and rout them.

HINIRV

6 बिजली कड़काकर उनको तितर-बितर कर दे, अपने तीर चलाकर उनको घबरा दे!

BSB

7 Reach down from on high; set me free and rescue me from the deep waters, from the grasp of foreigners,

HINIRV

7 अपना हाथ ऊपर से बढ़ाकर मुझे महासागर से उबार, अर्थात् परदेशियों के वश से छुड़ा।

BSB

8 whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.

HINIRV

8 उनके मुँह से तो झूठी बातें निकलती हैं, और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं।

BSB

9 I will sing to You a new song, O God; on a harp of ten strings I will make music to You—

HINIRV

9 हे परमेश्वर, मैं तेरी स्तुति का नया गीत गाऊँगा; मैं दस तारवाली सारंगी बजाकर तेरा भजन गाऊँगा। (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3)

BSB

10 to Him who gives victory to kings, who frees His servant David from the deadly sword.

HINIRV

10 तू राजाओं का उद्धार करता है, और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है।

BSB

11 Set me free and rescue me from the grasp of foreigners, whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.

HINIRV

11 मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, जिनके मुँह से झूठी बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है।

BSB

12 Then our sons will be like plants nurtured in their youth, our daughters like corner pillars carved to adorn a palace.

HINIRV

12 हमारे बेटे जवानी के समय पौधों के समान बढ़े हुए हों, और हमारी बेटियाँ उन कोनेवाले खम्भों के समान हों, जो महल के लिये बनाए जाएँ;

BSB

13 Our storehouses will be full, supplying all manner of produce; our flocks will bring forth thousands, tens of thousands in our fields.

HINIRV

13 हमारे खत्ते भरे रहें, और उनमें भाँति-भाँति का अन्न रखा जाए, और हमारी भेड़-बकरियाँ हमारे मैदानों में हजारों हजार बच्चे जनें;

BSB

14 Our oxen will bear great loads. There will be no breach in the walls, no going into captivity, and no cry of lament in our streets.

HINIRV

14 तब हमारे बैल खूब लदे हुए हों; हमें न विघ्न हो और न हमारा कहीं जाना हो, और न हमारे चौकों में रोना-पीटना हो,

BSB

15 Blessed are the people of whom this is so; blessed are the people whose God is the LORD.

HINIRV

15 तो इस दशा में जो राज्य हो वह क्या ही धन्य होगा! जिस राज्य का परमेश्वर यहोवा है, वह क्या ही धन्य है!

Questions about Psalms 144? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.