Psalms 144

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of David. Blessed be the LORD, my Rock, who trains my hands for war, my fingers for battle.

HINCV

1 स्तुत्य हैं याहवेह, जो मेरी चट्टान हैं, जो मेरी भुजाओं को युद्ध के लिए, तथा मेरी उंगलियों को लड़ने के लिए प्रशिक्षित करते हैं.

BSB

2 He is my steadfast love and my fortress, my stronghold and my deliverer. He is my shield, in whom I take refuge, who subdues peoples under me.

HINCV

2 वह मेरे प्रेमी परमेश्वर, मेरे किला हैं, वह मेरे लिए दृढ़ गढ़ तथा आश्रय हैं, वह मेरे उद्धारक हैं, वह ऐसी ढाल है जहां मैं आश्रय के लिए जा छिपता हूं, वह प्रजा को मेरे अधीन बनाए रखते हैं.

BSB

3 O LORD, what is man, that You regard him, the son of man that You think of him?

HINCV

3 याहवेह, मनुष्य है ही क्या, जो आप उसकी ओर ध्यान दें? क्या है मनुष्य की सन्तति, कि आप उसकी हितचिंता करें?

BSB

4 Man is like a breath; his days are like a passing shadow.

HINCV

4 मनुष्य श्वास समान है; उसकी आयु विलीन होती छाया-समान है.

BSB

5 Part Your heavens, O LORD, and come down; touch the mountains, that they may smoke.

HINCV

5 याहवेह, स्वर्ग को खोलकर आप नीचे आ जाइए; पर्वतों का स्पर्श कीजिए कि उनमें से धुआं उठने लगे.

BSB

6 Flash forth Your lightning and scatter them; shoot Your arrows and rout them.

HINCV

6 विद्युज्ज्वाला भेजकर मेरे शत्रुओं को बिखरा दीजिए; अपने बाण चला कर उनका आगे बढ़ना रोक दीजिए.

BSB

7 Reach down from on high; set me free and rescue me from the deep waters, from the grasp of foreigners,

HINCV

7 अपने उच्चासन से अपना हाथ बढ़ाइए; ढेर जल राशि में से मुझे बचाकर मेरा उद्धार कीजिए, उनसे जो विदेशी और प्रवासी हैं.

BSB

8 whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.

HINCV

8 उनके मुख से झूठ बातें ही निकलती हैं, जिनका दायां हाथ धोखे के काम करनेवाला दायां हाथ है.

BSB

9 I will sing to You a new song, O God; on a harp of ten strings I will make music to You—

HINCV

9 परमेश्वर, मैं आपके लिए मैं एक नया गीत गाऊंगा; मैं दस तार वाली वीणा पर आपके लिए स्तवन संगीत बनाऊंगा.

BSB

10 to Him who gives victory to kings, who frees His servant David from the deadly sword.

HINCV

10 राजाओं की जय आपके द्वारा प्राप्‍त होती है, आप ही अपने सेवक दावीद को सुरक्षा प्रदान करते हैं, तलवार के क्रूर प्रहार से

BSB

11 Set me free and rescue me from the grasp of foreigners, whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.

HINCV

11 मुझे छुड़ाइए; विदेशियों के हाथों से मुझे छुड़ा लीजिए. उनके ओंठ झूठ बातें ही करते हैं, जिनका दायां हाथ झूठी बातें करने का दायां हाथ है.

BSB

12 Then our sons will be like plants nurtured in their youth, our daughters like corner pillars carved to adorn a palace.

HINCV

12 हमारे पुत्र अपनी युवावस्था में परिपक्व पौधों के समान हों, और हमारी पुत्रियां कोने के उन स्तंभों के समान, जो राजमहल की सुंदरता के लिए सजाये गए हैं.

BSB

13 Our storehouses will be full, supplying all manner of produce; our flocks will bring forth thousands, tens of thousands in our fields.

HINCV

13 हमारे अन्‍नभण्डार परिपूर्ण बने रहें, उनसे सब प्रकार की तृप्‍ति होती रहे. हमारी भेड़ें हजारों मेमने उत्पन्‍न करें, हमारे मैदान दस हजारों से भर जाएं;

BSB

14 Our oxen will bear great loads. There will be no breach in the walls, no going into captivity, and no cry of lament in our streets.

HINCV

14 सशक्त बने रहें हमारे पशु; उनके साथ कोई दुर्घटना न हो, वे प्रजनन में कभी विफल न हों, हमारी गलियों में वेदना की कराहट कभी न सुनी जाए.

BSB

15 Blessed are the people of whom this is so; blessed are the people whose God is the LORD.

HINCV

15 धन्य है वह प्रजा, जिन पर कृपादृष्टि की ऐसी वृष्टि होती है; धन्य हैं वे लोग, जिनके परमेश्वर याहवेह हैं.

Questions about Psalms 144? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.