Psalms 145
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm of praise. Of David. I will exalt You, my God and King; I will bless Your name forever and ever. | HINCV 1 परमेश्वर, मेरे महाराजा, मैं आपका स्तवन करता हूं; मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा. |
| BSB 2 Every day I will bless You, and I will praise Your name forever and ever. | HINCV 2 प्रतिदिन मैं आपकी वंदना करूंगा, मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा. |
| BSB 3 Great is the LORD and greatly to be praised; His greatness is unsearchable. | HINCV 3 सर्वोच्च हैं याहवेह, स्तुति के सर्वाधिक योग्य; अगम है उनकी सर्वोच्चता. |
| BSB 4 One generation will commend Your works to the next, and will proclaim Your mighty acts— | HINCV 4 आपके कार्य एक पीढ़ी से दूसरी को बताए जाएंगे; वे आपके महाकार्य की उद्घोषणा करेंगे. |
| BSB 5 the glorious splendor of Your majesty. And I will meditate on Your wondrous works. | HINCV 5 आपकी प्रभुसत्ता के भव्य प्रताप पर तथा आपके अद्भुत कार्यों पर मैं मनन करता रहूंगा. |
| BSB 6 They will proclaim the power of Your awesome deeds, and I will declare Your greatness. | HINCV 6 मनुष्य आपके अद्भुत कार्यों की सामर्थ्य की घोषणा करेंगे, मैं आपके महान कार्यों की उद्घोषणा करूंगा. |
| BSB 7 They will extol the fame of Your abundant goodness and sing joyfully of Your righteousness. | HINCV 7 लोग आपकी बड़ी भलाई की कीर्ति का वर्णन करेंगे तथा उच्च स्वर में आपकी धार्मिकता का गुणगान करेंगे. |
| BSB 8 The LORD is gracious and compassionate, slow to anger and abounding in loving devotion. | HINCV 8 याहवेह उदार एवं कृपालु हैं, वह शीघ्र क्रोधित नहीं होते और बड़ी है उनकी करुणा. |
| BSB 9 The LORD is good to all; His compassion rests on all He has made. | HINCV 9 याहवेह सभी के प्रति भले हैं; तथा उनकी कृपा उनकी हर एक कृति पर स्थिर रहती है. |
| BSB 10 All You have made will give You thanks, O LORD, and Your saints will bless You. | HINCV 10 याहवेह, आपके द्वारा बनाए गए समस्त सृष्टि आपके प्रति आभार व्यक्त करेंगे, और आपके समस्त सात्विक आपका स्तवन करेंगे. |
| BSB 11 They will tell of the glory of Your kingdom and speak of Your might, | HINCV 11 वे आपके साम्राज्य की महिमा का वर्णन तथा आपके सामर्थ्य की उद्घोषणा करेंगे. |
| BSB 12 to make known to men Your mighty acts and the glorious splendor of Your kingdom. | HINCV 12 कि समस्त मनुष्यों को आपके महाकार्य ज्ञात हो जाएं और उन्हें आपके साम्राज्य के अप्रतिम वैभव का बोध हो जाए. |
| BSB 13 Your kingdom is an everlasting kingdom, and Your dominion endures through all generations. The LORD is faithful in all His words and kind in all His actions. | HINCV 13 आपका साम्राज्य अनंत साम्राज्य है, तथा आपका प्रभुत्व पीढ़ी से पीढ़ी बना रहता है. याहवेह अपनी समस्त प्रतिज्ञाओं में निष्ठ हैं; उनके समस्त कार्यों में उनकी कृपा बनी रहती है. |
| BSB 14 The LORD upholds all who fall and lifts up all who are bowed down. | HINCV 14 उन सभी को, जो गिरने पर होते हैं, याहवेह संभाल लेते हैं और जो झुके जा रहे हैं, उन्हें वह थाम कर सीधे खड़ा कर देते हैं. |
| BSB 15 The eyes of all look to You, and You give them their food in season. | HINCV 15 सभी की दृष्टि अपेक्षा में आपकी ओर लगी रहती है, और आप उपयुक्त अवसर पर उन्हें आहार प्रदान करते हैं. |
| BSB 16 You open Your hand and satisfy the desire of every living thing. | HINCV 16 आप अपना हाथ उदारतापूर्वक खोलते हैं; आप हर एक जीवित प्राणी की इच्छा को पूरी करते हैं. |
| BSB 17 The LORD is righteous in all His ways and kind in all His deeds. | HINCV 17 याहवेह अपनी समस्त नीतियों में सीधे हैं, उनकी सभी गतिविधियों में सच्चा हैं. |
| BSB 18 The LORD is near to all who call on Him, to all who call out to Him in truth. | HINCV 18 याहवेह उन सभी के निकट होते हैं, जो उन्हें पुकारते हैं, उनके निकट, जो सच्चाई में उन्हें पुकारते हैं. |
| BSB 19 He fulfills the desires of those who fear Him; He hears their cry and saves them. | HINCV 19 वह अपने श्रद्धालुओं की अभिलाषा पूर्ण करते हैं; वह उनकी पुकार सुनकर उनकी रक्षा भी करते हैं. |
| BSB 20 The LORD preserves all who love Him, but all the wicked He will destroy. | HINCV 20 याहवेह उन सभी की रक्षा करते हैं, जिन्हें उनसे प्रेम है, किंतु वह दुष्टों को नष्ट कर देंगे. |
| BSB 21 My mouth will declare the praise of the LORD; let every creature bless His holy name forever and ever. | HINCV 21 मेरा मुख याहवेह का गुणगान करेगा. सभी सदा-सर्वदा उनके पवित्र नाम का स्तवन करते रहें. |
Questions about Psalms 145? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.