Psalms 143

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Psalm of David. O LORD, hear my prayer. In Your faithfulness, give ear to my plea; in Your righteousness, answer me.

HINCV

1 याहवेह, मेरी प्रार्थना सुन लीजिए, कृपा करके मेरे गिड़गिड़ाने पर ध्यान दीजिए; अपनी सच्चाई में, अपनी नीतिमत्त में मुझे उत्तर दीजिए.

BSB

2 Do not bring Your servant into judgment, for no one alive is righteous before You.

HINCV

2 अपने सेवक का न्याय कर उसे दंड न दीजिए, क्योंकि आपके सामने कोई भी मनुष्य धर्मी नहीं है.

BSB

3 For the enemy has pursued my soul, crushing my life to the ground, making me dwell in darkness like those long since dead.

HINCV

3 शत्रु मेरा पीछा कर रहा है, उसने मुझे कुचलकर मेरे प्राण को धूल में मिला दिया है. उसने मुझे ऐसे अंधकार में ला बैठाया है, जैसा दीर्घ काल से मृत पुरुष के लिए होता है.

BSB

4 My spirit grows faint within me; my heart is dismayed inside me.

HINCV

4 मैं पूर्णतः दुर्बल हो चुका हूं; मेरे हृदय को भय ने भीतर ही भीतर भयभीत कर दिया है.

BSB

5 I remember the days of old; I meditate on all Your works; I consider the work of Your hands.

HINCV

5 मुझे प्राचीन काल स्मरण आ रहा है; आपके वे समस्त महाकार्य मेरे विचारों का विषय हैं, आपके हस्तकार्य मेरे मनन का विषय हैं.

BSB

6 I stretch out my hands to You; my soul thirsts for You like a parched land. Selah

HINCV

6 अपने हाथ मैं आपकी ओर बढ़ाता हूं; आपके लिए मेरी लालसा वैसी है जैसी शुष्क वन में एक प्यासे पुरुष की होती है.

BSB

7 Answer me quickly, O LORD; my spirit fails. Do not hide Your face from me, or I will be like those who descend to the Pit.

HINCV

7 याहवेह, शीघ्र ही मुझे उत्तर दीजिए; मेरी आत्मा दुर्बल हो चुकी है. अपना मुख मुझसे छिपा न लीजिए अन्यथा मेरी भी नियति वही हो जाएगी, जो उनकी होती है, जो कब्र में समा जाते हैं.

BSB

8 Let me hear Your loving devotion in the morning, for I have put my trust in You. Teach me the way I should walk, for to You I lift up my soul.

HINCV

8 मैंने आप पर ही भरोसा किया है, तब अरुणोदय मेरे लिए आपके करुणा-प्रेम का संदेश लेकर आए. मुझे मेरे लिए निर्धारित मार्ग पर चलना है वह बताइए, क्योंकि मेरे प्राणों की पुकार आपके ही ओर लगी है.

BSB

9 Deliver me from my enemies, O LORD; I flee to You for refuge.

HINCV

9 हे याहवेह, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए, आश्रय के लिए मैं दौड़ा हुआ आपके निकट आया हूं.

BSB

10 Teach me to do Your will, for You are my God. May Your good Spirit lead me on level ground.

HINCV

10 मुझे अपनी इच्छा के आज्ञापालन की शिक्षा दीजिए, क्योंकि मेरे परमेश्वर आप हैं; आपका धन्य आत्मा मुझे धर्म पथ की ओर ले जाए.

BSB

11 For the sake of Your name, O LORD, revive me. In Your righteousness, bring my soul out of trouble.

HINCV

11 याहवेह, अपनी महिमा के निमित्त मेरे प्राणों का परिरक्षण कीजिए; अपनी धार्मिकता में मेरे प्राणों को संकट से बचा लीजिए.

BSB

12 And in Your loving devotion, cut off my enemies. Destroy all who afflict me, for I am Your servant.

HINCV

12 अपने करुणा-प्रेम में मेरे शत्रुओं की हत्या कीजिए; मेरे समस्त विरोधियों को भी नष्ट कर दीजिए, क्योंकि मैं आपका सेवक हूं.

Questions about Psalms 143? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.