Psalms 143

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Psalm of David. O LORD, hear my prayer. In Your faithfulness, give ear to my plea; in Your righteousness, answer me.

HINIRV

1 हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा! तू जो सच्चा और धर्मी है, इसलिए मेरी सुन ले,

BSB

2 Do not bring Your servant into judgment, for no one alive is righteous before You.

HINIRV

2 और अपने दास से मुकद्दमा न चला! क्योंकि कोई प्राणी तेरी दृष्टि में निर्दोष नहीं ठहर सकता। (रोम. 3:20, 1 कुरि. 4:4, गला. 2:16)

BSB

3 For the enemy has pursued my soul, crushing my life to the ground, making me dwell in darkness like those long since dead.

HINIRV

3 शत्रु तो मेरे प्राण का गाहक हुआ है; उसने मुझे चूर करके मिट्टी में मिलाया है, और मुझे बहुत दिन के मरे हुओं के समान अंधेरे स्थान में डाल दिया है।

BSB

4 My spirit grows faint within me; my heart is dismayed inside me.

HINIRV

4 मेरी आत्मा भीतर से व्याकुल हो रही है मेरा मन विकल है।

BSB

5 I remember the days of old; I meditate on all Your works; I consider the work of Your hands.

HINIRV

5 मुझे प्राचीनकाल के दिन स्मरण आते हैं, मैं तेरे सब अद्भुत कामों पर ध्यान करता हूँ, और तेरे हाथों के कामों को सोचता हूँ।

BSB

6 I stretch out my hands to You; my soul thirsts for You like a parched land. Selah

HINIRV

6 मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ; सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ। (सेला)

BSB

7 Answer me quickly, O LORD; my spirit fails. Do not hide Your face from me, or I will be like those who descend to the Pit.

HINIRV

7 हे यहोवा, फुर्ती करके मेरी सुन ले; क्योंकि मेरे प्राण निकलने ही पर हैं! मुझसे अपना मुँह न छिपा, ऐसा न हो कि मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ।

BSB

8 Let me hear Your loving devotion in the morning, for I have put my trust in You. Teach me the way I should walk, for to You I lift up my soul.

HINIRV

8 प्रातःकाल को अपनी करुणा की बात मुझे सुना, क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है। जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे, क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।

BSB

9 Deliver me from my enemies, O LORD; I flee to You for refuge.

HINIRV

9 हे यहोवा, मुझे शत्रुओं से बचा ले; मैं तेरी ही आड़ में आ छिपा हूँ।

BSB

10 Teach me to do Your will, for You are my God. May Your good Spirit lead me on level ground.

HINIRV

10 मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है! तेरी भली आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले!

BSB

11 For the sake of Your name, O LORD, revive me. In Your righteousness, bring my soul out of trouble.

HINIRV

11 हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला! तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले!

BSB

12 And in Your loving devotion, cut off my enemies. Destroy all who afflict me, for I am Your servant.

HINIRV

12 और करुणा करके मेरे शत्रुओं का सत्यानाश कर, और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल, क्योंकि मैं तेरा दास हूँ।

Questions about Psalms 143? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.