Psalms 149

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! Sing to the LORD a new song—His praise in the assembly of the godly.

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो! यहोवा के लिये नया गीत गाओ, भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3)

BSB

2 Let Israel rejoice in their Maker; let the children of Zion rejoice in their King.

HINIRV

2 इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!

BSB

3 Let them praise His name with dancing, and make music to Him with tambourine and harp.

HINIRV

3 वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ!

BSB

4 For the LORD takes pleasure in His people; He adorns the afflicted with salvation.

HINIRV

4 क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा ।

BSB

5 Let the saints exult in glory; let them shout for joy upon their beds.

HINIRV

5 भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों; और अपने बिछौनों पर भी पड़े-पड़े जयजयकार करें।

BSB

6 May the high praises of God be in their mouths, and a double-edged sword in their hands,

HINIRV

6 उनके कण्ठ से परमेश्वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें,

BSB

7 to inflict vengeance on the nations and punishment on the peoples,

HINIRV

7 कि वे जाति-जाति से पलटा ले सके; और राज्य-राज्य के लोगों को ताड़ना दें,

BSB

8 to bind their kings with chains and their nobles with shackles of iron,

HINIRV

8 और उनके राजाओं को जंजीरों से, और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें,

BSB

9 to execute the judgment written against them. This honor is for all His saints. Hallelujah!

HINIRV

9 और उनको ठहराया हुआ दण्ड देंगे! उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। यहोवा की स्तुति करो।

Questions about Psalms 149? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.