Psalms 149

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Hallelujah! Sing to the LORD a new song—His praise in the assembly of the godly.

HINCV

1 याहवेह का स्तवन हो. याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ, भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.

BSB

2 Let Israel rejoice in their Maker; let the children of Zion rejoice in their King.

HINCV

2 इस्राएल अपने कर्ता में आनंदित हो; ज़ियोन की सन्तति अपने राजा में उल्‍लसित हो.

BSB

3 Let them praise His name with dancing, and make music to Him with tambourine and harp.

HINCV

3 वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें; वे खंजरी और किन्‍नोर की संगत पर संगीत गाया करें.

BSB

4 For the LORD takes pleasure in His people; He adorns the afflicted with salvation.

HINCV

4 क्योंकि याहवेह का आनंद उनकी प्रजा में मगन है; वह भोले पुरुष को उद्धार से सुशोभित करते हैं.

BSB

5 Let the saints exult in glory; let them shout for joy upon their beds.

HINCV

5 सात्विक उनके पराक्रम में प्रफुल्लित रहें, यहां तक कि वे अपने बिछौने पर भी हर्षोल्लास में गाते रहें.

BSB

6 May the high praises of God be in their mouths, and a double-edged sword in their hands,

HINCV

6 उनके कण्ठ में परमेश्वर के लिए सर्वोत्कृष्ट वंदना तथा उनके हाथों में दोधारी तलवार हो.

BSB

7 to inflict vengeance on the nations and punishment on the peoples,

HINCV

7 वे अन्य राष्ट्रों पर प्रतिशोध तथा उनकी प्रजा पर दंड के लिए तत्पर रहें,

BSB

8 to bind their kings with chains and their nobles with shackles of iron,

HINCV

8 कि उनके राजा बेड़ियों में बंदी बनाए जाएं और उनके अधिकारी लोहे की जंजीरों में,

BSB

9 to execute the judgment written against them. This honor is for all His saints. Hallelujah!

HINCV

9 कि उनके लिए निर्धारित दंड दिया जाए, यह उनके समस्त भक्तों का सम्मान होगा. याहवेह का स्तवन हो.

Questions about Psalms 149? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.