Psalms 148

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Hallelujah! Praise the LORD from the heavens; praise Him in the highest places.

HINCV

1 याहवेह का स्तवन हो. आकाशमंडल में याहवेह का स्तवन हो; उच्च स्थानों में उनका स्तवन हो.

BSB

2 Praise Him, all His angels; praise Him, all His heavenly hosts.

HINCV

2 उनके समस्त स्वर्गदूत उनका स्तवन करें; स्वर्गिक सेनाएं उनका स्तवन करें.

BSB

3 Praise Him, O sun and moon; praise Him, all you shining stars.

HINCV

3 सूर्य और चंद्रमा उनका स्तवन करें; टिमटिमाते समस्त तारे उनका स्तवन करें.

BSB

4 Praise Him, O highest heavens, and you waters above the skies.

HINCV

4 सर्वोच्च आकाश, उनका स्तवन करे और वह जल भी, जो स्वर्ग के ऊपर संचित है.

BSB

5 Let them praise the name of the LORD, for He gave the command and they were created.

HINCV

5 ये सभी याहवेह की महिमा का स्तवन करें, क्योंकि इन सब की रचना, आदेश मात्र से हुई है.

BSB

6 He established them forever and ever; He issued a decree that will never pass away.

HINCV

6 उन्होंने इन्हें सदा-सर्वदा के लिए स्थापित किया है; उन्होंने राजाज्ञा प्रसारित की, जिसको टाला नहीं जा सकता.

BSB

7 Praise the LORD from the earth, all great sea creatures and ocean depths,

HINCV

7 पृथ्वी से याहवेह का स्तवन किया जाए, महासागर तथा उनके समस्त विशालकाय प्राणी,

BSB

8 lightning and hail, snow and clouds, powerful wind fulfilling His word,

HINCV

8 अग्नि और ओले, हिम और धुंध, प्रचंड बवंडर उनका आदेश पालन करते हैं,

BSB

9 mountains and all hills, fruit trees and all cedars,

HINCV

9 पर्वत और पहाड़ियां, फलदायी वृक्ष तथा सभी देवदार,

BSB

10 wild animals and all cattle, crawling creatures and flying birds,

HINCV

10 वन्य पशु और पालतू पशु, रेंगते जंतु और उड़ते पक्षी,

BSB

11 kings of the earth and all peoples, princes and all rulers of the earth,

HINCV

11 पृथ्वी के राजा और राज्य के लोग, प्रधान और पृथ्वी के समस्त शासक,

BSB

12 young men and maidens, old and young together.

HINCV

12 युवक और युवतियां, वृद्ध और बालक.

BSB

13 Let them praise the name of the LORD, for His name alone is exalted; His splendor is above the earth and the heavens.

HINCV

13 सभी याहवेह की महिमा का गुणगान करें, क्योंकि मात्र उन्हीं की महिमा सर्वोच्च है; उनका ही तेज पृथ्वी और आकाश से महान है.

BSB

14 He has raised up a horn for His people, the praise of all His saints, of Israel, a people near to Him. Hallelujah!

HINCV

14 अपनी प्रजा के लिए उन्होंने एक सामर्थ्यी राजा का उद्भव किया है, जो उनके सभी भक्तों के गुणगान का पात्र हैं, इस्राएली प्रजा के लिए, जो उनकी अत्यंत प्रिय है. याहवेह की स्तुति हो.

Questions about Psalms 148? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.